Kamala Harris: जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्पति चुनाव की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने भारतीय मूल की कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. अगर कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बनती हैं तो वह इतिहास रच देंगी. क्योंकि वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी.
Kamala Harris : अमेरिका की राजनीति में इनदिनों हर दिन कोई ना कोई नया मोड़ या कोई नई घटना सामने आ रही है. जो अमेरिकी चुनावों के प्रति हम सबकी दिलचस्पी को लगातार बढ़ा रही है. इस बीच एक नई खबर अमेरिका से आ रही है.
दरअसल, राष्ट्रपति जो बाइडन की तबियत को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे, जिनपर अब विराम लग गया है. क्योंकि जो बाइडेन ने राष्ट्रपति की दौड़ से अपना नाम वापस लेते हुए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया है. अमेरिका की राजनीति में इस ऐतिहासिक मोड़ के रूप में, कमला हैरिस के राष्ट्रपति बनने की संभावना अमेरिकी और भारतीय संबंधों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है. भारतीय मूल की कमला हैरिस, यदि अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनती हैं, तो यह न केवल अमेरिका के भीतर बल्कि भारत के साथ संबंधों में भी महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है. ये भी पढ़ें: US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बड़ा फैसला, चुनाव अभियान से वापस लिया अपना नामकमला हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को ओकलैंड, कैलिफोर्निया में हुआ था. उनके माता भारतीय मूल की थीं, जिनके साथ वह बहुत मज़बूत रिश्ता साझा करती थी, कमला हैरिस के पिता जमैका से हैं. उनकी माता ने उन्हें विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों से अवगत कराया. उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री प्राप्त की और कैलिफोर्निया में एक सफल कानूनी करियर की शुरुआत की. 2003 में, हैरिस ने संप्रति कैलिफोर्निया की जिला अटॉर्नी के रूप में काम किया और 2010 में राज्य की अटॉर्नी जनरल बनीं. उनके सक्रिय और प्रभावी काम ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई. 2017 में, उन्होंने अमेरिकी सीनेट में पदभार संभाला और 2020 में जो बाइडन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुनी गईं.ऐसा माना जा रहा है कि कमला हैरिस के भारतीय मूल के होने की वजह से उनकी राष्ट्रपतिता भारतीय-अमेरिकी संबंधों में नए अध्याय की शुरुआत कर सकती है. उनकी पृष्ठभूमि और भारत के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण के चलते, अमेरिका-भारत संबंधों में नए और मजबूत पहलू उभरेंगे. उनके राष्ट्रपति बनने के बाद, भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक, सामरिक और सांस्कृतिक सहयोग में वृद्धि की संभावना है. कमला हैरिस की नीतियां भारत के लिए व्यापार, तकनीकी सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर साझेदारी को बढ़ावा दे सकती हैं. ये भी पढ़ें: एक हैंडबैग ने ला दिया साउथ कोरिया की सियासत में भूचाल! चुनाव हारे राष्ट्रपति.. जांच के घेरे में बीवीकमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के दृष्टिकोण और नीतियां बहुत अलग हैं. लगभग तीन सप्ताह पहले ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ. जिसने वह कमला हैरिस को एक कठिन प्रतिद्वंदी का दर्जा देते हुए नज़र आए. इस वीडियो से एक बात यह साफ़ हो गई कि कमला हैरिस के मैदान-ए-जंग में आने से अब मुक़ाबला शायद बराबरी का हो गया है. अगर नीतियों की बात करें तो, ट्रंप की विदेश नीति में अमेरिका प्रथम की नीति और सख्त व्यापारिक दृष्टिकोण शामिल है, वहीं कमला हैरिस की नीति बहुपरकारी और सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर आधारित हो सकती है. कमला हैरिस ने पहले भी जलवायु परिवर्तन, मानवाधिकार और अंतरर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर जोर दिया है. ट्रंप की नीतियों की तुलना में, हैरिस के नेतृत्व में अमेरिका की विदेश नीति में अधिक समन्वय और दीर्घकालिक साझेदारी की संभावना है.अब यदि बात करे कमला हैरिस की निजी ज़िंदगी की तो, कमला हैरिस ने 2014 में डगलस एमहॉफ से शादी की थी. एमहॉफ एक प्रमुख वकील हैं और वह एक यहूदी है. अगर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस राष्ट्रपति बनती हैं, तो उनके पति, डगलस एमहॉफ, it’s Jewish Gentleman बन जाएंगे. ये वाक़ये काफ़ी दिलचस्प हो जाएंगे, दो ऐतिहासिक बातें एक साथ. कमला हैरिस एक वकील और एक प्रगतिशील नेता के रूप में जानी जाती हैं. उनकी सार्वजनिक छवि ने उन्हें एक सशक्त और प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित किया है. उनके कार्यकाल के दौरान, वे न्याय, समानता और सामाजिक सुधारों के लिए लगातार काम करती रही हैं. देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर. News Nation के WhatsApp Channel को Follow करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.whatsapp.com/channel/0029VaeXoBTLCoWwhEBhYE10हर गुजरते दिन के साथ अमेरिका की राजनीति में जैसे बदलाव और घटनायें हो रही है ये चुनाव को और अधिक रोचक बना रही है. कमला हैरिस का राष्ट्रपति बनना न केवल अमेरिकी राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव होगा, बल्कि यह भारत-अमेरिका संबंधों के लिए भी एक सकारात्मक अवसर हो सकता है. उनकी भारतीय पृष्ठभूमि और बहुपरकारी दृष्टिकोण से अमेरिका और भारत के बीच सहयोग और समझ बढ़ने की उम्मीद है. उनके नेतृत्व में, दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की संभावना है.
US Presidential Election US President Election US Election 2024 US Next President US Vice President Kamala Harris World News In Hindi International News In Hindi World News Donald Trump Joe Biden US Election US President Candidate न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहली ही बारिश में हादसा: IGI से कई उड़ानें निलंबित, यात्रियों ने जताई नाराजगी; एयरलाइन कंपनियों ने क्या कहा?देश की राजधानी दिल्ली में पहली ही मानसूनी बारिश आफत बनकर आई है।
Read more »
इस देशी ब्रांड ने मचाया गदर! बेच दिए 2 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटरOla Electric देश की पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बनी है जिसने भारत में किसी वर्ष के पहली तिमाही में 2.28 लाख स्कूटरों की बिक्री की है.
Read more »
भारत की पहली महिला फिल्म डायरेक्टर की अनसुनी कहानियांभारत की पहली महिला फिल्म डायरेक्टर की अनसुनी कहानियां
Read more »
US Elections 2024: प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद जो बाइडेन को दूसरा झटका, नए सर्वे में ट्रंप निकले काफी आगेपहली पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने खासा खराब प्रदर्शन करने वाले यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन के लिए एक और बुरी खबर है.
Read more »
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने राहुल गांधी को क्यों किया फोन? कांग्रेस ने साधी चुप्पीअमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। इधर भारत में मोदी 3.
Read more »
गांधी, इंदिरा, बेनजीर भुट्टो से लेकर डोनाल्ड ट्रंप... कौन-कौन से थे वे हथियार, जिनसे हुआ वारट्रंप से पहले भारत में राष्ट्रपति महात्मा गांधी, पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पाकिस्तान की पहली महिला पीएम बेनजीर भुट्टो की हत्या भी ऐसे ही खतरनाक हथियार से की गई थी.
Read more »
