WPL मेगा ऑक्शन कल, 277 प्लेयर्स पर बोली लगेगी: यूपी का पर्स सबसे बड़ा, दीप्ति-हीली करोड़पति बन सकती हैं; 10...

WPL Mega Auction News

WPL मेगा ऑक्शन कल, 277 प्लेयर्स पर बोली लगेगी: यूपी का पर्स सबसे बड़ा, दीप्ति-हीली करोड़पति बन सकती हैं; 10...
WPL Players Auction 2025WPL 2026 AuctionWpl Auction 2026 Date And Time
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 205 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 106%
  • Publisher: 51%

WPL Mega Auction 2026 Complete Details Update; Follow Women's Premier League (WPL) Teams and Players list, Delhi Capitals (DC), Gujarat Giants (GG), Mumbai Indians (MI) Auction Purses All Information On Dainik Bhaskar नीलामी नई दिल्ली में दोपहर 3.

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को होना है। नीलामी नई दिल्ली में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगी। देश-विदेश की 277 प्लेयर्स पर बोली लगनी है, लेकिन 5 टीमों में 73 खिलाड़ियों की जगह ही खाली है। यूपी वॉरियर्ज के पास सबसे ज्यादा 14.

50 करोड़ रुपए का पर्स है, टीम ने एक ही खिलाड़ी को रिटेन किया।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड देश की 2 फ्रेंचाइजी लीग इंडियन प्रीमियर लीग और विमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन करवाता है। BCCI ही 27 नवंबर को WPL मेगा ऑक्शन भी कंडक्ट कराएगा। ऑक्शन नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित होटल में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होना है।BCCI ने 277 प्लेयर्स को ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें भारत की 194 और विदेश की 66 प्लेयर्स हैं। जिनमें 159 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिनका इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ। हालांकि, 277 में ज्यादा से ज्यादा 73 प्लेयर्स ही बिक सकेंगी। क्योंकि 5 टीमों में इतनी ही जगह खाली है। इनमें 50 भारतीय और 23 विदेशी प्लेयर्स हो सकती हैं।मुंबई इंडियंस , रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु , दिल्ली कैपिटल्स , यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स 5 टीमें हैं। सभी टीमों के पास 15 करोड़ रुपए का पर्स था, लेकिन रिटेंशन के बाद हर टीम के पर्स में अलग-अलग राशि बची। यूपी के पास सबसे 14.50 करोड़ रुपए का पर्स है। गुजरात के पास 9 करोड़ रुपए हैं। वहीं MI, DC, और RCB का पर्स 6.50 करोड़ रुपए से कम है।5 टीमों ने 17 प्लेयर्स को रिटेन किया, जिनमें 7 विदेशी और 3 अनकैप्ड हैं। भारत की स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर और श्रेयांका पाटील रहीं। इनमें श्रेयांका को छोड़कर बाकी 6 प्लेयर्स वनडे वर्ल्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहीं।हां, मेगा ऑक्शन से पहले टीमें ज्यादा से ज्यादा 5 प्लेयर्स को ही रिटेन कर सकती थीं। 2 टीमों ने इसका पूरा इस्तेमाल किया। बाकी 3 टीमों ने 5 से कम खिलाड़ियों को रखा। इसलिए उनके पास ऑक्शन में राइट टु मैच कार्ड भी रहेगा। RCB के पास 1, गुजरात के पास 3 और यूपी के पास 4 RTM कार्ड हैं। RTM कार्ड का इस्तेमाल टीमें ऑक्शन में कर सकती हैं। टीमें रिलीज की गईं खिलाड़ियों को ऑक्शन में फिर से अपना हिस्सा बना सकती हैं। इसे उदाहरण से समझते हैं। यूपी वॉरियर्ज ने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली को रिलीज कर दिया। ऑक्शन में उन्हें अगर DC ने 2 करोड़ रुपए में खरीद लिया। तब UPW अपने RTM कार्ड का इस्तेमाल कर हीली को अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं। हालांकि, अगर DC ने हीली की कीमत 4 करोड़ रुपए कर दी तो UPW को नई कीमत में हीली को स्क्वॉड में शामिल करना होगा। अगर UPW ने नई कीमत देने से मना कर दिया तो हीली नई कीमत में DC का हिस्सा बन जाएंगी।MI और DC ने 5-5 प्लेयर्स को रिटेन किया। RCB ने 4 और गुजरात ने 2 प्लेयर्स को रखा। वहीं यूपी ने महज 1 अनकैप्ड प्लेयर को रिटेन किया। एक टीम में 15 से 18 प्लेयर्स हो सकते हैं, जिनमें ज्यादा से ज्यादा 6 विदेशी हो सकती हैं। इसी हिसाब से टीमों में 73 प्लेयर्स की जगह खाली है।ऑक्शन में प्लेयर्स को अलग-अलग सेट में बांटा गया है। सबसे पहले मार्की सेट का नंबर आता है। जिसमें 8 प्लेयर्स हैं, जिनकी डिमांड सबसे ज्यादा हैं। फिर इंटरनेशनल बैटर्स, ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर, पेसर और स्पिनर्स का नंबर आता है। इंटरनेशनल के बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों का नंबर आता है।मार्की सेट में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, अमीलिया केर, इंग्लैंड की सोफी एकलस्टन, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली, मेग लैनिंग, साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट, भारत की दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह हैं। मार्की सेट में 6 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए हैं। रेणुका की 40 लाख और वोल्वार्ट की 30 लाख रुपए हैं। कुल 19 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखी गई। 11 खिलाड़ियों की कीमत 40 लाख रुपए और 88 प्लेयर्स की 30 लाख रुपए हैं। बाकी प्लेयर्स की बेस प्राइस 10 और 20 लाख रुपए हैं।भारत की वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी महंगी बिक सकती हैं। वहीं विदेशियों में एलिसा हीली, सोफी एकलस्टन, अमीलिया केर, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड और ग्रेस हैरिस भी करोड़पति बन सकती हैं।WPL के ब्रॉडकास्टिंग राइंट्स रिलायंस के पास हैं। टीवी के दर्शक स्टार स्पोर्ट्स और OTT के दर्शक जियोहॉटस्टार पर ऑक्शन का लाइव कवरेज देख सकते हैं। इसके साथ ही आप दैनिक भास्कर ऐप पर भी नीलामी से जुड़ी डिटेल्स जान सकते हैं।हार टालने के लिए बुधवार को पूरा दिन निकालना होगा, साउथ अफ्रीका को 8 विकेट चाहिए15 फरवरी को कोलंबो में होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला; मुंबई में पहले दिन USA से खेलेगी टीम इंडियासिर्फ 3 स्पेशलिस्ट बैटर, ऑलराउंडर्स बेदम साबित हो रहे; एक्सपर्ट बोले- टेस्ट कोच बदलना चाहिएइंजरी से उबरने के बाद न्यूजीलैंड टीम में शामिल; ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को मौका नहींहरियाणा में बीती रात सीजन की सबसे ठंडी रहीनागौर में सुबह-शाम की सर्दी, दिन में धूप से राहतअगले 2 दिन मौसम सामान्य, फिर ठंड बढ़ेगीझारखंड में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाजउत्तराखंड में पारा गिरा, बद्रीनाथ में तापमान माइनस 12°C

