बारिश के बाद उत्तर भारत अब सर्दी की चपेट में आते जा रहा है। कश्मीर घाटी में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। पंजाब में भी कुछ जगहों पर
बारिश के बाद उत्तर भारत अब सर्दी की चपेट में आते जा रहा है। कश्मीर घाटी में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। पंजाब में भी कुछ जगहों पर पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे गोता लगा रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बारिश का प्रकोप बना हुआ है। कुछ तटीय जिलों में तेज बारिश को लेकर ऑरेंज और कुछ में यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही और पारा शून्य से 3.
2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में शोपियां माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंड रहा। पुलवामा में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे रहा, जबकि अनंतनाग में माइनस चार डिग्री और उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला पास में पारा लुढ़कर शून्य से 16 डिग्री नीचे चला गया है। पंजाब: फरीदकोट सबसे ठंडा पंजाब और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। सोमवार को पंजाब के फरीदकोट में सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रविवार को भी फरीदकोट सात डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। हरियाणा में 7.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बठिंडा का तापमान भी इतना ही रहा। बंगाल: दो डिग्री गिरेगा पारा मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के लगभग सभी जिलों में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। उसके बाद में तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि होने का अनुमान है। वहीं, अगले सात दिन पश्चिम बंगाल में मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। सोमवार को प्रदेश में दार्जिलिंग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें: J&K Weather: पूरे कश्मीर में शून्य से नीचे उतरा रात का पारा, जम्मू में गलन भरी ठंड; पढ़ें मौसम का हाल पुडुचेरी में भारी बारिश बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के अवसाद में बदलने से सोमवार को पुडुचेरी और कराइकल क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिसे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए। तमिलनाडु के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है। केरल के सात जिलों में यलो अलर्ट के बीच भारी बारिश हुई है।
Winter Today Winter Today Update Winter Update North India Weather North India Temperature Kashmir India News In Hindi Latest India News Updates उत्तर भारत सर्दी कश्मीर में माइनस 5 डिग्री सर्दी बढ़ी मौसम मौसम विभाग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Breaking News LIVE Update: কসবার হোটেলে CA-এর রহস্যমৃত্যু! যুগলের খোঁজে হন্যে পুলিস...Breaking News LIVE Update: কসবার হোটেলে CA-এর রহস্যমৃত্�
Read more »
देश में 1 दिसंबर से केस लिस्टिंग का नया सिस्टम: जस्टिस सूर्यकांत बोले- मेरा फोकस अदालतों पेंडिंग केसों की स...CJI Oath Ceremony Update Justice Surya Kant Outlines Priorities
Read more »
Bengal Weather Update: দুর্যোগপূর্ণ আবহাওয়া, প্রবল বর্ষণ ও ঝোড়ো হাওয়া! বাংলায় কী প্রভাব? বড় আপডেট...Severe weather heavy rainfall and strong winds What impact will it have in Bengal Major update
Read more »
मुंबई लोकल होणार अपग्रेड, हार्बर मार्गावर पहिल्यांदाच AC Local अन् हे निर्णयही ठरणार गेमचेंजरMumbai Local Train Update: मुंबईकरांचा प्रवास सोप्पा व सुरळीत होण्यासाठी मध्य रेल्वेने मोठा निर्णय घेतला आहे.
Read more »
சுப்மன் கில்லுக்கு வந்தது வெறும் கழுத்து வலி இல்ல.. பெரிய பிரச்சனைShubman Gill Injury Update: சுப்மன் கில் அடுத்த இரண்டு மாதத்திற்கு விளையாட மாட்டார் என தகவல்கள் தெரிவிக்கின்றன.
Read more »
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन: विले पार्ले श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; अमिताभ-सलमान समेत...Bollywood Actor Dharmendra Death Funeral Live Update; Follow Dharmendra Vile Parle Crematorium, Hema Malini, Sunny Deol, Bobby Deol Father Passes Away News, Mumbai Hospital Latest Update On Dainik Bhaskar.
Read more »
