Waqf Bill:'नमाज और जकात का भी दस्तूर नहीं', वक्फ बोर्ड पर PM मोदी के बयान पर मौलाना मदनी का पलटवार

Patna-City-General News

Waqf Bill:'नमाज और जकात का भी दस्तूर नहीं', वक्फ बोर्ड पर PM मोदी के बयान पर मौलाना मदनी का पलटवार
Waqf BoardPm ModiMaulana Arshad Madani
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 202 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 115%
  • Publisher: 53%

पटना में जमीअत उलेमा-ए-हिंद की बिहार इकाई का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया इसमें सभी ने एक स्वर में वक्फ संशोधन बिल की निंदा की। साथ ही मौलाना अरशद मदनी ने जेडीयू और टीडीपी के नेताओं से बी वक्फ बिल का समर्थन न करने की अपील की। वहीं दूसरी ओर विहिप ने वक्फ संशोधन विधेयक का स्वागत करते हुए इसे शीघ्र लागू करने की मांग...

जागरण संवाददाता, पटना सिटी। जमीअत उलेमा-ए-हिंद की बिहार इकाई का भारतीय संविधान सुरक्षा एवं राष्ट्रीय एकता सम्मेलन पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान जमीअत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कहना कि वक्फ का संविधान में कोई स्थान नहीं है, अनुचित है। ऐसी बातों से समाज में नफरत फैलती है। वक्फ इस्लाम का एक अहम हिस्सा है। कुरान शरीफ और पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षा के अनुसार सदियों से मुसलमान अपनी संपत्तियों को जनकल्याण के लिए वक्फ करते रहे हैं। वक्फ संशोधन बिल की निंदा मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि भारतीय संविधान में नमाज, रोजा, हज, जकात आदि का भी उल्लेख नहीं है, जबकि यह सभी इस्लाम के स्तंभ हैं। वक्फ संशोधन बिल की निंदा करते हुए सभी ने इसे एक स्वर से खारिज कर दिया। मौलाना अरशद मदनी ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि एनडीए में शामिल टीडीपी और जेडीयू खुद को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताती है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उन्होंने वक्फ बिल को लेकर मुसलमानों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए विधेयक के समर्थन से खुद को अलग करने की अपील की। आजादी के लिए कुर्बान हुए 33 हजार उलेमा उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए जमीयत उलेमा 1803 से लेकर 1947 तक हर मोर्चे पर संघर्ष करता रहा। आजादी के लिए 33 हजार उलेमा ने अपनी कुर्बानी दी है। हिन्दुस्तान हमारा मुल्क है, इस देश के संविधान ने सभी को अपने धर्म के अनुसार जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि नफरत की सियासत करने वालों को जनता ने झारखंड में सबक सिखाया है। सम्मेलन में वक्ताओं ने सभी धर्म व समाज के लोगों से एकजुट होकर हिंदूस्तान में प्रेम व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने, संविधान की रक्षा करने की अपील की। उपाध्यक्ष मौलाना सैयद असजद मदनी, जमीयत उलमा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मौलाना अशहद राशिदी, बिहार के अध्यक्ष मौलाना बद्र अहमद