गर्भावस्था के दौरान अस्थमा का अटैक किसी भी महिला के लिए गंभीर स्थिति होती है WorldAsthmaDay
जेपी अस्पताल नोएडा के सीनियर कंसल्टेंट रेस्पेटरी मेडिसिन डॉ. ज्ञानेन्द्र अग्रवाल ने कहा,"गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को उच्च रक्तचाप की समस्या और यूरिन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है. इसके साथ ही भ्रूण को ऑक्सीजन की कमी महसूस होने लगती है.
इसके लिए महिलाओं को अपनी अस्थमा के दवाएं लेती रहनी चाहिए और लगातार डॉक्टर के सम्पर्क में रहना चाहिए. इसके साथ गर्भावस्था के दौरान धूल, मिट्टी, धुंआ और दुर्गध आदि एलर्जी वाली चीजो से दूर रहना चाहिए." एक स्टडी के अनुसार 10 प्रतिशत दमा पीड़ित महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में सामान्य महिलाओं की तुलना में ज्यादा समय लगता है. नारायणा सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल, गुरुग्राम के इंटरनल मेडिसिन के डायरेक्टर डॉ सतीश कौल ने कहा,"अस्थमा के मरीजों में सांस की नली में सूजन आ जाती है, जिससे सांस की नली सिकुड़ जाती है, जिसके कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगती है. भारत में लगातार अस्थमा के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है, यहां लगभग 20-30 मिलियन लोग अस्थमा से पीड़ित है. इससे बचने के लिए सबसे पहले यह पहचानना जरूरी है कि आप में दिखने वाले लक्षण दमा के है या नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि हर बार सांस फूलना अस्थमा नहीं होता है, लेकिन अगर किसी को अस्थमा है तो उसकी सांस जरूर फूलती है. अस्थमा के रोगियों में सांस फूलना, सांस लेते समय सीटी की आवाज आना, लम्बें समय तक खांसी आना, सीने में दर्द की शिकायत होना और सीने में जकड़न होना आदि लक्षण दिखाई देते है. इस रोग की सही पहचान के लिए पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट अनिवार्य है." धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कंसलटेंट पल्मोनोलॉजी डॉ. नवनीत सूद ने कहा,"अस्थमा से पीड़ित अधिकांश व्यक्ति को इंहेलर प्रयोग करने से फायदा नहीं मिल पाता, जिसका कारण इंहेलर का गलत तरीके से प्रयोग करना होता है. इंहेलर का सही ढंग से प्रयोग न करने पर दवा के कण सांस की नली में नहीं पहुंच पाते, जिससे दवा गले में ही रह जाती है, इससे मरीज को आराम नहीं मिल पाता है." उन्होंने कहा कि एक रिसर्च के अनुसार इंहेलर के गलत इस्तेमाल के कारण गले में दवा के कण इकट्ठे होने से गले के कैंसर होने का खतरा भी होता है इसलिए इंहेलर का सही ढंग से प्रयोग करना जरूरी है. अस्थमा के पीड़ितों को इंहेलर का प्रयोग करते समय तुरन्त मुंह नही खोलना चाहिए, जिससे दवा के कण सीधे फेफड़ों में पहुंच सकें. इसके साथ ही इंहेलर इस्तेमाल करने का सही तरीका हमेशा डॉक्टर से चेक कराते रहें, जिससे अस्थमा को नियंत्रित करने में मदद मिल सकें. बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के सीनियर कंसलटेंट रेस्पीरेटरी मेडिसीन डॉ. ज्ञानदीप मंगल के अनुसार,"अस्थमा की बीमारी सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों में कभी भी हो सकती है. अस्थमा रोग जनेटिक कारणों से भी हो सकता है. अगर माता-पिता में से किसी एक या दोनों को अस्थमा है तो बच्चें में इसके होने की आशंका बढ़ जाती है. इसके साथ ही वायु प्रदूषण, स्मोकिंग, धूल, धुआं और अगरबत्ती अस्थमा रोग के मुख्य कारणों में शामिल है." उन्होंने कहा,"विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनियाभर में लगभग 33.9 करोड़ लोग अस्थमा से प्रभावित है, जिसमें भारत में 2-3 करोड़ लोगों को अस्थमा की बीमारी है. वैसे तो अस्थमा के रोगियों कभी भी अटैक पड़ सकता है लेकिन यदि किसी मरीज को खाने की किसी चीज से एलर्जी है तो अस्थमा का एक बड़ा अटैक पड़ने की आशंका बढ़ जाती है. इसके साथ ही पोलेन, प्रदूषण, श्वसन संक्रमण, सिगरेट के धुंआ भी अस्थमा के जोखिम को बढ़ा देते है."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिद्धू के कार्यक्रम के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया कस्बे का शुद्धिकरण, छिड़का ताप्ती का पानीLok Sabha Elections 2019: सिद्धू जब मध्य प्रदेश के बैतूल में पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ता खासे नाराज हो गए। नाराजगी भी इतनी कि सिद्धू के कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकताओं ने रैली स्थल का शुद्धीकरण करवाया।
