दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को खेले गए मैच में श्रीलंका को नौ विकेट से हरा दिया, लेकिन...
दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को रिवरसाइड मैदान पर खेले गए मैच में श्रीलंका को नौ विकेट से हरा दिया, लेकिन उसके कप्तान फाफ डु प्लेसिस को इस बात का अफसोस है कि यह जीत देर से आई, तब आई जब टीम आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है.
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने एकतरफा प्रदर्शन किया. उसने पहले ड्वायन प्रीटोरियस की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ढेर कर दिया और फिर नौ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. इस जीत के बाद डु प्लेसिस ने कहा,"यब जीत काफी दिनों से आनी थी. यह अच्छा मैच था और हमने ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ियों की प्रतिभा के साथ मिलकर खेल के सभी प्रारुपों में न्याय किया. हम प्रीटोयिरस को टीम में लाने की काफी कोशिश कर रहे थे लेकिन संयोजन नहीं बन पा रहा था. आज वह लुंगी नगिदी के स्थान पर आए." उन्होंने कहा,"यह जीत खट्टी-मीठी है. ऐसा महसूस नहीं हो रहा कि यह बहुत कुछ है. यह थोड़ी देर बाद आई. हमने पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजी तो अच्छी की लेकिन हमारे पास अंत तक खड़े रहने और मैच जिताने वाले बल्लेबाज नहीं थे."बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को मात दे बड़ा उलटफेर किया था. उस पर डु प्लेसिस ने कहा,"मुझे लगता है कि बांग्लादेश के खिलाफ जो मैच था उसने हमसे रास्ता छीन लिया था. इंग्लैंड बेहतरीन टीम है और वह हमारे खिलाफ तो बेहतरीन खेले, लेकिन बांग्लादेश ने तो हमारे खिलाफ गजब का खेल खेला और उसने हमारे लिए चीजें बिगाड़ दीं."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुज़फ़्फ़रपुरः बच्चों को बचाने में सिस्टम फेल, अब बारिश से उम्मीदबिहार में एक्यूट इनसेफलाइटिस सिंड्रोम से रोज़ मौतें हो रही हैं. नए मरीज़ आने रुक नहीं रहे हैं.
Read more »
LIVE World Cup 2019: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका, शमी ने शाई होप को किया बोल्डLIVE World Cup 2019: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका, शमी ने शाई होप को किया बोल्ड CWC19 INDvWI ICCWorldCup2019 WCWithAmarUjala shami
Read more »
World Cup 2019: मैनचेस्टर में लहराया तिरंगा, भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रन से हरायाWorld Cup 2019: मैनचेस्टर में लहराया तिरंगा, भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रन से हराया CWC19 INDvWI ICCWorldCup2019 WCWithAmarUjala
Read more »
दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हरायाजीत के बावजूद विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका का सफ़र ख़त्म. श्रीलंका का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज़ से.
Read more »
पाकिस्तान को रोकने के लिए बांग्लादेश-श्रीलंका से जानबूझकर हारेगा भारत: पाक क्रिकेटर– News18 हिंदीपाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने दावा किया है कि भारत आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को सेमीफाइनल से बाहर रखने के लिए जानबूझकर हार सकता है.
Read more »
Jammu News: ‘गद्दारों’ की पहचान के लिए संसद में अनुच्छेद 370 व 35ए पर मतदान हो : एमएस बिट्टा - for the identification of 'ghadars', vote on article 370 and 35 a in the parliament, ms bitta | Navbharat Timesजम्मू न्यूज़: जम्मू, 28 जून (भाषा) ‘ऑल इंडिया टेरिज्ज़म फ्रंट (एआईएटीएफ) के अध्यक्ष एम एस बिट्टा ने संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को रद्द करने के लिए संसद में मतदान कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे राष्ट्र को ‘गद्दारों’ की पहचान करने में मदद मिलेगी। बिट्टा ने कहा कि कश्मीर से ये दोनों अनुच्छेद रद्द होने के बाद समूचे देश के लोगों को घाटी को फिर से जन्नत बनाने के लिए वहां ज़मीन खरीदनी चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ संसद का सत्र चल रहा है और सरकार को यह जानने के लिए मतदान कराना चाहिए कि संविधान के अनुच्छेद
Read more »
