सितंबर में 10.66 फीसद पर रही थोक महंगाई दर, अगस्त के मुकाबले आई नरमी WPIInflation
सितंबर महीने में अगस्त के मुकाबले ईंधन और बिजली की कीमतों में नरमी देखी गई। हालांकि, सालाना आधार पर यह दर काफी ऊंची रही। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में ईंधन और बिजली की कीमतों में सालाना आधार पर 24.
81 फीसद की वृद्धि देखने को मिली। अगस्त में यह आंकड़ा 26.09 फीसद का था। दूसरी ओर, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में 11.41 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अगस्त, 2021 में यह 11.39 फीसद पर थी।हालांकि, खाने-पीने के सामान की महंगाई दर में नरमी देखी गई। सालाना आधार पर खाद्य वस्तुओं की थोक मुद्रास्फीति 1.14 फीसद पर रही, जो अगस्त में 3.43 फीसद पर रही थी।सितंबर महीने में खुदरा महंगाई दर भारी कमी के साथ 4.35 फीसद पर आ गई, जो अगस्त, 2021 में 5.30 फीसद पर रही थी। खाने-पीने के सामान के दाम में गिरावट से सितंबर में यह राहत मिली। सितंबर में खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर घटकर 0.68 फीसद पर आ गई, जो अगस्त 2021 में 3.11 फीसद पर रही थी। सितंबर, 2021 में खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट अहम रही क्योंकि सितंबर, 2020 में यह 7.27 फीसद के स्तर पर पहुंच गई थी। इस तरह देखा जाए तो सितंबर में लगातार तीसरे महीने खुदरा महंगाई दर छह फीसद के नीचे रही। यह जुलाई, 2021 में 5.59 फीसद पर रही थी। वहीं अगस्त 2021 में खुदरा महंगाई दर 5.30 फीसद पर रही थी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Third Wave Alert: त्योहारों के उल्लास में लोगों की बेपरवाह भीड़ पर कोरोना की नजर...Third Wave Alert पटना के AIIMS के कार्डियक सर्जरी के एडीशनल प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डा. संजीव कुमार ने बताया कि लोग त्योहार के उल्लास में कोविड गाइडलाइन का पालन भूलेंगे और यह गलती बढ़ा सकती है तीसरी लहर का खतरा...
Read more »
दिल्लीः चंद्रा बंधुओं से मिलीभगत के आरोप में तिहाड़ जेल के 32 कर्मयारियों पर गिरी गाजजेल महानिदेशक संदीप गोयल के मुताबिक दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले में प्रथम दृष्टया संलिप्त पाए गए 32 जेल अधिकारियों के नाम समेत एक पत्र प्राप्त हुआ है. जिसमें 30 नियमित कर्मचारी और दो संविदाकर्मी शामिल हैं.
Read more »
बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण पानी में डूबे कई इलाके, घरों के अंदर घुसा पानीमादिवाला झील के ओवरफ्लो होने से बीटीएम लेआउट एचएसआर लेआउट अनुग्रह लेआउट और मादिवाला क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे हालातों में लोगों को अपने रोजमर्रा के कामों को लेकर काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Read more »
ओवैसी के बयान पर बोले सावरकर के पोते- देश में एक ही राष्ट्रपिता नहीं हो सकतादेश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि, वीर सावरकर ने महात्मा गांधी के कहने पर ही जेल से अंग्रेजों को माफीनामा लिखा था।
Read more »
