क्या आप देश की पहली महिला फोटो जर्नलिस्ट को जानते हैं? अगर नहीं तो आइए आज विश्व फोटोग्राफी दिवस World Photography Day 2024 के मौके पर जानते हैं होमी व्यारावाला के बारे में जिन्होंने पुरुष प्रधान माने जाने वाले इस पेशे में अपना कदम रखकर देश-दुनिया में खूब नाम कमाया। आइए आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास...
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Photography Day 2024 : एक वक्त था जब फोटोग्राफी को पुरुषों का पेशा माना जाता था और इसमें महिलाओं की भागीदारी न के बराबर थी, लेकिन एक महिला ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिससे आने वाली पीढ़ी के लिए नई राह खुल गई। होमी व्यारावाला ने मुंबई के एक दैनिक समाचार पत्र के लिए फोटो खींचना शुरू किया और इसे अपना पेशा बना लिया। होमी ने सिर्फ इस क्षेत्र में कदम ही नहीं रखा बल्कि अपने कैमरे में कई ऐतिहासिक घटनाओं को कैद करने का काम भी किया। आइए आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें। एक तस्वीर के बदले मिलता था 1 रुपया देश की पहली महिला फोटो जर्नलिस्ट होमी व्यारावाला की पहली तस्वीर बॉम्बे में पिकनिक पार्टी में ली गई महिलाओं की एक तस्वीर थी, जिसे 1930 में बॉम्बे क्रॉनिकल्स पत्रिका में छापा गया था। उस वक्त होमी को एक तस्वीर के बदले एक रुपया मिला करता था। दूसरे विश्व युद्ध यानी साल 1942 की बात की जाए, तो इस दौरान व्यारावाला ब्रिटिश इन्फॉर्मेशन सर्विस से बतौर फोटो जर्नलिस्ट जुड़ीं। वहीं, पति के निधन के बाद साल 1970 में होमी ने फोटोग्राफी से संन्यास ले लिया। यह भी पढ़ें- Chhatrapati Shivaji Maharaj के एक ही वार से धराशायी हो गया था अफजल खान, दिलचस्प है 'वाघ नख' की पूरी कहानी पहले ध्वजारोहण की ली तस्वीर आजाद भारत में लाल किले पर हुए देश के पहले ध्वजारोहण की तस्वीर भी होमी ने ही ली थी। महात्मा गांधी, पं.
नेहरू की अंतिम यात्रा की तस्वीरें और भारत से लॉर्ड माउंटबेटन की वापसी जैसे ईवेंट्स की तस्वीरें भी होमी ने अपने कैमरे में कैद की थीं। एक इंटरव्यू में होमी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि नेहरू की मृत्यु होने के बाद वे फोटोग्राफरों से चेहरा छिपाकर रोई भी थीं। क्यों डीएलडी-13 के नाम से फेमस हुईं थी होमी? होमी व्यारावाला द्वारा खींची गई ज्यादातर तस्वीरें डीएलडी-13 के नाम से मशहूर हुई। दरअसल, यह होमी की पहली गाड़ी का नंबर था, जिसे उन्होंने अपना उपनाम बनाया था। अपने कैमरे में कैद सभी यादों को होमी ने दिल्ली स्थित अल-काजी फाउंडेशन ऑफ आर्ट्स को भेंट कर दिया था। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने आधुनिक कला संग्रहालय मुंबई ने इस फाउंडेशन के साथ मिलकर उनके चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई थी। होमी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से साल 2010 में ही लाइफ टाइम अचीवमेंट का अवार्ड भी दिया गया था। यही नहीं, इसके एक साल बाद साल 2011 में होमी को पद्म भूषण से भी नवाजा गया। वहीं, होमी का निधन साल 2012 में हो गया, जिस वक्त उनकी उम्र 92 वर्ष थी। यह भी पढ़ें- सबसे कम उम्र में शहीद होने वाले भारतीय क्रांतिकारी, बेबाक शब्दों से ब्रिटिश जज के उड़ा दिए थे होश
World Photography Day 2024 Photography Theme 2024 History Of World Photography Day Homai Vyarawalla Significance Of World Photography Day Photography Quotes World Photography Day Wishes Jagran News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Kamala Harris: यूएस की पहली महिला राष्ट्रपति बनकर भारत-अमेरिका संबंधों में लाएंगी ऐतिहासिक सुनहरा युग!Kamala Harris: जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्पति चुनाव की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने भारतीय मूल की कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. अगर कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बनती हैं तो वह इतिहास रच देंगी. क्योंकि वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी.
Read more »
Budget 2024: सोना-चांदी से लेकर मोबाइल तक, जानें बजट में क्या-क्या हुआ सस्ताBudget 2024: बजट में कई चीजें हुईं सस्ती, जानें आपके लिए क्या है बड़े फायदे
Read more »
Bengaluru: बंगलूरू में महिला की हत्या से पहले का वीभत्स वीडियो आया सामने, कैमरे में गला काटते दिखा आरोपीमंगलवार रात को हॉस्टल में ही एक अज्ञात युवक ने महिला की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की यह पूरी वारदात हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Read more »
अदाणी टोटल गैस का मुनाफा वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़ाअदाणी टोटल गैस का मुनाफा वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़ा
Read more »
Photos: दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की उमंग; तिरंगे की रोशनी में नहाईं इमारतेंPhotos: दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की उमंग; तिरंगे की रोशनी में नहाईं इमारतें Delhi to Kanyakumari, the entire country celebrates Independence Day 2024 see photos
Read more »
எந்த ஸ்மார்ட்போன் ஸ்மார்ட்டாய் புகைப்படங்கள் எடுக்கும்? உலக புகைப்படதினம் 2024!World Photography Day 2024 : புகைப்படக் கலையின் முக்கியத்துவத்தை உணர்த்த ஆண்டுதோறும் ஆகஸ்ட் 19ம் நாளை உலக புகைப்பட நாளாக அனுசரிக்கிறோம்.
Read more »
