उत्तरी सुमात्रा में पिछले हफ्ते भूस्खलन और बाढ़ के कारण 13 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। आपदा शनिवार रात डेली सरडांग और कारो क्षेत्रों में आई जिसमें चार घर और एक धार्मिक स्थल बह गए।
इंडोनेशिया : उत्तरी सुमात्रा में भूस्खलन और बाढ़ से 13 लोगों की मौत , 18 घायल जकार्ता, 25 नवंबर । पिछले हफ्ते इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने 13 लोगों की जान ले ली और 18 लोग घायल हो गए। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एंजेसी सिन्हुआ के अनुसार, आपातकाल, उपकरण और लॉजिस्टिक्स विभाग प्रमुख श्री वाह्युनी पंचसिलावती ने बताया कि यह आपदा शनिवार रात डेली सरडांग और कारो क्षेत्रों में आई। डेली सरडांग में, तेज बहाव ने चार घरों और एक धार्मिक स्थल को बहा दिया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। वहीं कारो क्षेत्र में 7 लोगों की जान गई और 9 घायल हुए। सभी घायल ों को नजदीकी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह, भूस्खलन और बाढ़ ने पडांग लावास और दक्षिण तपनुली क्षेत्रों को भी प्रभावित किया, जिसमें 6 लोग मारे गए और 7 घायल हुए। इंडोनेशिया की मौसम और भूभौतिकी एजेंसी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि क्षेत्र में भारी बारिश और खराब मौसम का खतरा है। प्रभावित समुदायों को सहायता पहुंचाने और आगे के जोखिम को कम करने के लिए प्रयास जारी हैं। अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
भूस्खलन बाढ़ मौत घायल इंडोनेशिया उत्तरी सुमात्रा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्पेन में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 95 लोगों की मौतस्पेन में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 95 लोगों की मौत
Read more »
नाइजीरिया में बाढ़ से अब तक 321 लोगों की मौतनाइजीरिया में बाढ़ से अब तक 321 लोगों की मौत
Read more »
स्पेन में बाढ़ से कम से कम 205 लोगों की मौत, पीएम सांचेज ने किया पूरे सहयोग का वादास्पेन में बाढ़ से कम से कम 205 लोगों की मौत, पीएम सांचेज ने किया पूरे सहयोग का वादा
Read more »
इंडोनेशिया: कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में आग लगने से नौ की मौत, चार घायलइंडोनेशिया: कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में आग लगने से नौ की मौत, चार घायल
Read more »
सूडान: आरएसएफ और एसएएफ संघर्ष छिड़ने के बाद से 13 पत्रकारों की मौतसूडान: आरएसएफ और एसएएफ संघर्ष छिड़ने के बाद से 13 पत्रकारों की मौत
Read more »
सूडान में 'अर्धसैन्य हमलों और महामारी' से 46 लोगों की मौतसूडान में 'अर्धसैन्य हमलों और महामारी' से 46 लोगों की मौत
Read more »
