Iconic Wagoneer Jeep: शुक्रवार, 15 अगस्त को जब भारत अपना 79th Independence Day मना रहा है तभी एक पुरानी लेकिन खास कार ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा.
79th Independence Day: इतिहास और विरासत से भरी हुई एक पुरानी जीप वैगनियर ने दिल्ली के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार को स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए लाल किले तक पहुंचाया. यह जीप सेना मुख्यालय में रखी हुई है और बहुत ही दुर्लभ है.
यह गाड़ी 6 दशक और 2 देशों की कहानी बयां करती है जो मजबूत इंजीनियरिंग और पुरानी परंपरा का प्रतीक है. इसके अलावा आपको बता दें कि 1962 से 1992 के बीच बनी 4x4 जीप वैगनियर कोई आम गाड़ी नहीं है. किसने किया था गिफ्ट? यह खास वैगनियर जीप 1965 में भूटान के राजा ने भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उपहार में दी थी. बाद में यह गाड़ी भारत सरकार की मूल्यवान संपत्ति बन गई. साल 2000 में इस वैगनियर को भारतीय सेना को दे दिया गया और दिल्ली क्षेत्र के मुख्यालय की खास गाड़ियों के बेड़े का हिस्सा बन गई. इसे एसयूवी की पहचान कब मिली? शुरुआत में इस गाड़ी को स्टेशन वैगन के तौर पर बेचा गया लेकिन बाद में इसे स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकलकहा जाने लगा. जब 1974 में जीप ने चेरोकी को लॉन्च किया तब पहली बार आधिकारिक तौर पर SUV शब्द का इस्तेमाल किया गया. इसे जो बात सबसे खास बनाती है वह है इसका उत्पादन 1963 से 1991 तक, मतलब 29 सालों तक लगातार उत्पादन हुआ. क्या अब भी ये काम करती है? आज पुराना वैगनियर मॉडल बाजार में नहीं बिकता लेकिन भारतीय सेना की इस गाड़ी को इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाया गया है. अब इसमें फोर्ड एंडेवर का 2500CC का इंजन लगा है जिससे यह पुरानी पहचान रखते हुए भी अच्छे से काम करती है. बता दें कि ये अमेरिकी ऑटोमोबाइल इतिहास में तीसरी सबसे लंबे समय तक बनाई जाने वाली सिंगल जनरेशन एसयूवी है. स्वतंत्रता दिवस पर क्यों है खास? हर साल स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले तक जनरल ऑफिसर कमांडिंग का जाना एक खास मौका होता है. इस दौरान, फौजी अनुशासन और ऐतिहासिक परंपरा देखने को मिलती है. आज भी जब लाल किले पर ध्वजारोहण हुआ तब भी Wagoneer की विरासत जारी रही. FAQ- 1- भारत को ये पुरानी जीप किसने गिफ्ट की थी? Ans: इसे 1965 में भूटान के राजा ने सर्वपल्ली राधाकृष्णनन को उपहार में दी थी. 2- इस जीप को क्यों खास माना जाता है? Ans: क्योंकि यह जीप 29 सालों तक उत्पादन में रही और SUV शब्द की पहचान दिलाई. 3- ये जीप अब किसके पास है? Ans: यह जीप दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के पास है.
Wagoneer Jeep Wagoneer Jeep 2025 Who Gifted Wagoneer Jeep Sarwapalli Radhakrishnan Wagoneer Jeep At Red Fort वैगनियर जप किसके पास है Why Wagoneer Jeep Is Special SUV Full Form Of SUV Delhi Red Fort Independence Day 2025 2025 Independence Day
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंसान का शरीर कितनी गर्मी बर्दाश्त कर सकता है? जानिए क्या है मैक्सिमम टेम्प्रेचर लिमिटभारत और अफ्रीकी देशों के लोगों को अपनी जिंदगी का काफी हिस्सा गर्म तापमान के बीच गुजारना होता है, लेकिन हीट बर्दाश्त करने की भी एक लिमिट होती है.
Read more »
फ़्रांस के फ़लस्तीन को राष्ट्र का दर्जा देने से क्या बदल जाएगा? अमेरिका और इसराइल हुए नाराज़ग़ज़ा में भुखमरी के बढ़ते हालात के बीच फ़लस्तीन को राष्ट्र की मान्यता देने की फ़्रांस की घोषणा के बाद बाकी पश्चिमी देशों पर भी ऐसा करने का दबाव बढ़ गया है.
Read more »
ट्रंप का भारत पर बड़ा हमला: रूस से तेल खरीदने पर जुर्मानाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस का साथ देने वाले देशों पर जुर्माना लगाने की घोषणा की है। इसी वजह से भारत को अमेरिका से बड़ा नुकसान उठाने पड़ सकता है।
Read more »
तेजस्वी के दावे पर हर्षवर्धन सिंह का तंज, राजद नेताओं की झूठ बोलने की पुरानी आदततेजस्वी के दावे पर हर्षवर्धन सिंह का तंज, राजद नेताओं की झूठ बोलने की पुरानी आदत
Read more »
लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक, 7 पुलिसकर्मी निलंबितलाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा में मामूली चूक की वजह से 7 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 12वें बार Лाल किले पर झंडा फहरानाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी दिवस पर लाल किले पर झंडा फहराएँगे। यह उनके लगातार 12वें वर्ष का और गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में एक अनोखा रिकॉर्ड होगा।
Read more »
