केरल के वायनाड में भूस्खलन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि केरल सरकार को पहली ही चेतावनी दी जा चुकी थी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के वायनाड में हुई भूस्खलन की घटना को लेकर बुधवार को राज्यसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने केरल की लेफ्ट सरकार को घेरते हुए कहा कि ऐसी आपदा की आशंका के मद्देनजर केरल सरकार को पहले ही आगाह किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आमतौर पर कई राज्य ऐसी चेतावनियों पर ध्यान देते हैं, लेकिन केरल सरकार ने इसे नजरअंदाज किया। अमित शाह ने वायनाड में भूस्खलन में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "इस घटना में जितने भी लोग हताहत हुए हैं और घायल हुए हैं, उन सभी के परिवारजनों के साथ मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं सदन के सामने स्पष्ट करना चाहता हूं कि 23 जुलाई को केरल सरकार को भारत सरकारी की तरफ से चेतावनी दी गई थी। इसके बाद फिर 24 और 25 जुलाई को भी चेतावनी दी गई थी। 26 जुलाई को बताया गया कि 20 सेमी से ज्यादा वर्षा होगी, भूस्खलन होने की संभावना है। मिट्टी भी गिर सकती है और लोग इसमें दब कर मर सकते हैं।" अमित शाह ने आगे कहा, "मैं इसपर कुछ बोलना नहीं चाहता था, मगर भारत सरकार के पूर्ववर्तीय चेतावनी प्रणाली पर सवाल उटाए गए, इसलिए मैं कहता हूं कि क-पया हमें सुनें। चिल्लाइए मत, हमें सुनिए। जो चेतावनी भेजी गई है, उसे पढ़िए।" केरल सरकार पर कसा तंज केरल सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस देश में राज्य सरकारें ऐसी हैं, जिन्होंने इस प्रकार की चेतावनी का उपयोग करके शून्य हताहत आपदा प्रबंधन किया है। ओडिशा में जब नवीन पटनायक की सरकार थी, तब हमने सात दिन पहले साइक्लोन का अलर्ट भेजा, सिर्फ एक व्यक्ति की मृत्यु हुई, वो भी गलती से। गुजरात सरकार को हमने 3 दिन पहले साइक्लोन का अलर्ट भेजा, एक पशु भी नहीं मरा। उन्होंने कहा, "भारत सरकार ने 2014 के बाद पूर्ववर्तीय चेतावनी प्रणाली के लिए दो हजार करोड़ खर्च किए हैं और इसे साझा किया जाता है। सात दिन पहले हर राज्य को सूचना भेजी जाती है। वो सूचना वेबसाइट पर सबके लिए उपलब्ध है, यहां उपस्थित माननीय सांसदों के लिए भी उपलब्ध है। कई राज्यों ने इसका उपयोग भी किया है और परिणाम भी आया है। इस प्रणाली के तहत 23 तारीख को मेरे ही अनुमोदन से नौ एनडीआरएफ की टीमें केरल के लिए रवाना हो गई थीं कि वहां भूस्खलन हो सकता है।" अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनें। 2016 से पूर्ववर्तीय चेतावनी प्रणाली का प्रोजेक्ट चालू हुआ और 2023 तक दुनिया का सबसे आधुनिक पूर्ववर्तीय चेतावनी प्रणाली भारत में है। इसमें सात दिन पहले अनुमान देने वाले दुनिया में चार ही देश हैं, जिनमें से एक भारत है।.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के वायनाड में हुई भूस्खलन की घटना को लेकर बुधवार को राज्यसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने केरल की लेफ्ट सरकार को घेरते हुए कहा कि ऐसी आपदा की आशंका के मद्देनजर केरल सरकार को पहले ही आगाह किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आमतौर पर कई राज्य ऐसी चेतावनियों पर ध्यान देते हैं, लेकिन केरल सरकार ने इसे नजरअंदाज किया। अमित शाह ने वायनाड में भूस्खलन में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "इस घटना में जितने भी लोग हताहत हुए हैं और घायल हुए हैं, उन सभी के परिवारजनों के साथ मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं सदन के सामने स्पष्ट करना चाहता हूं कि 23 जुलाई को केरल सरकार को भारत सरकारी की तरफ से चेतावनी दी गई थी। इसके बाद फिर 24 और 25 जुलाई को भी चेतावनी दी गई थी। 