IPL 2021 Final से पहले जानिए कैसा रहा है दोनों कप्तानों का इस सीजन में प्रदर्शन

United States News News

IPL 2021 Final से पहले जानिए कैसा रहा है दोनों कप्तानों का इस सीजन में प्रदर्शन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 30 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 15%
  • Publisher: 53%

IPL2021 Final से पहले जानिए कैसा रहा है दोनों कप्तानों का इस सीजन में प्रदर्शन Cricket CSKvsKKR

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL का 2021 का सीजन अब समापन की ओर है। आइपीएल के 14वें सीजन का एकमात्र फाइनल मुकाबला बाकी है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी। क्वालीफायर 1 को जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स और क्वालीफायर 2 को जीतकर कोलकाता की टीम फाइनल में पहुंची है। शुक्रवार 15 अक्टूबर को खेले जाने वाले इस महामुकाबले से पहले जान लीजिए कि आइपीएल 2021 में सीएसके के कप्तान एमएस धौनी और केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन का प्रदर्शन एक कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर कैसा रहा है। चेन्नई और कोलकाता की टीम भले ही आइपीएल 2021 के फाइनल में पहुंच गई हों, लेकिन इसमें दोनों ही टीमों के कप्तान का एक बल्लेबाज के तौर पर कोई खास रोल नहीं रहा है। दोनों ही टीमों के टाप आर्डर ने ज्यादातर मौकों पर टीम को जीत दिलाई है। यहां तक कि दोनों कप्तान फिनिशर की भूमिका में हैं, लेकिन ऐसा एक भी मैच याद नहीं आता, जब इन खिलाड़ियों ने बड़ी या तेज पारियां खेलकर अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाई हो। आइपीएल 2021 का क्वालीफायर 1 मैच एमएस धौनी के लिए भले ही अच्छा रहा हो, लेकिन यहां भी उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली थी।चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धौनी की बात करें तो उनकी कप्तानी में टीम ने 14 मैचों में 9 मैच जीतकर 18 अंक हासिल किए थे और टीम अंकतालिका में टाप 2 में रही थी। ऐसे में टीम को क्वालीफायर 1 में खेलने का मौका मिला, जहां टीम दिल्ली को हराकर फाइनल में पहुंची। वहीं, एक बल्लेबाज के तौर पर एमएस धौनी ने 15 मैचों की 11 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए कुल 114 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 18 रन नाबाद है। महज 16.

28 के औसत और 106.54 के स्ट्राइकरेट से उन्होंने रन बनाए हैं।कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन की बात करें तो उनकी कप्तानी में टीम किस्मत के दम पर बेहतर नेट रन रेट के कारण प्लेआफ में पहुंचने में सफल रही। टीम ने 14 में से 7 मुकाबले जीते थे और टीम के खाते में कुल 14 अंक थे। हालांकि, यूएई में खेले गए 7 में से 5 लीग मैचों में टीम को जीत मिली। वहीं, एक बल्लेबाज के तौर पर इयोन मोर्गन 16 मैचों की 15 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए कुल 129 रन बना पाए हैं, जिसमें से 47 रन उन्होंने एक ही मैच में बनाए थे। महज 11.72 के औसत और 98.47 के स्ट्राइकरेट से उन्होंने रन बनाए हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिजली संकट, कोयले की कमी का सच छुपा रहा केंद्र: सीताराम येचुरी का आरोपबिजली संकट, कोयले की कमी का सच छुपा रहा केंद्र: सीताराम येचुरी का आरोपयेचुरी ने कहा मंत्री कहते हैं कि कोयले की कोई कमी नहीं है लेकिन हर राज्य से शिकायतें आ रही हैं कि थर्मल यूनिट बंद हैं और बिजली उत्पादन नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना की दूसरी लहर की तरह यहां भी तथ्य छुपा रही है।
Read more »

कश्मीर में '4+1' का एक्शन: पड़ोसी को अनुच्छेद 370 का कड़वा घूंट पीना होगा, अधूरा रहेगा 'तालिबान खान' का चुनावी एजेंडाकश्मीर में '4+1' का एक्शन: पड़ोसी को अनुच्छेद 370 का कड़वा घूंट पीना होगा, अधूरा रहेगा 'तालिबान खान' का चुनावी एजेंडाकश्मीर में '4+1' का एक्शन: पड़ोसी को अनुच्छेद 370 का कड़वा घूंट पीना होगा, अधूरा रहेगा 'तालिबान खान' का चुनावी एजेंडा Kashmir Pakistan Article370 Taliban
Read more »

ऊर्जा संकट पर जानें कैसा है भारत के पड़ोसी देशों का हाल और क्‍या है इसके पीछे की बड़ी वजहऊर्जा संकट पर जानें कैसा है भारत के पड़ोसी देशों का हाल और क्‍या है इसके पीछे की बड़ी वजहऊर्जा संकट से केवल भारत ही नहीं जूझ रहा है बल्कि भारत के पड़ोसी देश भी इस समस्‍या से दो चार हो रहे हैं। हर जगह परेशानी लगभग एक जैसी ही है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कोयला और प्राकृतिक गैस की कीमतों में उछाल आया है।
Read more »

कर्नाटक के पू्र्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का करारा जवाब, सिद्धारमैया से गुप्त मुलाकात का किया खंडनकर्नाटक के पू्र्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का करारा जवाब, सिद्धारमैया से गुप्त मुलाकात का किया खंडनइससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने कुमारस्वामी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर यह साबित हो जाता है कि ऐसी मुलाकात हुई है तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। दूसरी ओर येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी के दावे को सच्चाई से कोसों दूर और अर्थहीन बताया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:56:43