WhatsApp पर प्यार की तलाश में निकला बुजुर्ग, लग गया 32 लाख का चूना, 63 साल के शख्स के साथ ऐसा हुआ कि उड़ जाएंगे होश!

Online Romance Scam News

WhatsApp पर प्यार की तलाश में निकला बुजुर्ग, लग गया 32 लाख का चूना, 63 साल के शख्स के साथ ऐसा हुआ कि उड़ जाएंगे होश!
Whatsapp FraudBengaluru Elderly ManCyber Crime
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 116%
  • Publisher: 63%

Online Romance Scam: सोशल मीडिया और ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के जमाने में प्यार की तलाश अब सिर्फ कुछ क्लिक दूर लगती है, लेकिन यही तलाश कभी-कभी जिंदगी की सबसे बड़ी ठगी में बदल जाती है.

Online Romance Scam : आज के इस डिजिटल दौर में जहां सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स लोगों को करीब ला रहे हैं तो वहीं साइबर अपराधी भी इसी का फायदा उठाकर लोगों को ठगने में लगे हुए हैं. हाल ही में बेंगलुरु के एक ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक बुजुर्ग को प्यार भारी पड़ गया और उनके साथ 32 लाख की ठगी हो गई.

63 साल के व्यक्ति के साथ ऐसा ही हुआ कि प्यार की तलाश में उन्होंने WhatsApp पर एक महिला से दोस्ती की लेकिन नतीजा यह हुआ कि उन्होंने ₹32 लाख गंवा दिए. यह मामला ऑनलाइन रोमांस स्कैम का है जो देश में साइबर ठगी का नया तरीका बन रहा है. आइए जानते हैं क्या है ऑनलाइन रोमांस स्कैम और इससे कैसे बचा जा सकता है. ऐसे हुआ बुज़ुर्ग के साथ धोखा डिजिटल अरेस्ट के बाद अब भारत में ऑनलाइन रोमांस स्कैम बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है. देश के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp को अब धोखेबाजों और ठगों ने अपना नया अड्डा बना लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित व्यक्ति को एक एलीट डेटिंग सर्विस का मेंबर बनकर संपर्क किया गया. उससे कहा गया कि यह सर्विस उन्हें हाई-सोसाइटी महिलाओं से मिलवा सकती है. इसके लिए सबसे पहले बुज़ुर्ग से करीब ₹1,950 का रजिस्ट्रेशन चार्ज मांगा गया. रजिस्ट्रेशन चार्ज के बाद उन्हें तीन महिलाओं की तस्वीरें भेजी गईं और एक को चुनने को कहा गया. उन्होंने रीतिका नाम की एक महिला को चुना और उससे वॉट्सऐप पर चैटिंग शुरू की. इसके कुछ ही दिनों के बाद बातचीत गहरी होने लगी और दोनों ने व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा जाहिर की. यहीं से शुरू होता है स्कैम . को-ऑर्डिनेटर ने मीटिंग के नाम पर कई बार पैसे मांगे. वजह बताई गई मेंबरशिप अपग्रेड, कानूनी औपचारिकताएं और यात्रा खर्च. ऐसे करते करते धीरे धीरे अगले कुछ ही सप्ताह में बुजुर्ग ने ₹32.2 लाख तक की बड़ी राशि ट्रांसफ़र कर दी. जब उन्होंने और पैसे देने से मना किया तो जालसाजों ने कानूनी कार्रवाई की धमकी देने लगे. तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं और उन्होंने साइबर क्राइम और धोखाधड़ी के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बढ़ रहे हैं रोमांस और फ्रेंडशिप स्कैम यह पहला मामला नहीं है. कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि भारत में रोमांस और दोस्ती के नाम पर होने वाले स्कैम के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं. धोखेबाज WhatsApp, इंस्टाग्राम और डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करके शिकार ढूंढते हैं. वे पहले विश्वास बनाते हैं और फिर मनगढ़ंत कहानियां सुनाकर पैसे की मांग करते हैं. साइबर क्राइम अधिकारियों के मुताबिक शर्मिंदगी के कारण ज्यादातर पीड़ित इन घोटालों की रिपोर्ट नहीं करते, जिससे अपराधियों का हौसला और बढ़ता है. ये भी पढ़ेंः AI छीन लेगा आपकी नौकरी! लाखों लोग होंगे बेरोजगार, मस्क बनेंगे और अमीर; बोले गॉडफादर ऑनलाइन रोमांस स्कैम से खुद को कैसे बचाएं? साइबर ठगी से बचने के लिए इन बातों का ध्यान जरूर रखें, नहीं तो... WhatsAppपर व्यक्तिगत बातचीत शुरू करने वाले अज्ञात नंबरों या प्रोफाइलों से हमेशा दूरी बनाकर रखें. जिस किसी व्यक्ति से आप व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले हैं, उसे कभी भी पैसे ट्रांसफर न करें. अपनी प्राइवेट या बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी, फोटो, या OTP ऑनलाइन शेयर न करें. अगर शक होतो वीडियो कॉल या विश्वसनीय प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनकी पहचान की करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत cybercrime.gov.in पर या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें. ये भी पढ़ेंः आपका WhatsApp अकाउंट बनेगा अभेद्य! आ रहा है लॉकडाउन मोड, जानिए क्या होगा खास

