women's premier league Auction: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए आज ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. इस ऑक्शन में देश-विदेश के कुल 277 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे. हालांकि, लीग की पांचों को मिलाकर 73 स्लॉट को भरा जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं ऑक्शन में किस प्लेयर पर रहेगी नजर किसी टीम के पर्स में कितना पैसा है.
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए आज देश की राजधानी नई दिल्ली में ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. इस ऑक्शन में देश-विदेश से 277 महिला खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन सभी पांच टीमों को मिलकार सिर्फ 73 खिलाड़ियों के स्लॉट को भरा जाएगा.
नए सीजन से पहले कई टीमों ने अपने कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर चौंकाया था. ऐसे में ऑक्शन टेबल में जब टीमों के बीच बिडिंग के दौरान कड़ी टक्कर को देखने को मिलेगी, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं इस ऑक्शन में किस टीम के पर्स में सबसे ज्यादा पैसा और किन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा नजर है. किस टीम के पर्स में कितना पैसा महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन टेबल पर यूपी वारियर्स की सबसे ज्यादा पैसे के लेकर बैठेगी. यूपी के पर्स में 14.5 करोड़ रुपए हैं. इसके अलावा गुजरात जायंट्स की टीम के पास 9 करोड़ रुपए है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पर्स में 6.15 करोड़ रुपए है जबकि मुंबई इंडियंस 5.75 और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5.7 करोड़ लेकर ऑक्शन में उतरेगी. ये भी पढ़ें-गौतम गंभीर हाय-हाय…गुस्से में उबल रहा देश, शर्मनाक हार के बाद स्टेडियम में जमकर लगे नारे किस टीम को कितने स्लॉट भरने है महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए सबसे ज्यादा स्लॉट यूपी वारियर्स को भरने हैं. ऑक्शन में यूपी की टीम कुल 17 स्लॉट के लिए बोली लगाएगी, जिसमें उसे कम से कम पांच विदेशी खिलाड़ी होंगे. इसके बाद गुजरात जायंट्स के पास 16 स्लॉट है, जिसमें 5 विदेशी प्लेयर के लिए जगह है. आरसीबी के पास कुल 14 स्लॉट बचे हुए हैं. टीम को कम से कम 4 विदेशी प्लेयर चाहिए. वहीं दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई के पास 13-13 स्लॉट हैं. इस स्लॉट में 4 विदेशी प्लेयर का स्लॉट है. ये भी पढ़ें-408 रन की हार, ऋषभ पंत ने किसे बताया कसूरवार? सीरीज में क्लीन स्वीप का जिम्मेदार मार्की प्लेयर पर हो सकती है पैसों की बारिश महिला प्रीमियर लीग 2025 में कई ऐसे मार्की प्लेयर हैं, जिन पर पैसों की बारिश हो सकती है. इसमें भारत की दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और अमेलिया केर, इंग्लैंड की एक्लेस्टोन, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग और साउथ अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट शामिल हैं. इसके अलावा क्रांति गौड़, श्री चरणी और फोबे लीचफील्ड हरलीन देओल और ऑलराउंडर स्नेह राणा भी सभी टीमों की नजर होगी.
WPL Auction 2026 News WPL Auction 2026 Details WPL 2025 News WPL Auction WPL Team Purse WPL 2026 Players Slots महिला प्रीमियर लीग महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WPL Auction 2026: नई दिल्ली में होगा डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन, डेट-टाइम से लेकर पर्स और खाली स्लॉट तक, पढ़ें A to Z डिटेलWPL Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग WPL 2026 का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में होगा, जिसमें 277 खिलाड़ी 73 खाली स्लॉट के लिए बोली में शामिल होंगे। दीप्ति शर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट और मैग लेनिंग जैसे प्रमुख खिलाड़ियों पर ऊंची बोली लगने की संभावना है। यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स 14.
Read more »
WPL मेगा ऑक्शन कल, 277 प्लेयर्स पर बोली लगेगी: यूपी का पर्स सबसे बड़ा, दीप्ति-हीली करोड़पति बन सकती हैं; 10...WPL Mega Auction 2026 Complete Details Update; Follow Women's Premier League (WPL) Teams and Players list, Delhi Capitals (DC), Gujarat Giants (GG), Mumbai Indians (MI) Auction Purses All Information On Dainik Bhaskar नीलामी नई दिल्ली में दोपहर 3.
Read more »
WPL ऑक्शन लाइव कहां देख पाएंगे? मोबाइल-टीवी या लैपटॉप... पढ़ ली ये खबर तो नहीं मिस करेंगे एक भी पलWPL Auction 2026 Live Streaming How to Watch Online: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026 Auction) के चौथे सीजन के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है. अपने स्क्वॉड को मजबूत करने के लिए पांचों फ्रेंचाइजी 27 नवंबर को नई दिल्ली में ऑक्शन में उतरेंगी.
Read more »
WPL Auction 2026: नवी दिल्लीत होणार लिलाव! तारीख आणि वेळ ते पर्स आणि रिक्त जागा, जाणून घ्या A ते Z माहितीWPL मेगा लिलाव होणार असून 277 खेळाडू खरेदीसाठी उपलब्ध आहे. कोणाकडे सगळ्यात मोठी पर्स आहे ते अन्य सगळे डिटेल्सबद्दल जाणून घ्या.
Read more »
WPL 2026 Auction Live Streaming: कब और कहां होगा डब्ल्यूपीएल का मेगा ऑक्शन, फ्री में ऐसे उठा सकते हैं लुत्फएक दिन आयोजित होने वाले ऑक्शन की शुरुआत मार्की सेट से होगी, जिसमें आठ शीर्ष नाम शामिल होंगे। इसमें भारत से दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह, न्यूजीलैंड से सोफी डिवाइन और अमेलिया केर, इंग्लैंड से सोफी एक्लेस्टोन, ऑस्ट्रेलिया से एलिसा हीली और मेग लैनिंग और साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट को जगह दी गई...
Read more »
WPL मेगा नीलामी: दीप्ति शर्मा, विदेशी दिग्गजों पर बड़ी बोली की उम्मीदनई दिल्ली में होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की पहली मेगा नीलामी में भारत की दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी पर बड़ी राशि लगने की उम्मीद है। विदेशी खिलाड़ियों में लोरा वोल्वार्ट और सोफी एक्लेस्टोन पर भी नज़रें हैं। 277 खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे।
Read more »
