Wayanad Landslide कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर खास अपील की है। थरूर ने वायनाड भूस्खलन को संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के दिशा-निर्देशों के तहत गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित करने की मांग की ताकि प्रभावित क्षेत्रों में सांसदों से तत्काल सहायता मिल सके। वायनाड में भूस्खलन से अब तक 264 लोगों की मौत हो...
एएनआई, नई दिल्ली। वायनाड में भूस्खलन से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। भूस्खलन से अब तक 264 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी 180 से ज्यादा लोग लापता है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर खास अपील की है। गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित करने की मांग दरअसल, थरूर ने वायनाड भूस्खलन को संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के दिशा-निर्देशों के तहत गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित करने की मांग की, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में सांसदों से तत्काल सहायता मिल सके। 30 जुलाई को वायनाड में आई थी तबाही बता दें कि 30 जुलाई की सुबह वायनाड में मुंडक्कई और चूरलमाला में दो बड़े भूस्खलन हुए, जिससे तबाही मच गई। बचाव अभियान तेज किए जा रहे हैं और क्षेत्र के लिए वित्तीय सहायता जुटाई जा रही है। पोस्ट कर कही ये बात एक्स की एक पोस्ट में थरूर ने पत्र जारी करते हुए लिखा, कल अमित शाह जी को मैने पत्र लिखा और वायनाड भूस्खलन को एमपीएलएडी दिशानिर्देशों के तहत गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित करने की मांग की, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में सांसदों से तत्काल सहायता मिल सके। बता दें कि भूस्खलन के बाद से सैकड़ों लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। अकल्पनीय अनुपात की इस आपदा ने मौत और विनाश की एक दर्दनाक कहानी छोड़ दी है। सशस्त्र बलों, तटरक्षक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और अन्य एजेंसियों से जुड़े लोग बचाव अभियान के जरिए अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। 75 शवों को परिजनों को सौंपा वायनाड में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग नियंत्रण कक्ष के सूत्रों के अनुसार, 96 पीड़ितों की पहचान की गई है, जिनमें 77 पुरुष, 67 महिलाएं और 22 बच्चे शामिल हैं। 166 शवों और 49 शरीर के अंगों का पोस्टमार्टम किया गया है। कुल 75 शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। 190 फीट लंबा बेली ब्रिज बना रही सेना मौतों की बढ़ती संख्या के बीच, भारतीय सेना ने भूस्खलन के बाद फंसे लोगों को बचाने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। भारतीय सेना मुंडक्कई और चूरलमाला के गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों को जोड़ने और बचाव कार्यों को गति देने के लिए 190 फीट लंबा बेली ब्रिज बना रही है।.
एएनआई, नई दिल्ली। वायनाड में भूस्खलन से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। भूस्खलन से अब तक 264 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी 180 से ज्यादा लोग लापता है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर खास अपील की है। गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित करने की मांग दरअसल, थरूर ने वायनाड भूस्खलन को संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के दिशा-निर्देशों के तहत गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित करने की मांग की, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में सांसदों से तत्काल सहायता मिल सके। 30 जुलाई को वायनाड में आई थी तबाही बता दें कि 30 जुलाई की सुबह वायनाड में मुंडक्कई और चूरलमाला में दो बड़े भूस्खलन हुए, जिससे तबाही मच गई। बचाव अभियान तेज किए जा रहे हैं और क्षेत्र के लिए वित्तीय सहायता जुटाई जा रही है। पोस्ट कर कही ये बात एक्स की एक पोस्ट में थरूर ने पत्र जारी करते हुए लिखा, कल अमित शाह जी को मैने पत्र लिखा और वायनाड भूस्खलन को एमपीएलएडी दिशानिर्देशों के तहत गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित करने की मांग की, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में सांसदों से तत्काल सहायता मिल सके। बता दें कि भूस्खलन के बाद से सैकड़ों लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। अकल्पनीय अनुपात की इस आपदा ने मौत और विनाश की एक दर्दनाक कहानी छोड़ दी है। सशस्त्र बलों, तटरक्षक बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और अन्य एजेंसियों से जुड़े लोग बचाव अभियान के जरिए अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। 75 शवों को परिजनों को सौंपा वायनाड में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग नियंत्रण कक्ष के सूत्रों के अनुसार, 96 पीड़ितों की पहचान की गई है, जिनमें 77 पुरुष, 67 महिलाएं और 22 बच्चे शामिल हैं। 166 शवों और 49 शरीर के अंगों का पोस्टमार्टम किया गया है। कुल 75 शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। 190 फीट लंबा बेली ब्रिज बना रही सेना मौतों की बढ़ती संख्या के बीच, भारतीय सेना ने भूस्खलन के बाद फंसे लोगों को बचाने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। भारतीय सेना मुंडक्कई और चूरलमाला के गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों को जोड़ने और बचाव कार्यों को गति देने के लिए 190 फीट लंबा बेली ब्रिज बना रही है।
Shashi Tharoor Letter To Amit Shah Amit Shah On Wayanad Landslide Rahul In Wayanad
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Congress: 'अबकी बार 400 पार, लेकिन...', ब्रिटेन में लेबर पार्टी की जीत पर शशि थरूर ने भाजपा पर कसा तंजब्रिटेन में लेबर पार्टी के 400 के आंकड़े को पार करने पर केवल शशि थरूर ने ही नहीं, बल्कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी तंज कसा।
Read more »
Amit Shah: 'आपदा को लेकर दी गई चेतावनी, केरल सरकार ने नजरअंदाज की', वायनाड भूस्खलन को लेकर बोले गृह मंत्री शाहकेरल के वायनाड में भूस्खलन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि केरल सरकार को पहली ही चेतावनी दी जा चुकी थी।
Read more »
अलर्ट को लेकर अमित शाह के दावे को सीएम विजयन ने किया खारिजअलर्ट को लेकर अमित शाह के दावे को सीएम विजयन ने किया खारिज
Read more »
'केवल चार देशों के पास है एडवांस अलर्ट सिस्टम', वायनाड भूस्खलन आपदा पर बोले अमित शाह- एक हफ्ते पहले दी थी राज्य सरकार को चेतावनीWayanad Landslide गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में वायनाड भूस्खलन आपदा को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने एक हफ्ते पहले ही केरल सरकार को संभावित आपदा के बारे में अलर्ट किया था लेकिन राज्य सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। साथ ही गृह मंत्री ने बताया कि भारत के पास आपदाओं से बचने के लिए एडवांस अलर्ट सिस्टम है जोकि दुनिया में केवल चार देशों के पास...
Read more »
'वायनाड की जनता ने केरल सरकार की लापरवाही की चुकाई कीमत', CM पिनाराई विजयन पर भड़के भाजपा नेताWayanad Landslide Live वायनाड में भूस्खलन को लेकर भाजपा ने केरल सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाय है। अमित शाह के अलावा भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने भी इस आपदा को लेकर पिनाराई विजयन सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लापरवाह रवैये के कारण वायनाड के लोगों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी...
Read more »
Wayanad Landslide Live: बहन प्रियंका के साथ आज वायनाड जाएंगे राहुल गांधी, 167 हुई मृतकों की संख्या, 219 घायलKerala Wayanad Landslide Live Updates in Hindi: केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी थी।
Read more »