मुजीबी, पश्चिम बंगाल के मुफ्ती शमसुद्दीन, बनारस के मौलाना अब्दुल्लाह नासिर कासमी, मौलाना हैदरउल इस्लाम, मौलाना अनवर आलम समेत अन्य ने अपने विचार रखें। विहिप ने वक्फ संशोधन विधेयक का किया स्वागत एक ओर जहां जमीयत उलमा हिंद ने वक्फ संशोधन बिल की निंदा की वहीं दूसरी ओर विहिप ने वक्फ संशोधन विधेयक का स्वागत किया। विहिप विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक अभिषेक आत्रेय ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 का हम स्वागत करते हैं। अपेक्षा करते हैं कि इसे शीघ्र लागू किया जाएगा। इस विषय पर विश्व हिंदू परिषद का विधि प्रकोष्ठ कई वर्षों से काम कर रहा है। वे रविवार को गांधी संग्रहालय में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित विचारगोष्ठी से पूर्व प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। आत्रेय ने वक्फ अधिनियम, 1995 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें कई त्रुटियां हैं। इस अधिनियम के तहत किसी भी व्यक्ति को नोटिस देकर उसकी संपत्ति वक्फ की घोषित की जा सकती है, यानी किसी की भी संपत्ति छीनी जा सकती है। इस प्रविधान से न केवल गैर-मुस्लिम, बल्कि कई मुस्लिम समुदाय के लोग भी पीड़ित हैं। इतना ही नहीं, इस कानून के अंतर्गत न्याय के लिए आप सामान्य अदालत में भी नहीं जा सकते, मामले की सुनवाई केवल वक्फ ट्रिब्यूनल में ही होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि त्रिची में 1500 साल पुरानी संपत्ति को वक्फ घोषित कर दिया गया। इसी प्रकार बिहार के फतुहा में भी ऐसा मामला सामने आया है, जो पूरे समाज में चर्चा का विषय बन गया है। वक्फ अधिनियम की धारा 40 के अनुसार, यदि वक्फ बोर्ड किसी संपत्ति पर दावा करता है, तो उस संपत्ति का मालिकाना हक सिद्ध करने की जिम्मेदारी असली मालिक पर आ जाती है। इस कारण वक्फ बोर्ड की ओर से दावा की गई संपत्ति स्वतः उनकी हो जाती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट में इस साल अप्रैल में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें वक्फ अधिनियम के प्रविधानों को चुनौती दी गई थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे प्रविधान किसी भी मुस्लिम देश में भी लागू नहीं हैं। इसलिए, वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को शीघ्र लागू करना आवश्यक है, ताकि कब्जा की गई संपत्तियां सुरक्षित की जा सकें और पीड़ित व्यक्ति अन्य अदालतों में न्याय की गुहार लगा सके। प्रेस वार्ता में विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद, क्षेत्र विधि संयोजक अशोक श्रीवास्तव, दक्षिण बिहार प्रांत के विधि प्रमुख श्रवण कुमार, उत्तर बिहार के विधि प्रमुख रंजन सिंह और विहिप के प्रांत मंत्री संतोष मौजूद थे। ये भी पढ़ें Bihar Politics:तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर लगाई आरोपों की झड़ी, कहा- 'चाचा जाने क्यों बिदक गए' Bihar Politics: मुगालते में नहीं रहें जदयू नेता, अल्पसंख्यक समुदाय के लोग नहीं देते नीतीश को वोट: ललन सिंह.