Read more »
दून के वैज्ञानिक ने बताया 'येति' के फुटप्रिंट के पीछे का सच– News18 हिंदीदेहरादून आधारित वाइल्ड लाइफ इस्टीट्यूट के वैज्ञानिक जीएस रावत ने कहा कि नेपाली और बौद्ध साहित्यों में येति का ज़िक्र है.
Read more »
पीएम मोदी के भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी का हार्ट अटैक से निधनभगवती बेन, 55 साल की थीं. उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है. भगवती बेन पिछले काफी समय से बीमार थीं और अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती थीं. आज शाम को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Read more »
फैक्ट चेक: श्रीलंका धमाकों के बाद मुसलमानों के खिलाफ प्रदर्शन के वीडियो का सचसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि श्रीलंका में आतंकी बम धमाकों के बाद हुई कार्रवाई के विरोध में मुसलमान लंदन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है...जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.
Read more »
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के बाद बिहार के गया में नक्सलियों का तांडव, फूंकी जेसीबी मशीनमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली के बाद नक्सलियों ने एक बार फिर बिहार के गया में भी तांडव मचाया है। नक्सलियों ने बुधवार की रात चार जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।
Read more »
केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब- सौदेबाजी पर पीएमओ के नजर रखने का मतलब दखलंदाजी नहीं14 दिसंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील से जुड़ी याचिकाएं निरस्त कर दी थीं जनवरी में पुनर्विचार याचिकाएं दाखिल की गईं याचिकाकर्ताओं ने कहा- इस फैसले में कई सारी खामियां | government says on Rafale: monitoring progress by PMO not a parallel negotiations
Read more »
फैक्ट चेक: जानिए शहीद जवानों के शवों के साथ बदसुलूकी के दावे का सचसोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के शवों के साथ मोदी सरकार ने बदसलूकी की है. इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम (AFWA) ने की तस्वीर और दावे की पड़ताल.
Read more »
अशोक-सचिन की जोड़ी पर मोदी फैक्टर के बीच 2018 का कमाल दोहराने का दबाव2014 में राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा ने जीती थीं पांचवें चरण में राजस्थान की 12 सीटों पर 6 मई को मतदान | Modi Factor Press Congress 2018 Repeat Press
Read more »
चुनाव आयोग का रमजान के दौरान मतदान का समय बदलने से इनकार, याचिका खारिज कीवोटिंग का वक्त बदलने को लेकर दो वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर चुनाव आयोग से फैसला लेने को कहा था | Election Commission rejects plea to advance poll timing due to Ramzan
Read more »
आम आदमी के लिए आएगा रमज़ान का चांदअपने ब्लॉग में वुसअत आम आदमी के लिए चांद और रमज़ान का महत्व बता रहे हैं.
Read more »
तेज बहादुर का शराब पीते Video वायरल होने के पीछे News18 का बड़ा खुलासा– News18 हिंदीवाराणसी सीट से सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द होने के बाद एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को न्यूज18 से खास बातचीत में तेज बहादुर ने बड़ा खुलासा किया हैं.
Read more »
