63% लोगों ने माना कि पीएम मोदी की लोकप्रियता का बिहार चुनाव में बड़ा असर पड़ेगा.
नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मंगलवार को प्रचार थम गया. राज्य में पहले चरण के लिए 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसी बीच बिहार चुनाव को लेकर आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं.
सर्वे के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार बना सकती है. राज्य की 243 सीटों में से एनडीए को 153-164 सीटें मिल सकती हैं. जबकि, इंडी गठबंधन को 76-87 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा, आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में बिहार की जनता से कई सवाल पूछे गए हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का कितना प्रभाव पड़ेगा? इस सवाल के जवाब में 63 प्रतिशत लोगों ने माना कि पीएम मोदी की लोकप्रियता का इस चुनाव में बड़ा असर पड़ेगा. सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, 8 प्रतिशत लोगों ने माना कि पीएम मोदी की लोकप्रियता का राज्य के चुनाव पर थोड़ा बहुत असर पड़ेगा, जबकि 19 प्रतिशत लोगों ने माना कि चुनाव में पीएम मोदी की लोकप्रियता का जादू नहीं चलेगा. आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में प्रदेश की जनता से मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद कौन होंगे, इस सवाल पर भी राय ली गई है. सर्वे में मुख्यमंत्री की पहली पसंद के तौर पर नीतीश कुमार को 46 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है. मतलब साफ है कि 20 साल के शासन के बाद भी नीतीश कुमार की छवि जनता के बीच आज भी चमक रही है. सर्वे में पसंदीदा सीएम चेहरे के तौर पर दूसरे नंबर पर तेजस्वी यादव को 15 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है. आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में प्रदेश की जनता ने लालू राज से नीतीश कुमार के शासन को कानून-व्यवस्था के मामले में बेहतरीन माना है. 73 प्रतिशत जनता ने सर्वे में माना कि नीतीश कुमार की सरकार में बिहार की कानून-व्यवस्था शानदार रही है, जबकि लालू यादव की सरकार के समय की कानून-व्यवस्था को 12 प्रतिशत लोगों ने अच्छा माना है. आईएएनएस-मैटराइज का सर्वे 10 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच किया गया है. इसमें बिहार के 73,287 लोगों के राजनीतिक मिजाज को जानने की कोशिश की गई है. सर्वे में 38,109 पुरुषों, 19,787 महिलाओं और 15,390 युवाओं को शामिल किया गया है. एजेंसी का दावा है कि उसके सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर +/- 3 प्रतिशत हो सकता है.
PM Modi Bihar Election Bihar CM Face Nitish Kumar Tejashwi Yadav Bihar Chunav 2025 IANS Matrize Opinion Polls Bihar Elections 2025 NDA Seat Bihar Chunav Result Mahagathbandhan Seat Bihar Chunav Result आईएएनएस मैटराइज सर्वे पीएम मोदी बिहार चुनाव बिहार सीएम चेहरा नीतीश कुमार तेजस्वी यादव बिहार चुनाव 2025 आईएएनएस मैटराइज ओपिनियन पोल बिहार चुनाव 2025 एनडीए सीट बिहार चुनाव परिणाम महागठबंधन सीट बिहार चुनाव परिणाम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इनामी नक्सली सुनीता ने किया सरेंडर, बालाघाट पुलिस को CM ने दी बधाई14 लाख की इनामी नक्सली सुनीता ने किया सरेंडर, बालाघाट पुलिस को CM ने दी बधाई
Read more »
बिहार चुनाव में PM की धुंआधार रैलियां.... सहरसा और कटिहार में आज मोदी की सभाएंPM Modi Rally LIVE: बिहार चुनाव में PM की धुंआधार रैलियां.... सहरसा और कटिहार में आज मोदी की सभाएं
Read more »
योगी बोले- पप्पू, टप्पू और अप्पू महागठबंधन के 3 बंदर: इन्हें न सच दिखाई देता है, न सुनाई; बिहार में 'बंटेंग...Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Bihar Election Speech Update;
Read more »
Bihar Assembly Election 2025: পকেটে ১ লাখি পিস্তল-সোনা-রুপো, ব্যাংকে ১ কোটি, জানুন তেজস্বীর সম্পত্তি...Know Mahagathbandhan’s CM Face Tejashwi Yadav net worth FD and investment
Read more »
SIR In Bengal: মমতার ডাকে SIR-র বিরোধিতায় শহরে মিছিল, রাজপথে জনজোয়ার....CM Mamata Banerjee walks in rally to protest against SIR in Kolkata
Read more »
CM Yogi Security: आखिर क्या है ये कवचनुमा चीज, जिससे सीएम योगी की सुरक्षा कर रहे हैं कमांडोजCM Yogi Security: आखिर क्या है ये कवचनुमा चीज, जिससे सीएम योगी की सुरक्षा कर रहे हैं कमांडोज CM Yogi Security know what is this Shield using by Commandos
Read more »