26 जुलाई को बताया गया कि 20 सेमी से ज्यादा वर्षा होगी, भूस्खलन होने की संभावना है। मिट्टी भी गिर सकती है और लोग इसमें दब कर मर सकते हैं।" अमित शाह ने आगे कहा, "मैं इसपर कुछ बोलना नहीं चाहता था, मगर भारत सरकार के पूर्ववर्तीय चेतावनी प्रणाली पर सवाल उटाए गए, इसलिए मैं कहता हूं कि क-पया हमें सुनें। चिल्लाइए मत, हमें सुनिए। जो चेतावनी भेजी गई है, उसे पढ़िए।" केरल सरकार पर कसा तंज केरल सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस देश में राज्य सरकारें ऐसी हैं, जिन्होंने इस प्रकार की चेतावनी का उपयोग करके शून्य हताहत आपदा प्रबंधन किया है। ओडिशा में जब नवीन पटनायक की सरकार थी, तब हमने सात दिन पहले साइक्लोन का अलर्ट भेजा, सिर्फ एक व्यक्ति की मृत्यु हुई, वो भी गलती से। गुजरात सरकार को हमने 3 दिन पहले साइक्लोन का अलर्ट भेजा, एक पशु भी नहीं मरा। उन्होंने कहा, "भारत सरकार ने 2014 के बाद पूर्ववर्तीय चेतावनी प्रणाली के लिए दो हजार करोड़ खर्च किए हैं और इसे साझा किया जाता है। सात दिन पहले हर राज्य को सूचना भेजी जाती है। वो सूचना वेबसाइट पर सबके लिए उपलब्ध है, यहां उपस्थित माननीय सांसदों के लिए भी उपलब्ध है। कई राज्यों ने इसका उपयोग भी किया है और परिणाम भी आया है। इस प्रणाली के तहत 23 तारीख को मेरे ही अनुमोदन से नौ एनडीआरएफ की टीमें केरल के लिए रवाना हो गई थीं कि वहां भूस्खलन हो सकता है।" अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनें। 2016 से पूर्ववर्तीय चेतावनी प्रणाली का प्रोजेक्ट चालू हुआ और 2023 तक दुनिया का सबसे आधुनिक पूर्ववर्तीय चेतावनी प्रणाली भारत में है। इसमें सात दिन पहले अनुमान देने वाले दुनिया में चार ही देश हैं, जिनमें से एक भारत है।
Amit Shah India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
New laws: क्या है 6 गुना पुलिस रिमांड की सच्चाई, 22 लाख पुलिस कर्मियों को एक्सपर्ट बनाएंगे 12000 मास्टर ट्रेनरकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 15 दिनों की पुलिस रिमांड पर कहा, कुछ लोग इसे लेकर ऐसा भ्रम फैला रहे हैं कि नए कानूनों में रिमांड का समय बढ़ गई है।
Read more »
देस की बात : हाथरस भगदड़ मामले में 850 पन्नों की रिपोर्ट में 128 लोगों के बयान दर्जहाथरस (Hathras) भगदड़ मामले में यूपी सरकार (UP Government) की तरफ़ से गठित SIT ने जाँच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी गई है जो मुख्यमंत्री योगी तक पंहुच गई है.
Read more »
"कप्तानी के बारे में उसे कुछ भी पता नहीं..," अमित मिश्रा ने शुभमन गिल को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, मचा बवालAmit Mishra on Shubman Gill, अमित मिश्रा ने शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर सनसनीखेज बयान दिया है जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है.
Read more »
Shubman GIll: "कप्तानी के बारे में उसे कुछ भी पता नहीं..," अमित मिश्रा ने गिल को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, मचा बवालAmit Mishra on Shubman Gill, अमित मिश्रा ने शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर सनसनीखेज बयान दिया है जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है.
Read more »
Amit Shah Ranchi Visit: रांची में अमित शाह की दहाड़, बोले- हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना होगाAmit Shah Ranchi Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में आयोजित विस्तृत कार्यसमिति की बैठक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
मौसम अलर्ट: दिल्ली-मुंबई से लेकर हिमाचल तक भारी बारिश, आज कहां स्कूल बंद हैं? हर अपडेटIMD Rain Alert Today: मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर से लेकर महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है.
Read more »
