भाजपा-तृणमूल ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया; ममता ने पैदल मार्च निकाला

United States News News

भाजपा-तृणमूल ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया; ममता ने पैदल मार्च निकाला
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 261 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 108%
  • Publisher: 51%

शाह की रैली में हिंसा /भाजपा-तृणमूल ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया; ममता ने पैदल मार्च निकाला LokSabhaElections2019 MamataOfficial kolkata BengalViolence

14 मई को अमित शाह ने उत्तर कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा के लिए रोड शो किया था। इसी दौरान हिंसा भड़क गई।14 मई को अमित शाह ने उत्तर कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा के लिए रोड शो किया था। इसी दौरान हिंसा भड़क गई।भाजपा अध्यक्ष ने कहा- मुझ पर 3 हमले हुए, सीआरपीएफ न होती तो बंगाल से बचकर निकलना मुश्किल था कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया। शाह ने कहा कि हम शांति से रोड शो निकाल रहे थे, लेकिन तीन हमले हुए। अगर सीआरपीएफ न होती तो मेरा बचकर आना नामुमकिन था। दीदी से अपील करता हूं कि अगर कुछ छिपाना नहीं है, तो किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराएं।उधर, तृणमूल ने भाजपा पर हिंसा फैलाने का उल्टा आरोप लगाया। तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा- शाह बंगाल में बाहर से गुंडे लेकर आए थे। भाजपा वालों ने ही पथराव किया और इश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार शाम पैदल मार्च निकाला। इससे पहले ममता ने कहा कि क्या अमित शाह भगवान हैं, जो उनके खिलाफ प्रदर्शन नहीं किया जा सकता।ब्रायन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा,"छात्रों ने शाह को पोस्टर और काले झंडे दिखाए थे। यह लोकतांत्रिक विरोध था। भाजपा वालों ने ही पत्थर फेंके। ये कोलकाता विश्वविद्यालय के छात्र थे, यहां से ईश्वरचंद्र विद्यासागर और श्यामा चरण मुखर्जी जैसी हस्तियों का नाम जुड़ा है।'' ब्रायन ने एक वीडियो दिखाया और कहा कि हम इसे प्रमाणित करते हैं। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि भाजपा के लोगों ने ही पत्थर फेंके। हम यह वीडियो लेकर चुनाव आयोग के पास जाएंगे।योगी आदित्यनाथ ने उप्र में एक सभा में कहा- तृणमूल की सरकार जिन्हें आश्रय दे रही है, वही लोग मूर्ति पूजा को नहीं मानते। ईश्वर चंद्र विद्यासागर को हम भी मानते हैं, उनका सम्मान पूरा भारत करता है। हम मूर्ति की स्थापना करते हैं, कभी मूर्ति खंडित नहीं करते हैं। जिन गुंडों को आपने पाला हुआ है, वे जगह-जगह जाकर मूर्ति खंडित करते हैं। अपनी कमियों को छिपाने के लिए आपने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति खंडित करने का काम किया है।ममता बनर्जी और तृणमूल पार्टी के कुछ नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी बदल ली है। इन सभी ने ट्विटर और फेसबुक पर डीपी के रूप में ईश्वरचंद विद्यासागर की फोटो लगाई है। वहीं, शाह के रोड शो में हिंसा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, विजय गोयल और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।मंगलवार रात शाह के रोड शो के दौरान हंगामा हुआ था। अमित शाह जिस वाहन पर सवार थे, उस पर डंडे फेंके गए। रोड शो पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके और आगजनी भी की गई। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद शाह ने रोड शो खत्म कर दिया था।शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव में बंगाल के अलावा कहीं और हिंसा नहीं हुई। ममता बनर्जी का आरोप है कि हिंसा भाजपा कर रही है। भाजपा पूरे देश में चुनाव लड़ रही है जबकि आप सिर्फ बंगाल की 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। किसी और राज्य में हिंसा नहीं होती, सिर्फ बंगाल की 6 सीटों पर होती है। कल कोलकाता में पुलिस और चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा। प्रधानमंत्री, मेरे और नेताओं के पोस्टर फाड़े गए। आगजनी, पथराव और बोतल में केरोसीन डालकर सुलगाने की कोशिश हुई। यूनिवर्सिटी के अंदर से पत्थरबाजी अंदर से हो रही थी।शाह ने कहा कि यूनिवर्सिटी के अंदर जाकर ईश्वरचंद विद्यासागर जी की मूर्ति को किसने तोड़ा। अदंर से तो टीएमसी के कार्यकर्ता पत्थरबाजी कर रहे थे। वे ही डंडे लेकर बाहर आ रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता तो बाहर थे। बीच में पुलिस थी। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने वोट बैंक की राजनीति के लिए शिक्षाशास्त्री की प्रतिमा तोड़ी। मुझे लगता है ममता सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मुझ पर बंगाल में एफआईआर दर्ज की गई। मैं बताना चाहता हूं कि आपसे डरता नहीं हूं।ममता ने कहा, ‘‘वे असंस्कारी हैं, इसलिए उन्होंने विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी। वे बाहरी हैं। क्या शाह कलकत्ता विश्वविद्यालय की विरासत के बारे में जानते हैं? क्या वे जानते हैं कि कौन सी महान हस्तियों ने यहां पढ़ाई की? इस तरह के हमले के लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए।’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोलकाता में शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। भाजपा यहां काफी पैसा खर्च कर रही है। चुनाव आयोग उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता?भाजपा ने चुनाव आयोग से अपील की है कि ममता को पश्चिम बंगाल में प्रचार से रोकना चाहिए। भाजपा का आरोप है कि राज्य में संवैधानिक तंत्र खत्म हो गया है। शाह के रोड शो में हिंसा होने के बाद मंगलवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी की अगुआई में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। भाजपा ने आयोग से बंगाल के मामले में तुरंत दखल देने की अपील की, ताकि वहां निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें। ममता ने एक रैली में कहा कि मोदी से सावधान रहें। वे हिटलर से भी ज्यादा खतरनाक हैं। अगर वे दोबारा सत्ता में आ गए तो देश को बेच देंगे। भाजपा बंगाल के वोटरों को लुभाने के लिए यहां हवाला के जरिए पैसा ला रही है। उन्होंने राज्य की मशीनरी को हाईजैक कर लिया है। कोलकाता में ही वोटरों को करोड़ों रुपए बांटे गए। हर वोटर को वे 5 हजार रुपए दे रहे हैं। ये चुनाव है या मजाक है।ममता ने हिंसा का आरोप भाजपा पर लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने पहले से ही हिंसा की योजना बनाई थी। उन्होंने बाहर से गुंडे बुलवाकर कोलकाता यूनिवर्सिटी कैम्पस में हमला किया।’’ पुलिस के मुताबिक, ''कलकत्ता यूनिवर्सिटी के सामने तृणमूल छात्र परिषद और लेफ्ट विंग के कार्यकर्ताओं ने शाह के खिलाफ नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। साथ ही उनके काफिले पर पत्थरबाजी की गई। इसके बाद भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी हॉस्टल के गेट बंद कर दिए और पत्थरबाजी की। इस दौरान कुछ लोगों ने विद्यासागर कॉलेज में लगी इश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति को भी तोड़ दिया।''.

