WorldCup2019 : इशांत और अक्षर पटेल के लिए खुशखबरी, टीम इंडिया के 5 स्टैंड-बाई में शामिल
इंग्लैंड में अगले महीने से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई. टीम में जगह नहीं बनाने के कारण अंबाती रायडू और ऋषभ पंत काफी चर्चा में रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों को स्टैंड बाई में शामिल किया गया है.
इनके अलावा इशांत शर्मा, नवदीप सैनी और अक्षर पटेल भी भारतीय टीम के स्टैंड बाई होंगे. विश्व कप में 10 देश खेलेंगे. इनमें से आठ देश अपनी टीमें घोषित कर चुके हैं. बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि पांच खिलाड़ियों को बता दिया गया है कि वे स्टैंड-बाई सूची में शामिल हैं. अगर उनकी जरूरत पड़ती है तो उन्हें तैयार रहना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘इशांत, अक्षर, पंत, रायडू और सैनी को पता है कि उन्हें स्टैंड-बाई में रखा गया है. बोर्ड ने उन्हें इस बारे में सूचित किया है. इनमें से चार खिलाड़ी टीम के साथ इंग्लैंड नहीं जाएंगे सिर्फ नवदीप सैनी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे.’इस अधिकारी ने कहा, ‘हम स्टैंड बाई के लिए दो बल्लेबाजों, दो तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को देख रहे थे. जैसा कि आप जानते हैं कि ये विश्व कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट के आधार पर खेला जाना है. प्रत्येक टीम को टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम से मैच खेलना है. इसलिए टूर्नामेंट काफी लंबा है.’ दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इशांत ने काफी समय से वनडे मैच नहीं खेला है. वे इंग्लैंड में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे. इशांत ने 2016 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. हालांकि वे इस समय टेस्ट टीम में स्थाई सदस्य हैं. इशांत के चयन के बारे में अधिकारी ने कहा, ‘आप बाजार में अनुभव नहीं खरीद सकते. इसके अलावा इशांत एक गेंदबाज के रूप में काफी परिपक्व हो गए हैं और जानते हैं कि उनके लिए क्या आवश्यक है. टूर्नामेंट को देखते हुए यह महसूस किया गया कि दबाव की स्थिति में वे बेहतर विकल्प हो सकते हैं. उन्होंने पहले भी ऐसा किया है और वे इसे फिर से ऐसा कर सकते हैं.’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहले बोलने को लेकर दो भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को जड़ा तमाचा, फिर समर्थक भी भिड़ेभंवर सिंह पलाड़ा और नवीन शर्मा के बीच पहले बोलने को लेकर विवाद हुआ और फिर दोनों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। LokSabhaElections2019 Mahasangram
Read more »
तेरी-मेरी के चक्कर में राजस्थान के कोर्ट में पेश हुई गायबचाव पक्ष के वकील ने कहा कि आपसी सहमति के बाद गाय को फिलहाल एक गोशाला भेज दिया गया है, लेकिन विवाद का अंत नहीं हुआ है. शुक्रवार को गाय को उसके बछड़े के साथ अदालत में लाया गया. कोर्ट में जज मदन सिंह चौधरी के सामने दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क पेश किए. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को रखी है.
Read more »
असमः गोमांस बेचने के शक़ में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट मामले में आठ गिरफ़्तारअसमः गोमांस बेचने के शक़ में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट मामले में आठ गिरफ़्तार Assam MobLynching Beef SarbanandaSonowal असम मॉबलिंचिंग बीफ सर्बानंदसोनोवाल
Read more »
कन्हैया के प्रचार के लिए बेगूसराय में मौजूद हैं JNU के पूर्व छात्र समेत बड़ी हस्तियांजेएनयूएसयू के पूर्व सदस्य और कुमार के साथ देशद्रोह के आरोप का सामना करने वाले रामा नागा दो हफ्तों से बेगूसराय में हैं.
Read more »
झारखंडः गोहत्या के शक़ में भीड़ के हमले में घायल तीनों आदिवासियों के ख़िलाफ़ केस दर्जझारखंडः गोहत्या के शक़ में भीड़ के हमले में घायल तीनों आदिवासियों के ख़िलाफ़ केस दर्ज Jharkhand MobLynching CowSlaughter झारखंड मॉबलिंचिंग गोहत्या
Read more »
बिहारः जेल में महिला कैदियों के यौन शोषण के आरोप के बाद जांच समिति का गठनबिहार के मुज़फ़्फ़रपुर के केंद्रीय कारावास में सज़ा काट चुकी एक महिला ने बीते दिनों प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि जेल में महिला बंदियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है और ऐसा न करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई की जाती है.
Read more »
मुश्किल में कांग्रेस के सिद्धू, बिहार के कटिहार में केस दर्जLok Sabha Chunav Election 2019 Date, Schedule, Voting Dates: इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को संघ परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश भाजपा और आरएसएस की ओर से ‘‘हमले का सामना’’ कर रहा है जो अपनी आवाज के अलावा अन्य सभी आवाजों को दबाना चाहते हैं।
Read more »
वायनाड के मंदिर में राहुल गांधी, पुरखों और पुलवामा के शहीदों के लिए की पूजाकेरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थिरुनेली मंदिर पहुंचे. धोती-कुर्ते पहने राहुल गांधी ने करीब आधा घंटे तक मंदिर में दर्शन किया.
Read more »
जम्मू-कश्मीर: सेना के जवानों पर SDM ने लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्जजम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना के कुछ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इन जवानों पर एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के साथ मारपीट करने का आरोप है.
Read more »
