महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है. पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की टीम ने बाजी मारी थी, लेकिन इस बार चैंपियन कौन होगा. ऑक्शन में सभी टीमों ने अपने-अपने खेमें को मजबूत तरीके से तैयार कर लिया है.
महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है. पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की टीम ने बाजी मारी थी, लेकिन इस बार चैंपियन कौन होगा. ऑक्शन में सभी टीमों ने अपने-अपने खेमें को मजबूत तरीके से तैयार कर लिया है.
जिसे देखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और लोकप्रिय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा आकाशवाणी कर दी है. उन्होंने न सिर्फ चैंपियन टीम के नाम की भविष्यवाणी की बल्कि ऑरेंज कैप विनर का नाम भी जगजाहिर कर दिया है. कौन जीतेगा कप? आकाश चोपड़ा ने जियोस्टार पर कहा, मुझे लगता है कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स जीतेगी. उन्होंने बहुत अच्छी टीम बनाई है और वे तीनों बार फाइनल में पहुंचे हैं. उन्हें एक बार जीतने दो. मुझे लगता है कि महिला प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी स्मृति मंधाना हो सकती हैं. ऑरेंज कैप जीतने की रेस में स्मृति मंधाना सबसे आगे हो सकती हैं और शायद जीत भी जाएं. मंधाना को कौन दे सकता है टक्कर? आकाश चोपड़ा ने ऑरेंज कैप की रेस में दूसरा नाम शेफाली वर्मा का बताया. उन्होंने आगे कहा, उनके साथ, मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करने वाली शेफाली वर्मा भी ऑरेंज कैप की एक मजबूत दावेदार हो सकती हैं. दीप्ति शर्मा और श्री चरणी दोनों महिला प्रीमियर लीग 2026 में बड़े अवॉर्ड जीत सकती हैं. मुझे लगता है कि दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतकर हैट्रिक लगा सकती हैं. वह अभी जिस फॉर्म में हैं, उन्हें कोई नहीं रोक सकता और मुझे यह भी लगता है कि जब से उन्होंने महिला प्रीमियर लीग में अच्छा करना शुरू किया है, उनके ओवरऑल गेम में काफी सुधार हुआ है. यह फिर से उनका सीजन हो सकता है. ये भी पढ़ें.. श्रेयस अय्यर के रिप्लेसमेंट ने ठोका शतक... महाराष्ट्र की एकतरफा जीत, उत्तराखंड को बुरी तरह से रौंदा कौन हो सकता है इमर्जिंग प्लेयर? इमर्जिंग प्लेयर को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा, श्री चरणी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन अवॉर्ड जीत सकती हैं. उनका वर्ल्ड कप शानदार रहा और मुझे लगता है कि वह टूर्नामेंट की बेस्ट स्पिनर होंगी. सीजन का पहला मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. आकाश चोपड़ा ने इस मैच में मुंबई इंडियंस के विजेता बनने की उम्मीद जताई. दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग के पिछले तीन सीजन का फाइनल खेली है. तीनों बार टीम उपविजेता रही है. इस बार जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में टीम पहला खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी.
WPL 2026 WPL 2026 Auction WPL 2026 Winner Prediction Cricket News In Hindi Cricket News Aakash Chopra महिला प्रीमियर लीग स्मृति मंधाना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई इंडियंस ने WPL 2026 से पहले स्पिन बॉलिंग कोच की नियुक्ति कीमुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। टीम तीसरी ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
Read more »
WPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की एंट्री, दूसरा खिताब जीतना तय!मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने विमंस प्रीमियर लीग डब्ल्यूपीएल के आने वाले सीजन से पहले अपने सपोर्ट् स्टाफ में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व खिलाड़ी को एंट्री दी है। टीम को कोशिश अपना खिताब बचाने की होगी।
Read more »
WPL 2026: गुजरात जायंट्स को मिली नई कप्तान, बॉलिंग कोच का नाम कर देगा हैरानWPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को अपना कप्तान नियुक्त किया है. वहीं प्रवीण तांबे बॉलिंग कोच बने हैं.
Read more »
WPL 2026: RCB और DC को लगा बड़ा झटका, एलिस पेरी समेत 3 खिलाड़ी डब्ल्यूपीएल से हुईं बाहरWPL 2026: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी (RCB) और एनाबेल सदरलैंड (DC) ने निजी कारणों से लीग के आने वाले एडिशन से नाम वापस ले लिया है.
Read more »
WPL 2026: स्टार खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया, फ्रेंचाइजियों को झटकावूमेंस प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड और तारा नौरिस ने निजी कारणों से नाम वापस ले लिया। उनकी जगह सायली सतघरे, अलाना किंग और चार्ली नॉट को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। WPL 2026, 9 जनवरी से 5 फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में दो फेज में खेला जाएगा।
Read more »
WPL 2026: மும்பை, ஆர்சிபி உள்ளிட்ட 5 அணிகளுக்கான பிளேயிங் 11 இதுதான்!WPL 2026 All Team Predicted Playing XI: 2026 WPL தொடருக்கான அனைத்து அணிகளின் உத்தேச பிளேயிங் 11 குறித்து தெரிந்துக்கொள்வோம்.
Read more »
