''वर्ल्ड नो टोबैको डे'' की शुरूआत कब और कैसे हुई और इसको छुड़ाने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए ये सारी जानकारी आपको आगे आर्टिकल में बताई जा रही है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 1987 में '' वर्ल्ड नो टोबैको डे '' मनाने का फैसला लिया. World No Tobacco Day 2024 History : पूरी दुनिया में हर साल मई की 31 तारीख को '' वर्ल्ड नो टोबैको डे '' मनाया जाता है. सेहत के लिए तंबाकू कितना नुकसानदायक है सभी जानते हैं, बावजूद इसके लोग गुटखा, सिग्रेट, बीड़ी, सिगार, चिलम आदि का सेवन करने से बाज नहीं आते हैं.
जिसके चलते शरीर कई गंभीर बीमारियों के चपेट में आ जाती है. ऐसे में लोगों को जागरूक करने और तंबाकू छुड़ाने और कभी हाथ न लगाने के लिए तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है. वर्ल्ड नो टोबैको डे की शुरूआत कब और कैसे हुई और इसको छुड़ाने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए ये सारी जानकारी आपको आगे आर्टिकल में बताई जा रही है. Advertisement पहला तंबाकू दिवस कब मनाया गया - When was the first tobacco day celebratedतंबाकू से होने वाली मौंतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 1987 में ''वर्ल्ड नो टोबैको डे'' मनाने का फैसला लिया, जो अगली साल 1988 में अप्रैल के महीने में मनाया गया. हालांकि, बाद में यह मई में मनाया जाने लगा. विश्व तंबाकू निषेध दिवस का महत्व - Importance of World No Tobacco Dayआपको बता दें कि आजकल दुनियाभर के युवाओं में तंबाकू के प्रति आकर्षण और संपर्क तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाना और जागरूक करना बहुत जरूरी हो जाता है. Advertisement वर्ल्ड नो टोबैको डे थीम - World No Tobacco Day Themeइस साल नो वर्ल्ड टोबैको डे की थीम ''Protecting children from tobacco industry interference'' है. इस विषय का उद्देश्य बच्चों को तंबाकू से बचाना और आने वाली पीढ़ी की इससे रक्षा करना है. Advertisement स्मोकिंग की लत छुड़ाने के लिए फूड - Best food to quit smoking addiction डार्क चॉकलेट : डार्क चॉकलेट खाने से चीनी और निकोटीन दोनों की क्रेविंग शांत होती है. इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स डोपामाइन के स्तर को प्रभावित करते हैं, जिससे आराम मिलता है और धूम्रपान करने की इच्छा कम होती है.साबुत अनाज : निकोटीन की कमी से अक्सर मीठा और कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों की क्रेविंग जगती है. ऐसे में साबुत गेहूं, लाल चावल, जौ, जई और क्विनोआ रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करने, कार्बोहाइड्रेट की लालसा को कम करने और पेट भरा होने का एहसास दिलाने में मदद कर सकते हैं. Advertisement हर्बल चाय: कुछ हर्बल चाय सुखदायक हो सकती हैं और धूम्रपान छोड़ने में भी आपकी मदद कर सकती हैं. कच्ची सब्जियां, फल, मेवे और बीज : गाजर, अजवाइन, खीरा, चेरी टमाटर और शिमला मिर्च जैसी कच्ची सब्जियां खाने से ओरल फिक्सेशन को संतुष्ट किया जा सकता है और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान किए जा सकते हैं. सेब, संतरे, अंगूर और जामुन जैसे ताजे, जमे हुए या सूखे फल एक मीठा और संतोषजनक विकल्प प्रदान करते हैं. इसके अतिरिक्त, बिना नमक वाले मेवे और बीज प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा प्रदान करते हैं, जो तंबाकू की क्रेविंग को शांत करते हैं और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं.अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं फॉलो करे: Best Food To Quit Smoking Addiction, Lifestyle, World No Tobacco Day 2024, World No Tobacco Day 2024 Theme
Why We Celebrate World No Tobacco Day World No Tobacco Day History World No Tobacco Day Importance World No Tobacco Day Theme विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2024 की थीम विश्व तंबाकू निषेध दिवस का महत्व विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की शुरुआत क्यों मनाया जाता है ' वर्ल्ड नो टोबैको डे' विश्व तंबाकू निषेध दिवस का इतिहास तंबाकू विरोधी दिवस एंटी-टोबैको डे वर्ल्ड नो टोबैको डे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पहला तंबाकू दिवस कब मनाया गया Best Food To Quit Smoking Addiction World No Tobacco Day 2024 Histo
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वजन भी घटेगा और बॉडी को मिलेगी भर-भरकर प्रोटीन, बस ऐसे खाएं दलियाआप अपनी डाइट में दलिया को शामिल कर सकते हैं. गेहूं से बना यह फूड आपकी बॉडी से बैड कार्बोहाइड्रेट को हटाता है.
Read more »
बालों को बढ़ने में मदद करती हैं जिंक से भरपूर ये चीजें, आप भी बना लीजिए डाइट का हिस्साबालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये फूड्स.
Read more »
Happy Mother’s Day 2024 Wishes Images, Quotes: मां को स्पेशल अहसास दिलाना चाहते हैं तो मदर डे पर उन्हें खास मैसेज भेजकर करें खास अंदाज में खुशमदर डे पर आप भी अपनी मां को इस दिन की बधाई देना चाहते हैं तो आप उन्हें उपहार में तोहफा देने के साथ ही ये बधाई संदेश भी भेजें।
Read more »
अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्सक्या आप भी दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने चाहिए। कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करने चाहिए, जिससे हाई मात्रा में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं।
Read more »
Haunted Places: भूत-प्रेत का घर मानी जाती हैं दिल्ली की ये 5 जगह, दिन के उजाले में भी लोगों के इर्द-गिर्द घूमते हैं साएअगर आप रोमांच पसंद करते हैं और भूत-प्रेत पर विश्वास नहीं करते हैं तो दिल्ली की इन 5 सबसे भूतिया जगहों पर जाने का रिस्क ले सकते हैं.
Read more »
World No Tobaco Day 2024 : स्मोकिंग और तंबाकू की लत छोड़ने में मदद करते हैं ये 8 फूड, आप भी हैं परेशान तो बना लीजिए डाइट का हिस्सा''वर्ल्ड नो टोबैको डे'' की शुरूआत कब और कैसे हुई और इसको छुड़ाने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए ये सारी जानकारी आपको आगे आर्टिकल में बताई जा रही है.
Read more »