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

WPL Players Auction 2025 WPL 2026 Auction Wpl Auction 2026 Date And Time Wpl Auction 2026 Kab Hai WPL 2026 Auction Details Wpl Team List With Player Name

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Primary TET BIG UPDATE: প্রত্যেকে পাবেন ১ নম্বর! প্রাইমারি টেটে প্রশ্ন ভুল মামলায় বড় আপডেট...আর SSC-তে অতিরিক্ত ১০ নম্বর?Primary TET BIG UPDATE: প্রত্যেকে পাবেন ১ নম্বর! প্রাইমারি টেটে প্রশ্ন ভুল মামলায় বড় আপডেট...আর SSC-তে অতিরিক্ত ১০ নম্বর?Primary TET BIG UPDATE: Primary TET Wrong question case everyone will get 1 marks, what about SSC recruitment extra 10 marks case
Read more »

டாஸ்மாக் : இன்று முதல் முக்கிய மாற்றம்! பாட்டிலை கொடுத்தால் 10 ரூபாய்டாஸ்மாக் : இன்று முதல் முக்கிய மாற்றம்! பாட்டிலை கொடுத்தால் 10 ரூபாய்TASMAC : டாஸ்மாக் கடைகளில் இன்று முதல் முக்கிய மாற்றம் வருகிறது. பாட்டிலைக் கொடுத்தால் 10 ரூபாய் திரும்ப கொடுக்கப்படும்.
Read more »

Pak airstrike in Afghanistan: রাতের অন্ধকারে অতর্কিতে আকাশপথে হানা! বর্বর পাকিস্তানের ফেলা বোমায় ঘুমের মধ্যেই ৯ শিশুর মৃত্যু...Pak airstrike in Afghanistan: রাতের অন্ধকারে অতর্কিতে আকাশপথে হানা! বর্বর পাকিস্তানের ফেলা বোমায় ঘুমের মধ্যেই ৯ শিশুর মৃত্যু...Pakistani airstrike in Afghanistan kills 10, including 9 children, says Taliban govt
Read more »

WPL Auction 2026: नई दिल्ली में होगा डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन, डेट-टाइम से लेकर पर्स और खाली स्लॉट तक, पढ़ें A to Z डिटेलWPL Auction 2026: नई दिल्ली में होगा डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन, डेट-टाइम से लेकर पर्स और खाली स्लॉट तक, पढ़ें A to Z डिटेलWPL Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग WPL 2026 का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में होगा, जिसमें 277 खिलाड़ी 73 खाली स्लॉट के लिए बोली में शामिल होंगे। दीप्ति शर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट और मैग लेनिंग जैसे प्रमुख खिलाड़ियों पर ऊंची बोली लगने की संभावना है। यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स 14.
Read more »

हर 10 में 8 भारतीय व्यवसाय ट्रेड पॉलिसी में बदलाव को मानते हैं सकारात्मक : सर्वेक्षणहर 10 में 8 भारतीय व्यवसाय ट्रेड पॉलिसी में बदलाव को मानते हैं सकारात्मक : सर्वेक्षणहर 10 में 8 भारतीय व्यवसाय ट्रेड पॉलिसी में बदलाव को मानते हैं सकारात्मक : सर्वेक्षण
Read more »

WPL Auction: डब्ल्यूपीएल की नीलामी गुरुवार को, विश्व विजेता खिलाड़ियों पर हो सकती है धनवर्षा; वोलवार्ट पर नजरWPL Auction: डब्ल्यूपीएल की नीलामी गुरुवार को, विश्व विजेता खिलाड़ियों पर हो सकती है धनवर्षा; वोलवार्ट पर नजरमहिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सत्र से पहले गुरुवार को खिलाड़ियों की मेगा नीलामी होगी। इस बार रिकॉर्ड 277 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगी, जबकि उपलब्ध स्लॉट सिर्फ 73 हैं। नीलामी 27 नवंबर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:01:06