WPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 खिलाड़ी, लिस्ट में नहीं स्मृति मंधाना का नाम

WPL News

WPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 खिलाड़ी, लिस्ट में नहीं स्मृति मंधाना का नाम
Women Premier LeagueWpl RecordMost Runs In Wpl History
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में कई खिलाड़ियों ने बहुत तगड़ा प्रदर्शन किया है।

महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना आरसीबी से होगा। इस टूर्नामेंट के इतिहास में दो खिताब मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हैं, वहीं एक खिताब आरसीबी की टीम ने जीता है। इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने जमकर रन बनाए हैं। ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की बात हम इस रिपोर्ट में आगे करने वाले हैं जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।नैट सिवर-ब्रंट लिस्ट में टॉप पर इस लिस्ट में टॉप पर नैट सिवर-ब्रंट हैं, जिन्होंने 29 मैचों में 1027 रन बनाए हैं। नैट सिवर-ब्रंट जो मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा हैं ने 46.

68 की शानदार औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने 8 अर्धशतक भी जड़े हैं, जो उनकी टीम की सफलता में बहुत मददगार रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी ने मुंबई इंडियंस को कई जीत दिलाई हैं।एलिस पैरी दूसरे नंबर पर दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एलिस पैरी हैं। पैरी महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने 25 मैचों में 972 रन बनाए हैं और उनका औसत 64.80 का है, जो बहुत ही प्रभावशाली है। उन्होंने 8 अर्धशतक भी लगाए हैं और आरसीबी की बल्लेबाजी की रीढ़ रही हैं।मैग लैनिंग तीसरे नंबर पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 27 मैचों में 952 रन बनाए हैं। उनका औसत 39.66 का रहा है और उन्होंने 9 अर्धशतक जड़े हैं। लैनिंग ने अपनी टीम को लगातार अच्छी शुरुआत दी है।शेफाली वर्मा भी लिस्ट का हिस्सा चौथे नंबर पर युवा और आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा हैं। उनका खेलने का अंदाज काफी बेखौफ है, जो WPL में अलग दिखता है। उन्होंने 27 मैचों में 865 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 162.59 का है, जो दिखाता है कि वह कितनी तेजी से रन बनाती हैं। उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं और गेंदबाजों पर हमेशा दबाव बनाए रखती हैं।हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड भी शानदार पांचवें स्थान पर मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। वह टीम के मध्य क्रम की एक मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने 27 मैचों में 851 रन बनाए हैं। उनका औसत 40.52 का है और उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए हैं। हरमनप्रीत कौर अपनी टीम को अक्सर जीत दिलाती हैं और मैच फिनिश करने में माहिर हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Women Premier League Wpl Record Most Runs In Wpl History Most Runs In Wpl महिला प्रीमियर लीग Meg Lanning Harmanpreet Kaur Ellyse Perry

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

WPL 2026: மும்பை, ஆர்சிபி உள்ளிட்ட 5 அணிகளுக்கான பிளேயிங் 11 இதுதான்!WPL 2026: மும்பை, ஆர்சிபி உள்ளிட்ட 5 அணிகளுக்கான பிளேயிங் 11 இதுதான்!WPL 2026 All Team Predicted Playing XI: 2026 WPL தொடருக்கான அனைத்து அணிகளின் உத்தேச பிளேயிங் 11 குறித்து தெரிந்துக்கொள்வோம்.
Read more »

RCB मधील विदेशी खेळाडूंची माघार अन् मराठमोळ्या मुंबईकराचं उघडलं नशीब! WPL 2026 आधी नेमकं काय घडलं?RCB मधील विदेशी खेळाडूंची माघार अन् मराठमोळ्या मुंबईकराचं उघडलं नशीब! WPL 2026 आधी नेमकं काय घडलं?Ellyse Perry, Annabel Sutherland withdraw: रॉयल चॅलेंजर्स बंगळुरूची अष्टपैलू खेळाडू एलिस पेरी आणि दिल्ली कॅपिटल्सची अ‍ॅनाबेल सदरलँड यांनी मंगळवारी वैयक्तिक कारणांमुळे पुढील महिन्यात होणाऱ्या महिला प्रीमियर लीग ( WPL 2026) मधून माघार घेतली आहे.
Read more »

WPL 2026: तीन बार की फाइनलिस्ट ने कसी कमर, गोवा में शुरू की दिल्ली कैपिटल्स ने प्रैक्टिसWPL 2026: तीन बार की फाइनलिस्ट ने कसी कमर, गोवा में शुरू की दिल्ली कैपिटल्स ने प्रैक्टिसWPL 2026: जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स डब्ल्यूपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाली है. उससे पहले ही टीम ने गोवा में अभ्यास शुरू कर दिया है.
Read more »

WPL में कौन जीते का ऑरेंज कैप? पूर्व क्रिकेटर की भविष्यवाणी, चैंपियन टीम का भी बता दिया नामWPL में कौन जीते का ऑरेंज कैप? पूर्व क्रिकेटर की भविष्यवाणी, चैंपियन टीम का भी बता दिया नाममहिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है. पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की टीम ने बाजी मारी थी, लेकिन इस बार चैंपियन कौन होगा. ऑक्शन में सभी टीमों ने अपने-अपने खेमें को मजबूत तरीके से तैयार कर लिया है.
Read more »

WPL के बाद टीम इंडिया में जुड़ेगा नया मेहमान, कोचिंग स्टाफ में होगा स्वागत, किसे मिली अहम जिम्मेदारी?WPL के बाद टीम इंडिया में जुड़ेगा नया मेहमान, कोचिंग स्टाफ में होगा स्वागत, किसे मिली अहम जिम्मेदारी?भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ महिला प्रीमियर लीग (WPL) के बाद नया मेहमान जुड़ने वाला है. टीम में नए स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच की जिम्मेदारी निकोलस ली को मिलेगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:34:07