गौतम गंभीर ने इस विदेशी टीम को वर्ल्ड कप के लिए अपनी पहली पसंद बताया है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपनी पहली पसंद बताया है. उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया को निश्चित रूप से वर्ल्ड कप का फाइनल खेलना चाहिए. गंभीर के अनुसार ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला फाइनल में उनकी दो दूसरी पसंदीदा टीमों इंग्लैंड या भारत से होगा.
क्रिकेट से राजनीति में आए बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार गौतम गंभीर ने साफ किया है कि इंग्लैंड टीम उनकी दूसरी पसंद इसलिए नहीं है कि वह घर में खेल रही है बल्कि उसके पास सभी पोजिशन के क्रिकेटर भी हैं. वह संतुलित टीम है. गौतम के मुताबिक जोफ्रा आर्चर उनकी टीम में महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. इसके साथ इंग्लैंड के पास बेन स्टोक्स और मोईन अली जैसे ऑलराउंडर्स भी हैं.'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में गंभीर ने भारतीय टीम को लेकर कहा, ''जहां तक भारत की बल्लेबाजी की बात है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारी स्कोर बनाना होगा. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह एक्स-फैक्टर होंगे. यह एक बहुत ही रोचक विश्व कप होना चाहिए और कम से कम 6 देशों के बीच कड़ा मुकाबला होगा. इस विश्व कप में हर टीम को एक-दूसरे के साथ खेलना होगा. सभी मैचों के लिए टीमों को हमेशा तैयार रहना होगा. ग्रुप लीग के किसी भी मैच में कोई भी टीम आराम नहीं कर सकती.''वेस्टइंडीज दावेदार रहेगा या नहीं? वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप ट्रॉफी का दावेदार रहेगा या नहीं? इसके जवाब में गौतम गंभीर ने कहते हैं, ''क्योंकि वेस्टइंडीज के कुछ क्रिकेटरों ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए उनकी चर्चा हो रही है. लेकिन मुझे लगता है कि 50 ओवर के खेल में यह अलग होगा. उनके पास अच्छे स्पिनर नहीं हैं. मैं बहुत आश्वस्त नहीं हूं कि केवल तेज गेंदबाज ही आपको कप दिला सकते हैं.जब उनसे पूछा गया कि वर्ल्ड कप 2011 में आपको शतक न बना पाने का मलाल है? जवाब में गंभीर ने कहा, ''हर्गिज नहीं. हमारा उद्देश्य विश्व कप जीतना था और मैं बड़ा योगदान देना चाहता था और वो मैंने दिया. किसी छोटे स्कोर की तुलना में 97 रन बेहतर होते हैं. आज भी मुझे उन तीन रनों को न बना पाने का कोई अफसोस नहीं है. पता हो कि गंभीर ने फाइनल मुकाबले में 97 रनों की पारी खेली थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शीला ने केजरीवाल को डिनर का न्योता, कुमार विश्वास ने लिए मजेLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): शीला दीक्षित ने कहा था कि अरे भाई अरविंद, मेरी सेहत को ले कर क्यूं गलत अफवाहें फैला रहे हो? अगर कोई काम नहीं हो तो आ जाओ भोजन पर।
Read more »
मुंबई ने चेन्नई को 150 रन का लक्ष्य दिया, दीपक चाहर ने 3 विकेट लिएताहिर के इस सीजन में 26 विकेट, दिल्ली के कगिसो रबाडा (25 विकेट) को पीछे छोड़ा धोनी सबसे ज्यादा 132 शिकार करने वाले विकेटकीपर, दिनेश कार्तिक (131) को पीछे छोड़ा | IPL Final Live Score, CSK vs MI 2019:Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, Live Score of IPL 2019 Final Match
Read more »
गौतम गंभीर के खिलाफ कोर्ट ने आतिशी से मांगे दस्तावेज, दो वोटर कार्ड रखने का लगाया था आरोपदिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार गौतम गंभीर के दो वोटर आईडी कार्ड रखने के आरोप पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी से साक्ष्य मुहैया कराने को कहा है.
Read more »
JDS ने बोला हमला तो कांग्रेस ने सिद्धारमैया को बताया हाथी, कहा- कुत्ते भौंकते हैंएसटी सोमशेखर ने सिद्धारमैया का बचाव करते हुए कहा, वह हाथी हैं. कुत्ते हाथी को देखकर भौंकते हैं. अगर 100 लोग सिद्धारमैया की तारीफ करते हैं तो यह उनके दिमाग में नहीं घुसता. अगर 100 लोग उनकी आलोचना करते हैं तो उन्हें फर्क नहीं पड़ता. वह हाथी हैं. वह नेता हैं.
Read more »
पंजाब: पीएम मोदी ने कहा- पित्रोदा को नहीं राहुल गांधी को आनी चाहिए शर्म– News18 हिंदीपीएम ने कहा कि शर्म सैम पित्रोदा को नहीं राहुल गांधी को आनी चाहिए.'नामदार', आपने अपने गुरु को डांटने का नाटक किया था?
Read more »
शोपियां में फिर आतंकी सक्रिय, राजनीतिक कार्यकर्ता को गोली मारी– News18 हिंदीपुलिस ने इलाके को घेरा, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Read more »
चुनावी माहौल में गौतम गंभीर ने फैमिली संग बिताया क्वालिटी टाइम, तस्वीरें देख खुश हुए फैंस
Read more »
क्या थप्पड़ कांड से डरे गौतम गंभीर ने चुनाव प्रचार में लिया डुप्लीकेट का सहारा?क्या फेक : थप्पड़ कांड से डरे गौतम गंभीर ने धूप में चुनाव प्रचार के लिए डुप्लीकेट को रखा है क्या सच : गौतम गंभीर का डुप्लीकेट बताया जा रहे व्यक्ति का नाम गौरव अरोड़ा है, गौरव और गौतम पुराने दोस्त हैं | Fact check- Gautam Gambhir hired a body double for political rally
Read more »
गौतम गंभीर बोले, भारतीय विश्व कप टीम में एक तेज गेंदबाज की कमीमुंबई। क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर का मानना है कि भारतीय विश्व कप टीम में एक तेज गेंदबाज की कमी है। दो बार की विजेता भारतीय टीम पांच जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका से पहला मैच खेलेगी। गंभीर ने कहा, मुझे लगता है कि भारतीय टीम में एक और तेज गेंदबाज की जरूरत है।
Read more »
भाजपा-तृणमूल ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया; ममता ने पैदल मार्च निकालाअमित शाह के कोलकाता में रोड शो के दौरान हिंसा भड़की थी, उन्हें कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा था भाजपा अध्यक्ष ने कहा- मुझ पर 3 हमले हुए, सीआरपीएफ न होती तो बंगाल से बचकर निकलना मुश्किल था तृणमूल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो दिखा, कहा- भाजपा वालों ने ही पत्थर फेंके | West Bengal TMC BJP violence Shah modi mamata election commission news and updates
Read more »