जागरण संवाददाता, पटना सिटी। जमीअत उलेमा-ए-हिंद की बिहार इकाई का भारतीय संविधान सुरक्षा एवं राष्ट्रीय एकता सम्मेलन पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान जमीअत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कहना कि वक्फ का संविधान में कोई स्थान नहीं है, अनुचित है। ऐसी बातों से समाज में नफरत फैलती है। वक्फ इस्लाम का एक अहम हिस्सा है। कुरान शरीफ और पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षा के अनुसार सदियों से मुसलमान अपनी संपत्तियों को जनकल्याण के लिए वक्फ करते रहे हैं। वक्फ संशोधन बिल की निंदा मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि भारतीय संविधान में नमाज, रोजा, हज, जकात आदि का भी उल्लेख नहीं है, जबकि यह सभी इस्लाम के स्तंभ हैं। वक्फ संशोधन बिल की निंदा करते हुए सभी ने इसे एक स्वर से खारिज कर दिया। मौलाना अरशद मदनी ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि एनडीए में शामिल टीडीपी और जेडीयू खुद को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताती है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उन्होंने वक्फ बिल को लेकर मुसलमानों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए विधेयक के समर्थन से खुद को अलग करने की अपील की। आजादी के लिए कुर्बान हुए 33 हजार उलेमा उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए जमीयत उलेमा 1803 से लेकर 1947 तक हर मोर्चे पर संघर्ष करता रहा। आजादी के लिए 33 हजार उलेमा ने अपनी कुर्बानी दी है। हिन्दुस्तान हमारा मुल्क है, इस देश के संविधान ने सभी को अपने धर्म के अनुसार जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि नफरत की सियासत करने वालों को जनता ने झारखंड में सबक सिखाया है। सम्मेलन में वक्ताओं ने सभी धर्म व समाज के लोगों से एकजुट होकर हिंदूस्तान में प्रेम व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने, संविधान की रक्षा करने की अपील की। उपाध्यक्ष मौलाना सैयद असजद मदनी, जमीयत उलमा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मौलाना अशहद राशिदी, बिहार के अध्यक्ष मौलाना बद्र अहमद मुजीबी, पश्चिम बंगाल के मुफ्ती शमसुद्दीन, बनारस के मौलाना अब्दुल्लाह नासिर कासमी, मौलाना हैदरउल इस्लाम, मौलाना अनवर आलम समेत अन्य ने अपने विचार रखें। विहिप ने वक्फ संशोधन विधेयक का किया स्वागत एक ओर जहां जमीयत उलमा हिंद ने वक्फ संशोधन बिल की निंदा की वहीं दूसरी ओर विहिप ने वक्फ संशोधन विधेयक का स्वागत किया। विहिप विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक अभिषेक आत्रेय ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 का हम स्वागत करते हैं। अपेक्षा करते हैं कि इसे शीघ्र लागू किया जाएगा। इस विषय पर विश्व हिंदू परिषद का विधि प्रकोष्ठ कई वर्षों से काम कर रहा है। वे रविवार को गांधी संग्रहालय में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित विचारगोष्ठी से पूर्व प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। आत्रेय ने वक्फ अधिनियम, 1995 का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें कई त्रुटियां हैं। इस अधिनियम के तहत किसी भी व्यक्ति को नोटिस देकर उसकी संपत्ति वक्फ की घोषित की जा सकती है, यानी किसी की भी संपत्ति छीनी जा सकती है। इस प्रविधान से न केवल गैर-मुस्लिम, बल्कि कई मुस्लिम समुदाय के लोग भी पीड़ित हैं। इतना ही नहीं, इस कानून के अंतर्गत न्याय के लिए आप सामान्य अदालत में भी नहीं जा सकते, मामले की सुनवाई केवल वक्फ ट्रिब्यूनल में ही होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि त्रिची में 1500 साल पुरानी संपत्ति को वक्फ घोषित कर दिया गया। इसी प्रकार बिहार के फतुहा में भी ऐसा मामला सामने आया है, जो पूरे समाज में चर्चा का विषय बन गया है। वक्फ अधिनियम की धारा 40 के अनुसार, यदि वक्फ बोर्ड किसी संपत्ति पर दावा करता है, तो उस संपत्ति का मालिकाना हक सिद्ध करने की जिम्मेदारी असली मालिक पर आ जाती है। इस कारण वक्फ बोर्ड की ओर से दावा की गई संपत्ति स्वतः उनकी हो जाती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट में इस साल अप्रैल में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें वक्फ अधिनियम के प्रविधानों को चुनौती दी गई थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे प्रविधान किसी भी मुस्लिम देश में भी लागू नहीं हैं। इसलिए, वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को शीघ्र लागू करना आवश्यक है, ताकि कब्जा की गई संपत्तियां सुरक्षित की जा सकें और पीड़ित व्यक्ति अन्य अदालतों में न्याय की गुहार लगा सके। प्रेस वार्ता में विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद, क्षेत्र विधि संयोजक अशोक श्रीवास्तव, दक्षिण बिहार प्रांत के विधि प्रमुख श्रवण कुमार, उत्तर बिहार के विधि प्रमुख रंजन सिंह और विहिप के प्रांत मंत्री संतोष मौजूद थे। ये भी पढ़ें Bihar Politics:तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर लगाई आरोपों की झड़ी, कहा- 'चाचा जाने क्यों बिदक गए' Bihar Politics: मुगालते में नहीं रहें जदयू नेता, अल्पसंख्यक समुदाय के लोग नहीं देते नीतीश को वोट: ललन सिंह

