Yamaha XSR155 vs MT-15 vs R15: यामाहा मोटर इंडिया ने हाल ही में Yamaha XSR155 लॉन्च की है, जिसमें 155cc का इंजन है, जो MT-15 और R15 में भी इस्तेमाल होता है। तीनों मॉडल डिजाइन, राइडिंग पोजीशन और फीचर्स में अलग हैं। XSR155 रेट्रो लुक और आरामदायक राइडिंग के लिए है, MT-15 स्ट्रीटफाइटर है, और R15 स्पोर्टी राइडिंग के लिए बेहतर...
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। यामाहा मोटर इंडिया ने हाल ही में Yamaha XSR155 को लॉन्च किया है। इसमें 155cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह वही इंजन है, जो MT-15 और R15 में भी इस्तेमाल होता है। इसके बाद बी यह तीनों अलग-अलग तरह के राइडर्स के लिए बनाई गई है। हम यहां पर आपको इन तीनों मोटरसाइकिल के क्या-क्या अंतर है इसके बारे में बता रहे हैं। Yamaha XSR155 vs MT-15 vs R15: कीमत मॉडल कीमत Yamaha XSR155 ₹1,49,990 Yamaha MT-15 DLX ₹1,65,509 Yamaha R15 V4 ₹1,74,019 Yamaha XSR155 vs MT-15 vs R15: डिजाइन Yamaha XSR155: यह भारत में लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ सबसे किफायती रेट्रो-रोडस्टर मोटरसाइकिल है। इसे नियो रेट्रो लुक में लेकर आया गया है। इसमें चौड़ा हैंडलबार और एक फ्लैट सिंगल-पीस सीट दी गई है, जो इसे आरामदायक और सीधा राइडिंग पोस्चर देती है। Yamaha MT-15: यह एक स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल है। इसका डिजाइन काफी मॉडर्न है और इसकी हेडलाइट फिल्म ट्रांसफॉमर के कैरेक्टर की तरह है। Yamaha R15 : इसे पावरफुल मोटरसाइकिल Yamaha R1 का डिजाइन दिया गया है। इसकी वजह से यह सड़क पर अपना अलग पहचान बनाती है। Yamaha XSR155 vs MT-15 vs R15: राइडिंग पोजिशन XSR155: इसमें चौड़े हैंडलबार और फ्लैट सिंगल-पीस सीट दी गई है। इस वजह से इसमें आरामदायक राइडिंग पोजिशन मिलती है, जिसमें राइडर सीधा और रिलैक्स पोस्चर में रहता है। R15: इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार और रियर-सेट फुटपेग दिया गया है। इसमें राइडर को झुका हुआ राइडिंग पोस्चर बनाना होता हैजो आराम के बजाय कंट्रोल को प्राथमिकता देता है। MT-15: इसमें XSR155 और R15 दोनों के ही राइडिंग पोजिशन मिलती है। यह शहर के साथ ही ट्रैक पर भी चलाने लायक है। इसमें स्पोर्टी राइडिंग काफी बेहतरीन मिलती है। Yamaha XSR155 vs MT-15 vs R15: फीचर्स XSR155: इसमें केवल एक साधारण LCD कंसोल मिलता है, जिसमें कॉल/SMS और ईमेल अलर्ट के लिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी है। सुरक्षा के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है, हालांकि 155cc बाइक के लिए यह अतिरंजित लग सकता है। MT-15: इसके प्रीमियम DLX वेरिएंट में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ TFT कंसोल मिलता है। XSR155 की तरह, इसमें भी TCS स्टैंडर्ड है। R15: इसमें Yamaha MT-15 जैसा ही प्रीमियम TFT कंसोल मिलता है, साथ ही ऑप्शनल क्विकशिफ्टर जैसे ट्रैक-रेडी फीचर्स भी हैं। क्विकशिफ्टर क्लचलेस अपशिफ्ट का ऑप्शन देता है, जो इसे ट्रैक और घुमावदार रास्तों के लिए परफेक्ट बनाता है। Yamaha XSR155 vs MT-15 vs R15: इंजन तीनों में एक ही 155cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है। इंजन 18.
4PS की पावर और 14.2Nm का टॉर्क करता है। स्ट्रीटफाइटर नेचर के अनुरूप, MT-15 में R15 के 48-टूथ स्प्रोकेट की तुलना में 52-टूथ का बड़ा रियर स्प्रोकेट लगाया गया है। इस बदलाव ने MT-15 को रोजमर्रा के उपयोग के लिए R15 से अधिक उपयोगी बना दिया है।
Yamaha MT-15 Yamaha R15 Motorcycle Comparison 155Cc Bikes Retro Roadster Streetfighter Motorcycle Riding Position Bike Features Engine Performance Automobile Special Auto News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट के 5 दिलचस्प किस्से: बॉल टैम्परिंग के कारण बैन हुए तेंदुलकर, क्रोनिए-अजहर का फिक्...India Vs South Africa Test 2025 Special Story; Follow IND Vs SA Match Fixing, Controversy, and Latest News On Dainik Bhaskar. 15 जून 2000...
Read more »
हिंदुत्व की पिच पर तेजी से दौड़ रहे राजा भैया: बाबा बागेश्वर की सनातन यात्रा में उतरे, कितना चमकेगा सियासी ...Raja Bhaiya Vs BJP Hindutva Politics.
Read more »
Yamaha XSR155 Vs MT-15: जानें कौन सी बाइक पर दांव लगाना है सहीYamaha XSR155 Vs MT-15: यह उन बाइक प्रेमियों के लिए एक नया विकल्प लेकर आई है जो आधुनिक टेक्नोलॉजी को पुराने ज़माने के क्लासिक लुक के साथ अनुभव करना चाहते हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या यह नई पुरानी बाइक, सड़क पर राज करने वाली MT-15 को टक्कर दे पाएगी?
Read more »
Live: டெல்லி கார் வெடிப்பு சம்பவம் தங்கம் விலை வானிலை நிலவரம் IND-A vs SA-ALive: டெல்லி கார் வெடிப்பு சம்பவம் தங்கம் விலை வானிலை நிலவரம் IND-A vs SA-A - அப்டேட்ஸ்
Read more »
Yamaha XSR155 का भारत में तहलका! खरीदने से पहले जान लें ये बातेंYamaha XSR155: Yamaha XSR155 को पावर देने के लिए वही इंजन इस्तेमाल किया गया है जो इसकी सफल सिबलिंग्स R15 और MT-15 में भी मिलता है. यह VVA (वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन) तकनीक से लैस 155cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन है.
Read more »
Yamaha XSR155 का भारत में तहलका! खरीदने से पहले जान लें ये बातेंYamaha XSR155: Yamaha XSR155 को पावर देने के लिए वही इंजन इस्तेमाल किया गया है जो इसकी सफल सिबलिंग्स R15 और MT-15 में भी मिलता है. यह VVA (वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन) तकनीक से लैस 155cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन है.
Read more »
