World Cup 2019: मैनचेस्टर में लहराया तिरंगा, भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रन से हराया

United States News News

World Cup 2019: मैनचेस्टर में लहराया तिरंगा, भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रन से हराया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 472 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 192%
  • Publisher: 51%

World Cup 2019: मैनचेस्टर में लहराया तिरंगा, भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रन से हराया CWC19 INDvWI ICCWorldCup2019 WCWithAmarUjala

ख़बर सुनें भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने गुरूवार को विश्व कप के 34वें मैच में वेस्टइंडीज को 125 रन से हारकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखा है। मैनचेस्टर में खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 143 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली , एमएस धोनी , केएल राहुल और हार्दिक पांडया ने 46 रन की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्म्द शमी ने सबसे अधिक चार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने दो-दो और हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाए। शानदार व संघर्षपूर्ण पारी के लिए विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मौजूदा विश्व कप में टीम इंडिया ने कोई मैच नहीं हारी है। टीम इंडिया की यह लगातार पांचवीं जीत है, जबकि एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से धुल गया था। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अंकतालिका में 11 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम तीन अंकों के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की भी शुरुआत निराशाजनक रही। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी ने धाकड़ व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को केदार जाधव के हाथों कैच आउट कराकर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया। गेल के आउट होने के कुछ ही देर बाद विंडीज का विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप के रूप में दूसराविकेट गिरा। शमी ने होप को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वह केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद निकोलस पूरन और अंबरीस ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 17.