14 मई को अमित शाह ने उत्तर कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा के लिए रोड शो किया था। इसी दौरान हिंसा भड़क गई।14 मई को अमित शाह ने उत्तर कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा के लिए रोड शो किया था। इसी दौरान हिंसा भड़क गई।भाजपा अध्यक्ष ने कहा- मुझ पर 3 हमले हुए, सीआरपीएफ न होती तो बंगाल से बचकर निकलना मुश्किल था कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया। शाह ने कहा कि हम शांति से रोड शो निकाल रहे थे, लेकिन तीन हमले हुए। अगर सीआरपीएफ न होती तो मेरा बचकर आना नामुमकिन था। दीदी से अपील करता हूं कि अगर कुछ छिपाना नहीं है, तो किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराएं।उधर, तृणमूल ने भाजपा पर हिंसा फैलाने का उल्टा आरोप लगाया। तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा- शाह बंगाल में बाहर से गुंडे लेकर आए थे। भाजपा वालों ने ही पथराव किया और इश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार शाम पैदल मार्च निकाला। इससे पहले ममता ने कहा कि क्या अमित शाह भगवान हैं, जो उनके खिलाफ प्रदर्शन नहीं किया जा सकता।ब्रायन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा,"छात्रों ने शाह को पोस्टर और काले झंडे दिखाए थे। यह लोकतांत्रिक विरोध था। भाजपा वालों ने ही पत्थर फेंके। ये कोलकाता विश्वविद्यालय के छात्र थे, यहां से ईश्वरचंद्र विद्यासागर और श्यामा चरण मुखर्जी जैसी हस्तियों का नाम जुड़ा है।'' ब्रायन ने एक वीडियो दिखाया और कहा कि हम इसे प्रमाणित करते हैं। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि भाजपा के लोगों ने ही पत्थर फेंके। हम यह वीडियो लेकर चुनाव आयोग के पास जाएंगे।योगी आदित्यनाथ ने उप्र में एक सभा में कहा- तृणमूल की सरकार जिन्हें आश्रय दे रही है, वही लोग मूर्ति पूजा को नहीं मानते। ईश्वर चंद्र विद्यासागर को हम भी मानते हैं, उनका सम्मान पूरा भारत करता है। हम मूर्ति की स्थापना करते हैं, कभी मूर्ति खंडित नहीं करते हैं। जिन गुंडों को आपने पाला हुआ है, वे जगह-जगह जाकर मूर्ति खंडित करते हैं। अपनी कमियों को छिपाने के लिए आपने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति खंडित करने का काम किया है।ममता बनर्जी और तृणमूल पार्टी के कुछ नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी बदल ली है। इन सभी ने ट्विटर और फेसबुक पर डीपी के रूप में ईश्वरचंद विद्यासागर की फोटो लगाई है। वहीं, शाह के रोड शो में हिंसा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, विजय गोयल और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।मंगलवार रात शाह के रोड शो के दौरान हंगामा हुआ था। अमित शाह जिस वाहन पर सवार थे, उस पर डंडे फेंके गए। रोड शो पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके और आगजनी भी की गई। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद शाह ने रोड शो खत्म कर दिया था।शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव में बंगाल के अलावा कहीं और हिंसा नहीं हुई। ममता बनर्जी का आरोप है कि हिंसा भाजपा कर रही है। भाजपा पूरे देश में चुनाव लड़ रही है जबकि आप सिर्फ बंगाल की 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। किसी और राज्य में हिंसा नहीं होती, सिर्फ बंगाल की 6 सीटों पर होती है। कल कोलकाता में पुलिस और चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा। प्रधानमंत्री, मेरे और नेताओं के पोस्टर फाड़े गए। आगजनी, पथराव और बोतल में केरोसीन डालकर सुलगाने की कोशिश हुई। यूनिवर्सिटी के अंदर से पत्थरबाजी अंदर से हो रही थी।शाह ने कहा कि यूनिवर्सिटी के अंदर जाकर ईश्वरचंद विद्यासागर जी की मूर्ति को किसने तोड़ा। अदंर से तो टीएमसी के कार्यकर्ता पत्थरबाजी कर रहे थे। वे ही डंडे लेकर बाहर आ रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता तो बाहर थे। बीच में पुलिस थी। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने वोट बैंक की राजनीति के लिए शिक्षाशास्त्री की प्रतिमा तोड़ी। मुझे लगता है ममता सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मुझ पर बंगाल में एफआईआर दर्ज की गई। मैं बताना चाहता हूं कि आपसे डरता नहीं हूं।ममता ने कहा, ‘‘वे असंस्कारी हैं, इसलिए उन्होंने विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी। वे बाहरी हैं। क्या शाह कलकत्ता विश्वविद्यालय की विरासत के बारे में जानते हैं? क्या वे जानते हैं कि कौन सी महान हस्तियों ने यहां पढ़ाई की? इस तरह के हमले के लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए।’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोलकाता में शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। भाजपा यहां काफी पैसा खर्च कर रही है। चुनाव आयोग उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता?भाजपा ने चुनाव आयोग से अपील की है कि ममता को पश्चिम बंगाल में प्रचार से रोकना चाहिए। भाजपा का आरोप है कि राज्य में संवैधानिक तंत्र खत्म हो गया है। शाह के रोड शो में हिंसा होने के बाद मंगलवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी की अगुआई में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। भाजपा ने आयोग से बंगाल के मामले में तुरंत दखल देने की अपील की, ताकि वहां निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें। ममता ने एक रैली में कहा कि मोदी से सावधान रहें। वे हिटलर से भी ज्यादा खतरनाक हैं। अगर वे दोबारा सत्ता में आ गए तो देश को बेच देंगे। भाजपा बंगाल के वोटरों को लुभाने के लिए यहां हवाला के जरिए पैसा ला रही है। उन्होंने राज्य की मशीनरी को हाईजैक कर लिया है। कोलकाता में ही वोटरों को करोड़ों रुपए बांटे गए। हर वोटर को वे 5 हजार रुपए दे रहे हैं। ये चुनाव है या मजाक है।ममता ने हिंसा का आरोप भाजपा पर लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने पहले से ही हिंसा की योजना बनाई थी। उन्होंने बाहर से गुंडे बुलवाकर कोलकाता यूनिवर्सिटी कैम्पस में हमला किया।’’ पुलिस के मुताबिक, ''कलकत्ता यूनिवर्सिटी के सामने तृणमूल छात्र परिषद और लेफ्ट विंग के कार्यकर्ताओं ने शाह के खिलाफ नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। साथ ही उनके काफिले पर पत्थरबाजी की गई। इसके बाद भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी हॉस्टल के गेट बंद कर दिए और पत्थरबाजी की। इस दौरान कुछ लोगों ने विद्यासागर कॉलेज में लगी इश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति को भी तोड़ दिया।''