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Waqf Board Pm Modi Maulana Arshad Madani Jamiat Ulama I Hind Pm Narendra Modi Waqf Amendment Bill Nitish Kumar Chandrababu Naidu Bihar News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वक्फ बोर्ड पर देवकीनंदन ठाकुर के बयान पर राजनीति गरमाईवक्फ बोर्ड पर देवकीनंदन ठाकुर के बयान पर राजनीति गरमाईक्या देश में सनातन बोर्ड की ज़रूरत है.. क्या वक्फ बोर्ड की तरह देश में हिंदू संपत्तियों की सुरक्षा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

'वक्फ बोर्ड में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार', हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे RSS नेता का बयान'वक्फ बोर्ड में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार', हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे RSS नेता का बयानआरएसएस नेता इंद्रेश कुमार दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह पर पहुंचे. यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे. आरएसएस से जुड़े संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता इंद्रेश कुमार ने मुस्लिम समुदाय से अपनी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए एकजुट होने का आग्रह किया.
Read more »

Waqf Bill पर बनी JPC का Bengal, Bihar और Uttar Pradesh का दौरा हुआ रद्दWaqf Bill पर बनी JPC का Bengal, Bihar और Uttar Pradesh का दौरा हुआ रद्दWaqf Bill Breaking: वक्फ (संशोधन) विधेयक, संबंधी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने Bengal, Bihar और Uttar Pradesh का अपना अध्ययन दौरा रद्द कर दिया है.
Read more »

लखनऊ तक होता पाकिस्तान... वक्फ बोर्ड विवाद के बीच मौलाना का बेतुका बयान, किसे दे दी चेतावनीलखनऊ तक होता पाकिस्तान... वक्फ बोर्ड विवाद के बीच मौलाना का बेतुका बयान, किसे दे दी चेतावनीWaqf Board Controversy: वक्फ बोर्ड विवाद के बीच मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव मौलाना उमरैन महफूज रहमानी की नीतीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू को चेतावनी दे दी है.
Read more »

'मोदी कल को कह देंगे नमाज़ और ज़कात का भी दस्तूर नहीं है...', वक्फ पर PM के बयान पर मदनी का पलटवार'मोदी कल को कह देंगे नमाज़ और ज़कात का भी दस्तूर नहीं है...', वक्फ पर PM के बयान पर मदनी का पलटवारमौलाना अरशद मदनी ने कहा, "हमने हिंदुस्तान की आजादी के लिए तब से लड़ाई लड़ी, जब कांग्रेस का जन्म भी नहीं हुआ था. कांग्रेस का मकसद मुल्क की आजादी नहीं था. कांग्रेस का निर्माण इसलिए हुआ, जिससे ब्रितानी हुकूमत और मुल्क के लोगों के बीच तालमेल बनाया जा सके.
Read more »

वक्फ के बाद अब कहेंगे कि नमाज और जकात का भी कोई दस्तूर नहीं, पटना में जमीयत उलेमा ए हिंद की बड़ी बैठकवक्फ के बाद अब कहेंगे कि नमाज और जकात का भी कोई दस्तूर नहीं, पटना में जमीयत उलेमा ए हिंद की बड़ी बैठकWaqf Amendment Bill 2024: मोदी सरकार जेपीसी की रिपोर्ट आने के बाद वक्फ बिल को संसद के शीत सत्र में ही पारित कराने की कोशिश कर सकती है. महाराष्ट्र में शानदार जीत के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुद पीएम मोदी ने इस बात के संकेत दिए.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:03:36