6 ओवर में हार्दिक पांडिया ने विंडीज को तीसरा झटका दिया। हार्दिक ने सुनील अंबरीस को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। तीसरे विकेट के लिए अंबरीस और पूरन के बीच 55 रन की अर्धशतकीय साझेदारी हुई। 20.2 ओवर में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाई। कुलदीप ने निकोलस पूरन को शमी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। यहां से विंडीज टीम के एक के बाद एक विकट गिरते गए। 23.5 ओवर में चहल ने कप्तान जेसन होल्डर को जाधव के हाथों कैच आउट कराकर कैरेबियाई टीम को पांचवां झटका दिया। इसके बाद विंडीज टीम के लिए 27वां ओवर काफी खराब रहा। इस ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने कार्लोस ब्रैथवेट को धोनी के हाथों कैच आउट कराया, जबकि दूसरी गेंद पर फैबियन एलन को एलबीडब्ल्यू आउट कर कर वेस्टइंडीज को सातवां झटका दिया। इससे पहले टीम इंडिया ने गुरूवार को विराट कोहली और एमएस धोनी की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज के सामने 269 रन का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। विराट के अलावा केएल राहुल और हार्दिक पांडया ने 46 रन की पारी खेली। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच ने सबसे अधिक तीन जबकि कप्तान जेसन होल्डर और शेल्डन कॉटरेल ने दो-दो विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक अच्छी नहीं रही। महज 35 रन के स्कोर टीम इंडिया को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। केमार रोच ने 5.6 ओवर में रोहित को विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद केएल राहुल ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 20.4 ओवर में विंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने केएल राहुल को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। राहुल ने 64 गेंदों में छह चौके की मदद से 48 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए विराट और राहुल के बीच 69 रन की अर्धशकीय साझेदारी हुई। 26.1 ओवर में भारत को विजय शंकर के रूप में तीसरा विकेट गिरा। केमार रोच ने उन्हें विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच आउट कराकर पेविलयन भेजा। शंकर ने विराट को साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी हुई। इसके कुछ ही देर बाद भारत को केदार जाधव के रूप में चौथा झटका लगा। जाधव को रोच ने होप के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह केवल सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद 38.2 ओवर में टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका लगा। होल्डर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को स्थानापन्न खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। कोहली ने 82 गेंदों में आठ चौके की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 37 रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली ने 24.4 ओवर में एक रन के साथ ही अपना 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। कोहली ने 417वीं पारी में यह कारनामा किया। इस मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा दोनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 453 पारियां खेली थीं। 48.2 ओवर में भारत को हार्दिक पांड्या के रूप में छठा झटका लगा। कॉटरेल ने उन्हें एलेन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। पांड्या ने 38 गेंदों में पांच चौके की मदद से 46 रन बनाए। छठे विकेट के लिए धोनी और पांड्या के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई। इसी ओवर में मोहम्मद शमी के रूप में भारत का सातवां विकेट गिरा। इससे पहले इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए एश्ले नर्स और एविन लुईस की जगह सुनील अंबरीस और फाबियान एलेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वेस्टइंडीज की तुलना में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के लिए उसे मशक्कत करनी पड़ी थी, वहीं, वेस्टइंडीज कई हार के बाद आत्मविश्वास की कमी से जूझ रही है। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 1979 से लेकर अब तक वर्ल्ड कप में 8 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें 5 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है, जबकि 3 मैचों में कैरेबियाई टीम को जीत हासिल हुई है।1 रोहित शर्मा, 2 केएल राहुल, 3 विराट कोहली , 4 विजय शंकर, 5 केदार जाधव, 6 एमएस धोनी , 7 हार्दिक पांड्या, 8 मोहम्मद शमी, 9 कुलदीप यादव, 10 युजवेंद्र चहल, 11 जसप्रित बुमराह।1 क्रिस गेल, 2 सुनील अंबरीस, 3 शाई होप , 4 निकोलस पूरन, 5 शिमरोन हेटिमर, 6 जेसन होल्डर , 7 कार्लोस ब्रैथवेट, 8 फैबियन एलन, 9 केमर रोच, 10 शेल्डन कॉट्रेल, 11 ओशेन थॉमस। भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने गुरूवार को विश्व कप के 34वें मैच में वेस्टइंडीज को 125 रन से हारकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखा है। मैनचेस्टर में खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 143 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई।टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली , एमएस धोनी , केएल राहुल और हार्दिक पांडया ने 46 रन की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्म्द शमी ने सबसे अधिक चार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने दो-दो और हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाए। शानदार व संघर्षपूर्ण पारी के लिए विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मौजूदा विश्व कप में टीम इंडिया ने कोई मैच नहीं हारी है। टीम इंडिया की यह लगातार पांचवीं जीत है, जबकि एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से धुल गया था। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अंकतालिका में 11 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम तीन अंकों के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की भी शुरुआत निराशाजनक रही। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी ने धाकड़ व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को केदार जाधव के हाथों कैच आउट कराकर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया। गेल के आउट होने के कुछ ही देर बाद विंडीज का विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप के रूप में दूसराविकेट गिरा। शमी ने होप को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वह केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद निकोलस पूरन और अंबरीस ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 17.6 ओवर में हार्दिक पांडिया ने विंडीज को तीसरा झटका दिया। हार्दिक ने सुनील अंबरीस को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। तीसरे विकेट के लिए अंबरीस और पूरन के बीच 55 रन की अर्धशतकीय साझेदारी हुई। 20.2 ओवर में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाई। कुलदीप ने निकोलस पूरन को शमी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। यहां से विंडीज टीम के एक के बाद एक विकट गिरते गए। 23.5 ओवर में चहल ने कप्तान जेसन होल्डर को जाधव के हाथों कैच आउट कराकर कैरेबियाई टीम को पांचवां झटका दिया। इसके बाद विंडीज टीम के लिए 27वां ओवर काफी खराब रहा। इस ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने कार्लोस ब्रैथवेट को धोनी के हाथों कैच आउट कराया, जबकि दूसरी गेंद पर फैबियन एलन को एलबीडब्ल्यू आउट कर कर वेस्टइंडीज को सातवां झटका दिया। इससे पहले टीम इंडिया ने गुरूवार को विराट कोहली और एमएस धोनी की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज के सामने 269 रन का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। विराट के अलावा केएल राहुल और हार्दिक पांडया ने 46 रन की पारी खेली। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच ने सबसे अधिक तीन जबकि कप्तान जेसन होल्डर और शेल्डन कॉटरेल ने दो-दो विकेट चटकाए।पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक अच्छी नहीं रही। महज 35 रन के स्कोर टीम इंडिया को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। केमार रोच ने 5.6 ओवर में रोहित को विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद केएल राहुल ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 20.4 ओवर में विंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने केएल राहुल को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। राहुल ने 64 गेंदों में छह चौके की मदद से 48 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए विराट और राहुल के बीच 69 रन की अर्धशकीय साझेदारी हुई। 26.1 ओवर में भारत को विजय शंकर के रूप में तीसरा विकेट गिरा। केमार रोच ने उन्हें विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच आउट कराकर पेविलयन भेजा। शंकर ने विराट को साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी हुई। इसके कुछ ही देर बाद भारत को केदार जाधव के रूप में चौथा झटका लगा। जाधव को रोच ने होप के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह केवल सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद 38.2 ओवर में टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका लगा। होल्डर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को स्थानापन्न खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। कोहली ने 82 गेंदों में आठ चौके की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 37 रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली ने 24.4 ओवर में एक रन के साथ ही अपना 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। कोहली ने 417वीं पारी में यह कारनामा किया। इस मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा दोनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 453 पारियां खेली थीं। 48.2 ओवर में भारत को हार्दिक पांड्या के रूप में छठा झटका लगा। कॉटरेल ने उन्हें एलेन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। पांड्या ने 38 गेंदों में पांच चौके की मदद से 46 रन बनाए। छठे विकेट के लिए धोनी और पांड्या के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई। इसी ओवर में मोहम्मद शमी के रूप में भारत का सातवां विकेट गिरा।इससे पहले इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए एश्ले नर्स और एविन लुईस की जगह सुनील अंबरीस और फाबियान एलेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वेस्टइंडीज की तुलना में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के लिए उसे मशक्कत करनी पड़ी थी, वहीं, वेस्टइंडीज कई हार के बाद आत्मविश्वास की कमी से जूझ रही है। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 1979 से लेकर अब तक वर्ल्ड कप में 8 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें 5 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है, जबकि 3 मैचों में कैरेबियाई टीम को जीत हासिल हुई है।1 रोहित शर्मा, 2 केएल राहुल, 3 विराट कोहली , 4 विजय शंकर, 5 केदार जाधव, 6 एमएस धोनी , 7 हार्दिक पांड्या, 8 मोहम्मद शमी, 9 कुलदीप यादव, 10 युजवेंद्र चहल, 11 जसप्रित बुमराह।1 क्रिस गेल, 2 सुनील अंबरीस, 3 शाई होप , 4 निकोलस पूरन, 5 शिमरोन हेटिमर, 6 जेसन होल्डर , 7 कार्लोस ब्रैथवेट, 8 फैबियन एलन, 9 केमर रोच, 10 शेल्डन कॉट्रेल, 11 ओशेन थॉमस।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE World Cup 2019: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसलाLIVE World Cup 2019: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसलाLIVE World Cup 2019: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला CWC19 INDvWI ICCWorldCup2019
Read more »

