Apple ने भारत में iPhone 16e को लॉन्च किया है, जो iPhone SE (2022) का नया वर्जन है। इसमें iPhone 16 के समान फीचर्स हैं, जिसमें A18 चिप, 5G मॉडेम और बेहतर बैटरी लाइफ शामिल है। यह फोन Made in India है और तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है.
नई दिल्ली. Apple ने आधिकारिक तौर पर iPhone 16e को भारत और Global बाजार में लॉन्च कर दिया है. ऐपल का यह फोन एंट्री-लेवल iPhone SE (2022) का नया वर्जन भले हो, लेकिन इसकी तुलना iPhone 16 से की जा रही है. कंपनी ने iPhone 16 और iPhone 16e के फीचर्स में बहुत कम ही अंतर रखा है. फोन को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि इस डिवाइस को शुरू से ही भारत में असेंबल किया जा रहा है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगा.
इसके साथ ही Apple के Made in India लाइनअप में एक और फोन जुड़ गया है. इससे पहले iPhone 15, iPhone 14 और iPhone 13 को भी भारत में असेंबल किया जा रहा था. बता दें कि iPhone 16e में A18 चिप लगा है, वही प्रोसेसर जो स्टैंडर्ड iPhone 16 मॉडल में देखा गया है. अधिक किफायती कीमत पर इस फोन में आपको AI फीचर मिल रहे हैं. डिवाइस में Apple का 5G मॉडेम भी है, जिससे बैटरी की क्षमता बेहतर हुई है और कनेक्टिविटी में भी सुधार होने की उम्मीद है. बता दें कि बैटरी के मामले में यह फोन iPhone 16 के मुकाबले बेहतर है. हालाँकि कंपनी ने इसे सिर्फ सफेद और काले रंग में लॉन्च किया है. ये तीन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. iPhone 16e को क्या खरीदना पसंद करेंगे खरीदार? फिलहाल iPhone 15, 61,000 रुपये में मिल रहा है यानी 16e की कीमत से सिर्फ 1,000 रुपये ज्यादा दाम में. अगर कार्ड और बैंक ऑफर आदि लगा दें तो 5,000 रुपये तक और छूट मिल जाएगी. इसलिए, iPhone 16e की कीमत 55,000 रुपये पर आ जाएगी. वैसे देखा जाए तो अगर iPhone 16e की कीमत 50,000 रुपये या इससे कम होती तो एक मनोवैज्ञानिक अवरोध नहीं पैदा होती. लेकिन भारत में जहां खरीदार कीमतों को लेकर इतने सतर्क रहते हैं, उनके लिए 16e के बेस वेरिएंट की कीमत का 50,000 रुपये से ज्यादा होना एक रुकावट बन सकता है
APPLE IPHONE 16E MADE IN INDIA SMARTPHONE LAUNCH
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung का नया फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर जारी हुआ टीजरSamsung भारत में जल्द ही Galaxy F-series का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसका टीजर फ्लिपकार्ट पर जारी किया है। हालांकि कंपनी ने फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। ये अपकमिंग डिवाइस Galaxy F16 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता है। आइए जानते हैं बाकी...
Read more »
Apple की बड़ी तैयारी, भारत में इस दिन लॉन्च होगा सबसे किफायती iPhoneApple 19 फरवरी को एक बड़ा ऐलान करने जा रहा है. इस दिन Phone SE 4 को लॉन्च किया जा सकता है.
Read more »
Apple का नया बजट स्मार्टफोन iPhone SE4 भारत में 19 फरवरी 2025 को लॉन्चApple अपना नया बजट स्मार्टफोन iPhone SE4 भारत में 19 फरवरी 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन में Face ID, 6.1 इंच OLED डिस्प्ले और iPhone 14 जैसी डिजाइन होने की उम्मीद है। अनुमान है कि इसमें A18 प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज होगा। iPhone SE4 की कीमत करीब 40 हजार से 50,000 रुपये हो सकती है।
Read more »
Apple iPhone 16e लॉन्च: SE ब्रांडिंग खत्म, iPhone 14 जैसा लुकApple ने अपना नया iPhone 16e लॉन्च किया है, जो iPhone 16 सीरीज़ का सबसे नया और किफायती मॉडल है. यह असल में iPhone SE 4 ही है. iPhone 16e iPhone 8 के पुराने डिज़ाइन से छुटकारा पाने के साथ, iPhone 14 जैसा मॉडर्न लुक दिया गया है, जिसमें Face ID सपोर्ट, बड़ी OLED स्क्रीन और USB Type-C पोर्ट शामिल है.
Read more »
Apple का धमाका, iPhone 16E लॉन्च, सस्ते में मिलेगा लाख रुपये वाले फोन का फीचरiPhone 16E Launched: Apple ने इस बार सितंबर से पहले ही अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया. कंपनी ने एक नया iPhone लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी का तो सबसे सस्ता आईफोन है, लेकिन भारतीय मार्केट के लिहाज से इसे सस्ता नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि इसकी कीमत 50 हजार रुपये के ऊपर है.
Read more »
Apple iPhone 16e आधिकारिक रूप से लॉन्च, भारत में 59,900 रुपये की कीमत सेApple का नया iPhone 16e हैंडसेट आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गया है। यह iPhone 16 लाइनअप का एक अफोर्डेबल हैंडसेट है जो A18 चिप, 48MP फ्यूजन कैमरा और Apple Intelligence सपोर्ट जैसे नए फीचर प्रदान करता है।
Read more »
