World Cup 2019: भारत का पहला विकेट गिरा, केएल राहुल बिना खाता खोले लौटे CWC2019 ICCWorldCup2019 INDvENG CWC19 WCWithAmarUjala
- फोटो : अमर उजालाक्रिस वोक्स सबसे खतरनाक गेंदबाज दिख रहे हैं। उन्होंने मेडन ओवर की हैट्रिक लगाई है। उनके 3 ओवर में एक भी रन नहीं बन पाए, साथ में उन्होंने केएल राहुल को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया है।5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9/1 है। विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। आज इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए हैं।भारत को करारा झटका। तीसरे ही ओवर में केएल राहुल के रूप में गिरा भारत का पहला विकेट। क्रिस वोक्स ने बिना खाता खोले भेजा पवेलियन।338 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर आ चुके हैं।अगर आज भारत जीत जाता है तो सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ-साथ इतिहास भी रच देगा। दरअसल, विश्व कप इतिहास में अब तक कोई भी टीम इंग्लैंड के खिलाफ इतना लक्ष्य चेज नहीं कर पाई है।इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने सर्वाधिक 111 रन बनाए, जेसन रॉय के 66 रन और बेन स्टोक्स की धमाकेदार 79 रन की पारी की मदद से ही इंग्लैंड 'करो या मरो' के मुकाबले में इतना बड़ा लक्ष्य दे पाया। भारत की तरफ से शमी ने 10 ओवर में 69 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं, बुमराह ने 10 ओवर में 1 विकेट लेकर 44 रन दिए।49 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 334/6 था। ताबड़तोड़ चौके-छक्के की मार के बीच स्कोर 350 के पार जाता दिख रहा था, लेकिन आखिरी ओवर में महज 3 रन देने के साथ 1 विकेट चटकाते हुए बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। इस तरह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए।48.
1 ओवर में इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा। मोहम्मद शमी ने क्रिस वोक्स को आउट कर अपने पांच भी विकेट भी पूरे किए।47वें ओवर में मोहम्मद शमी ने 17 देकर एक विकेट भी चटकाया। साथ ही वो एक मात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में 4-4 विकेट झटके हैं। बटलर 8 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो गए। 47 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 310/5 है.45वें ओवर में बेन स्टोक्स की फिफ्टी पूरी। स्टोक्स ने 38 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह उनका विश्व कप 2019 में लगातार तीसरा अर्धशतक है।45वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने भारत की चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने बेहतर लय में चल रहे जो रूट को 44 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इंग्लैंड का स्कोर 45 ओवर के बाद 289/4 है।41 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 253/3। बेन स्टोक्स और जोए रूट क्रीज पर जमे हुए हैं।31 से 35 ओवर के बीच भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और 2 विकेट लेकर महज 9 रन दिए हैं। जो रूट और बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं। 37 ओवर के बाद इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 216 रन बना लिए हैं।कप्तान इयोन मॉर्गन आउट। बेयरस्टो के लौटने के बाद क्रीज पर आए नए बल्लेबाज कप्तान इयोन मॉर्गन भी दो ओवर बाद निपट गए। एक बार फिर मोहम्मद शमी ने अपना जादू दिखाते हुए मॉर्गन को जाल में फंसाया। शॉर्ट गेंद में फंसाते हुए हुक मारने को मजबूर किया। गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और केदार जाधव के हाथों में समां गई।gets a top edge and Kedar Jadhave holds on at fine leg.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मारपीट के आरोपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की जमानत पर आज हो सकती है सुनवाईभाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं आकाश, इंदौर से विधायक भी 26 जून को निगमकर्मी की बैट से पिटाई की थी, 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए इंदौर कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हुई, भोपाल की विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया | Hearing of special court can be held today in Bhopal on bail petition of MLA Akash
Read more »
करतारपुर कॉरिडोर: भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन हो सकती है बातचीत– News18 हिंदीभारत ने करतारपुर कॉरिडोर पर बातचीत के लिए पाकिस्तान के सामने नई तारीख का प्रस्ताव रखा है.
Read more »
सीएम योगी का प्रियंका गांधी को जवाब- अंगूर खट्टे हैं...अब दिल्ली-इटली-इंग्लैंड में बैठकर कमेंट करना पड़ रहा है ताकि हेडलाइन में बने रहेंउत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, अंगूर खट्टे हैं जैसा मामला है. उनकी पार्टी के अध्यक्ष चुनाव हार गए हैं तो अब दिल्ली-इटली-इंग्लैंड में बैठकर कमेंट करना पड़ रहा है ताकि हेडलाइन में बने रहें. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने दावा किया कि राज्य में अपराधी सरेआम मनमानी करते घूम रहे हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है.
Read more »
स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के कालेधन में आई कमी, 74वें पायदान पर पहुंचा भारतस्विस बैंकों में जमा भारतीय नागरिकों के कालेधन में आई कमी, 74वें पायदान पर पहुंचा भारत blackmoney SwissBanks SwissNationalBank PMO financeministryofindia
Read more »