LIVE World Cup 2019: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू, रोहित-राहुल क्रीज परLIVE World Cup 2019: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू, रोहित-राहुल क्रीज परLIVE World Cup 2019: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू, रोहित-राहुल क्रीज पर CWC19 INDvWI ICCWorldCup2019 WCWithAmarUjala
Read more »

LIVE World Cup 2019: टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार, राहुल-विराट क्रीज पर जमे हुएLIVE World Cup 2019: टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार, राहुल-विराट क्रीज पर जमे हुएLIVE World Cup 2019: टीम इंडिया को लगा पहला झटका, रोहित 18 रन बनाकर पर आउट CWC19 INDvWI ICCWorldCup2019 WCWithAmarUjala
Read more »

LIVE World Cup 2019: भारत का चौथा विकेट गिरा, विराट-धोनी पर टिकीं सारी निगाहेंLIVE World Cup 2019: भारत का चौथा विकेट गिरा, विराट-धोनी पर टिकीं सारी निगाहेंविश्व कप 2019 का 34वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरूवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है।
Read more »

LIVE World Cup 2019: भारत को लगा सातवां झटका, शमी शून्य पर आउटLIVE World Cup 2019: भारत को लगा सातवां झटका, शमी शून्य पर आउटLIVE World Cup 2019: भारत को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली 72 रन बनाकर आउट CWC19 INDvWI ICCWorldCup2019 WCWithAmarUjala ViratKohli
Read more »

LIVE World Cup 2019: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका, शमी ने शाई होप को किया बोल्डLIVE World Cup 2019: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका, शमी ने शाई होप को किया बोल्डLIVE World Cup 2019: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका, शमी ने शाई होप को किया बोल्ड CWC19 INDvWI ICCWorldCup2019 WCWithAmarUjala shami
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:18:20