प्रतिका रावल टखने और एड़ी की चोट के कारण आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 से बाहर हो गई हैं। शैफाली वर्मा को प्रतिका रावल की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। रावल की गैरमौजूदगी भारत के लिए करारा झटका है, जिन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में 308 रन बनाए। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शैफाली वर्मा को चोटिल प्रतिका रावल की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। प्रतिका रावल बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हुई थीं। वह टखने और एड़ी की चोट के कारण आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 से बाहर हो गई हैं। 21 साल की शैफाली वर्मा को प्रतिका रावल के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है और ऐसे में शैफाली वर्मा के जुड़ने से टीम का मनोबल बढ़ा है। पता हो कि शैफाली को पहले प्रमुख और रिजर्व खिलाड़ियों के स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी। कैसे चोटिल हुईं प्रतिका याद दिला दें कि बांग्लादेश की पारी के 21वें ओवर में रावल ने डीप मिडविकेट पर बाउंड्री रोकने का प्रयास किया, जहां उनकी एड़ी मुड़ गई। वह दर्द से कहराती हुई मैदान पर गिर गईं और फिर सपोर्ट स्टाफ के सदस्य उन्हें मैदान से बाहर लेकर गए। स्कैन्स में पता चला कि 25 साल की प्रतिका रावल समय पर फिट नहीं हो पाएंगी। लिहाजा वो शेष वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं। रावल की अनुपस्थिति भारत के लिए जोरदार झटका है। वह टीम की लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाली बैटर्स में से एक थीं। उन्होंने छह पारियों में 51.
33 की औसत से 308 रन बनाए, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक शामिल है। शैफाली की वापसी के मायने शैफाली की वापसी से भारत को टॉप ऑर्डर में आक्रमकता की कमी नहीं खलेगी। युवा ओपनर ने घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया। शैफाली ने वनडे प्रारूप में हरियाणा के लिए खेलते हुए 75.28 की औसत से 527 रन बनाए। वहीं, डब्ल्यूपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 304 रन बनाए। भले ही शैफाली वर्मा ने अक्टूबर 2024 के बाद से वनडे मैच नहीं खेला हो, लेकिन भारत ए के लिए न्यूजीलैंड ए और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इससे शैफाली वर्मा की तैयारियों के बारे में पता चलता है। रावल के हटने से भारतीय टीम ओपनर के रूप में अमनजोत कौर या हरलीन देओल को आजमा सकती है। भारत का टेस्ट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का असली टेस्ट होगा। भारतीय टीम की कोशिश गत चैंपियन को मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने की होगी। यह भी पढ़ें- ICC Women's Odi World cup: प्रतिका रावल की जगह कौन करेगा ओपनिंग? ये 3 खिलाड़ी हैं सबसे मजबूत दावेदार यह भी पढ़ें- भारतीय टीम की खिताबी उम्मीदों को लगा करारा झटका, चोटिल Pratika Rawal हुईं वनडे वर्ल्ड कप से बाहर
Pratika Rawal Pratika Rawal Injury Shafali Verma Replace Pratika Rawal India Women Cricket Team ICC Women's World Cup 2025 Women's World Cup 2025 ICC Women's World Cup ICC Women's Odi World Cup 2025 IND W Vs AUS W शैफाली वर्मा Cricket News Cricket News In Hindi Sports News Shafali Verma News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ICC Women’s World Cup 2025: भारत आणि ऑस्ट्रेलियामध्ये सेमीफायनलची भिडत! जाणून घ्या तारीख, ठिकाण आणि संपूर्ण शेड्यूलICC Women World Cup Semi-Final Schedule: आयसीसीने विश्वचषक उपांत्य सामन्यांचे वेळापत्रक जाहीर केले आहे. उपांत्य सामन्यात भारताचा सामना ऑस्ट्रेलियाशी होईल. उपांत्य सामन्यांचे वेळापत्रक जाणून घ्या.
Read more »
Women's World Cup: 2017 की जीत दोहरा पाएगी भारतीय महिला टीम? नॉकआउट में ऐसा है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्डमहिला वनडे विश्व कप का ग्रुप चरण अब अपने अंतिम दौर में है और सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर
Read more »
ICC Women ODI World Cup 2025: आज भारत-बांग्लादेश के बीच होगी भिड़ंत, जानिए दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्डआईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में आज भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी. नवी मुंबई में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है.
Read more »
Women's World Cup: सेमीफाइनल से पहले भारत के पास आखिरी मौका, बांग्लादेश के खिलाफ अपनी ताकत आजमाने उतरेगी टी...Women's World Cup: भारतीय टीम आज महिला वर्ल्ड कप में बांग्लादेश से भिड़ेगी, स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी रिकॉर्ड के करीब, क्रांति गौड़ ने डेब्यू ईयर में 22 विकेट लिए हैं.
Read more »
Women's World Cup 2025: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया का तगड़ा नुकसान, ओपनर हुईं वर्ल्ड कप से बाहरPratika Rawal ruled out from Women World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल वर्ल्ड कप 2025 से बाहर हो गईं है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
प्रतिका रावल की जगह इस खिलाड़ी की टीम में एंट्री... वर्ल्ड कप से ठीक पहले हुई थी बाहर, अब टीम इंडिया को जिताने की जिम्मेदारीWomen World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 में प्रतिका रावल चोटिल होकर बाहर हो गईं। उनकी जगह अब टीम में एक दूसरी खिलाड़ी की एंट्री हो गई है।
Read more »