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सिद्धू पर रोहतक की सभा में महिला ने चप्पल फेंकी, पुलिस ने हिरासत में लियासिद्धू पर रोहतक की सभा में महिला ने चप्पल फेंकी, पुलिस ने हिरासत में लियानवजोत सिंह सिद्धू ने दीपेंद्र हुड्डा के समर्थन में सभा की पुलिस ने चप्पल फेंकने वाली महिला को हिरासत में लिया | Lok sabha chunav 2019 9th may news and updates
Read more »

#VoteKaro दिल्ली में विराट कोहली ने डाला वोट, भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ने किया मतदान#VoteKaro दिल्ली में विराट कोहली ने डाला वोट, भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ने किया मतदानलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को यूपी की 14 सीटों सहित सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही 543 सदस्यीय
Read more »

सुबह 9 बजे तक 11.28% मतदान, भोपाल में मंत्री के भाई ने भाजपा एजेंट को धमकायासुबह 9 बजे तक 11.28% मतदान, भोपाल में मंत्री के भाई ने भाजपा एजेंट को धमकायाइस चरण में 138 प्रत्याशी मैदान में, भोपाल में साध्वी प्रज्ञा और दिग्विजय के बीच मुकाबला 18 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र, 4 हजार मतदान केंद्र संवेदनशील | lok sabha chunav 2019 mp eight seats to go for polling use these as identity cards to vote
Read more »

बंगाल: TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद चुनाव आयोग ने बांकुरा का डीएम हटाया, भाजपा बोली- टीएमसी ने अपनी हार भांप लीबंगाल: TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद चुनाव आयोग ने बांकुरा का डीएम हटाया, भाजपा बोली- टीएमसी ने अपनी हार भांप लीरविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने के बाद जिलाधिकारी एवं डीईओ शंकर के खिलाफ शिकायतें की गई थी जिसके चलते उनका तबादला किया गया. चुनाव आयोग ने आर्य को तत्काल कार्यभार संभालने के आदेश दिए हैं. भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में खुलेआम हिंसा होने दी. भाजपा ने राज्य के जंगलमहल क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर पुनर्मतदान कराने की मांग की.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

अमित शाह का रोड शो जारी, भाजपा का आरोप- तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हटाए हमारे पोस्टर-बैनरअमित शाह का रोड शो जारी, भाजपा का आरोप- तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हटाए हमारे पोस्टर-बैनररोड शो से पहले मोदी और शाह के पोस्टर हटाए गए सोमवार को शाह की यहां 3 रैलियां थीं, लेकिन जाधवपुर में हेलिकॉप्टर उतारने की इजाजत नहीं मिलने की वजह से सभा रद्द करनी पड़ी थी | Lok Sabha Election 2019 Amit Shah Kolkata Roadshow news and updates
Read more »

मणिशंकर ने मोदी को फिर कहा 'नीच', भाजपा बिफरी, कांग्रेस ने इस तरह किया बचावमणिशंकर ने मोदी को फिर कहा 'नीच', भाजपा बिफरी, कांग्रेस ने इस तरह किया बचावनई दिल्ली। महीनों की खामोशी के बाद कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर मंगलवार को उस वक्त फिर सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी ‘नीच’ वाली पुरानी टिप्पणी को सही ठहराया और दावा किया कि मोदी अब तक के सबसे ज्यादा ‘ऊटपटांग’ बयान देने वाले प्रधानमंत्री हैं।
Read more »

उप्र में भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान पहले चरण में पश्चिमी हिस्से में हो सकता हैउप्र में भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान पहले चरण में पश्चिमी हिस्से में हो सकता हैपिछले चुनाव में मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगों का फायदा भाजपा को मिला था, जिसे मोदी लहर मान लिया गया पिछली बार भाजपा विरोधी चारों दल अलग थे, मतों के बिखराव के कारण बसपा को एक भी सीट नहीं मिली थी | BJP Vs SP-BSP in UP
Read more »

शाह ने कहा- कोलकाता में मुझ पर 3 हमले हुए, तृणमूल का उल्टा आरोप- भाजपा वालों ने ही पत्थर फेंकेशाह ने कहा- कोलकाता में मुझ पर 3 हमले हुए, तृणमूल का उल्टा आरोप- भाजपा वालों ने ही पत्थर फेंकेशाह के रोड शो के दौरान हिंसा भड़की और उन्हें कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा था अमित शाह ने कहा- तृणमूल कार्यकर्ताओं के पथराव और हंगामे की सूचना पहले से थी तृणमूल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो दिखाया, कहा- इसे लेकर चुनाव आयोग के पास जाएंगे ममता ने कहा- शाह क्या भगवान हैं जो उनके खिलाफ प्रदर्शन नहीं किया जा सकता | West Bengal TMC BJP violence Shah modi mamata election commission news and updates
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:53:07