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Whatsapp Fraud Bengaluru Elderly Man Cyber Crime Dating App Scam Financial Loss Digital Deceit Romance And Friendship Scam ₹32 Lakh Cheated ऑनलाइन रोमांस स्कैम व्हाट्सएप ठगी 32 लाख का चूना साइबर क्राइम बेंगलुरु बुजुर्ग ठगी डेटिंग ऐप फ्रॉड डिजिटल धोखा वित्तीय नुकसान साइबर जागरूकता

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Teen Death: ৩২ হাজারি ফোনের পর এবার আইফোন চাই! বায়না না মেটায় ১৭-র পড়ুয়ার চরম পদক্ষেপ...Teen Death: ৩২ হাজারি ফোনের পর এবার আইফোন চাই! বায়না না মেটায় ১৭-র পড়ুয়ার চরম পদক্ষেপ...After 32 thousands phone now wants an iPhone 17 year old student takes extreme step as demands are unmet
Read more »

Thiruvananthapuram Corporation: രണ്ടാംഘട്ട സ്ഥാനാർത്ഥി പട്ടികയും പ്രഖ്യാപിച്ച് കോൺഗ്രസ്; ആകെ 63 സീറ്റുകളിലേക്ക് സ്ഥാനാർത്ഥികളായിThiruvananthapuram Corporation: രണ്ടാംഘട്ട സ്ഥാനാർത്ഥി പട്ടികയും പ്രഖ്യാപിച്ച് കോൺഗ്രസ്; ആകെ 63 സീറ്റുകളിലേക്ക് സ്ഥാനാർത്ഥികളായിഇതുവരെ 63 സീറ്റുകളിലേക്കുള്ള സ്ഥാനാർത്ഥികളെയാണ് കോൺ​ഗ്രസ് പ്രഖ്യാപിച്ചിരിക്കുന്നത്.
Read more »

IANS Matrize Survey: बिहार चुनाव में PM मोदी की लोकप्रियता का कितना असर, CM के रूप में जनता की पहली पसंद कौ...IANS Matrize Survey: बिहार चुनाव में PM मोदी की लोकप्रियता का कितना असर, CM के रूप में जनता की पहली पसंद कौ...63% लोगों ने माना कि पीएम मोदी की लोकप्रियता का बिहार चुनाव में बड़ा असर पड़ेगा.
Read more »

SIR in Bengal: ২০০২-এর সঙ্গে মিলছে মাত্র ৩২% নাম! বাংলায় SIR শুরুতেই হইচই... প্রথমদিন ফর্ম বিলি হল ৭০ লাখ...SIR in Bengal: ২০০২-এর সঙ্গে মিলছে মাত্র ৩২% নাম! বাংলায় SIR শুরুতেই হইচই... প্রথমদিন ফর্ম বিলি হল ৭০ লাখ...SIR in Bengal: West Bengal Assembly Election 2026 SIR controversy only 32 percent names match with 2002 Voter list
Read more »

Delhi: साल में होते हैं 63 लाख चालान, निपटाए जाते हैं सिर्फ 22 लाख; अब हर महीने लगेंगी राजधानी में लोक अदालतेंDelhi: साल में होते हैं 63 लाख चालान, निपटाए जाते हैं सिर्फ 22 लाख; अब हर महीने लगेंगी राजधानी में लोक अदालतेंराष्ट्रीय राजधानी में हर साल करीब 63 लाख चालान (चालान व नोटिस दोनों चालान) होते हैं और दिल्ली की विभिन्न लोक अदालतों में साल में सिर्फ 22 लाख चालान निपटाए जाते हैं। ये सुनने
Read more »

आपका WhatsApp अकाउंट बनेगा अभेद्य! आ रहा है नया लॉकडाउन मोड, IP एड्रेस से लेकर मीडिया सब रहेगा सेफआपका WhatsApp अकाउंट बनेगा अभेद्य! आ रहा है नया लॉकडाउन मोड, IP एड्रेस से लेकर मीडिया सब रहेगा सेफWhatsApp New Security Feature: WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को सेफ बनाने के लिए नए-नए फीचर लाता रहता है. इसी क्रम में अब बढ़ते साइबर फ्रॉड और डेटा सिक्योरिटी रिक्स को देखते हुए WhatsApp नया लॉकडाउन मोड या Strict Account Settings फीचर लाने वाला है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:58:35