आधुनिक तकनीक के खतरों के बीच, WhatsApp सुरक्षा महत्वपूर्ण है। इस लेख में, WhatsApp को सुरक्षित रखने के लिए दो-चरणीय सत्यापन, चैट बैकअप और बायोमेट्रिक लॉक जैसी युक्तियाँ बताई गई हैं, जिससे साइबर धोखाधड़ी और डेटा चोरी से बचा जा सके।
WhatsApp Security Tips: हर दिन एडवांस होती टेक्नोलॉजी के एक तरफ जहां फायदे ही फायदे हैं तो वहीं इसके खतरे भी कम नहीं है. ऐसे में इस डिजिटल दौर में आपके स्मार्टफोन की सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है.
खासकर WhatsApp की. जिससे हर दिन हम चैटिंग, फोटो-वीडियो शेयरिंग और पेमेंट तक करते हैं. ऐसे में अगर आपका डेटा जरा-सा भी असुरक्षित रह जाए तो साइबर फ्रॉड या प्राइवेसी लीक का खतरा बढ़ जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि मात्र 60 सेकंड में आप अपने WhatsApp को इतना सेफ बना सकते हैं कि कोई भी आपका डेटा चुराने की हिम्मत न कर सके. आज के आर्टिकल में हम WhatsApp सिक्टोरिटी की खास ट्रिक बताएंगे जिससे आपकी प्राइवेस को कोई चुरा न सके. इस स्टेप्स को फॉलो करके आप WhatsApp सिक्योरिटी को डिजिटल खतरे से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं... टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर On करें अपने WhatsApp अकाउंट को और प्राइवेस को किसी भी खतरे से बचाने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन सबसे जरूरी सेफ्टी फीचर है. इसके लिए Settings में जाएं. वहां आपको Privacy नाम का ऑप्शन मिलेगा, जिसको ओपन करते ही Two-step verification दिखाई देगा. इसमें एक 6-अंकों का PIN सेट करें. ऐसा करते ही अगर कोई आपके नंबर को किसी दूसरे फोन में लॉगिन करने की कोशिश करेगा तो उसे यह PIN डालना पड़ेगा और बिना PIN के आपका अकाउंट कोई भी एक्सेस नहीं कर पाएगा. चैट बैकअप को सेफ बनाएं आपकी WhatsApp चैट्स सिर्फ फोन में ही नहीं बल्कि Google Drive या iCloud पर भी सेव होती हैं. इसलिए उनका सुरक्षित होना भी उतना ही जरूरी है. इसके लिए सेटिंग्स में जाएं वहां आपको Chats का आप्शन मिलेगा. जिसमें जाकर आप Chat Backup और फिर End-to-end encrypted backup को एक्टिवेट कर दें. यह ऑन करते ही आपका बैकअप पासवर्ड या एन्क्रिप्शन की से लॉक हो जाएगा जिससे कोई भी आपकी सेव्ड चैट्स तक आसानी से पहुंच नहीं पाएगा. बायोमेट्रिक लॉक अपनी चैट्स को ज्यादा सेफ रखने के लिए WhatsApp में फिंगरप्रिंट या फेस लॉक जरूर लगाएं. ऐसा करने के लिए Settings → Privacy → Fingerprint lock Face ID में जाकर फीचर को एक्टिवेट कर सकते हैं. इसके बाद आपका WhatsApp सिर्फ आपकी बायोमेट्रिक पहचान से ही खुलेगा जिससे कोई और आपकी चैट्स नहीं देख पाएगा. प्रोफाइल फोटो और लास्ट सीन से भी खतरे में पड़ सकती है प्राइवेसी अक्सर स्कैमर्स आपकी प्रोफाइल पिक्चर या लास्ट सीन से भी पर्सनल जानकारी जुटा लेते हैं. इससे बचने का सबसे आसान तरीका है कि इन डिटेल्स को सिर्फ अपने भरोसेमंद लोगों तक सीमित रखें. इसके लिए Settings में जाकर Privacy और Profile Photo Last Seen About में जाकर आप इस ऑप्शन को My Contacts पर सेट कर दें. इससे आपकी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को दिखाई नहीं देगी. ये भी पढ़ेंः घंटों काम करो फिर भी आंखें न दुखेंगी! BenQ ने लॉन्च किया अगली पीढ़ी की स्मार्ट लाइट अनजान लिंक या फॉरवर्ड मैसेज से रहें सावधान किसी भी अनजान लिंक या फॉरवर्ड आए मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें. कई बार स्कैमर्स फेक लिंक भेजते हैं जो दिखने में तो पूरी तरह से सही लगते हैं, लेकिन क्लिक करते ही आपकी प्राइवेट जानकारी उन तक पहुंचने लगती है. WhatsApp ने इसके लिए Suspicious Link Detection नाम का फीचर लाया है, जो किसी संदिग्ध लिंक पर टैप करने से पहले ही आपको चेतावनी दिखा देता है. इसलिए हर लिंक को खोलने से पहले दो बार सोचें और उसकी विश्वसनीयता जरूर चेक करें. ये भी पढे़ंः अब फैक्ट्री में बनेंगे दुनिया के सबसे बेहतरीन सर्जन; Elon Musk ने बताया पूरा प्लान
Whatsapp सुरक्षा प्राइवेसी डेटा सुरक्षा साइबर सुरक्षा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
மூத்த குடிமக்களுக்கு நிவாரணம்: 60 வயதில் தானாக தொடங்கும் ஓய்வூதியம், மாநில அரசின் மாஸ்டர் பிளான்Pensioners Latest News: மூத்த குடிமக்கள், அரசு அலுவலகங்களுக்குச் செல்லாமல், நீண்ட வரிசையில் நிற்காமல், எந்த படிவங்களையும் நிரப்பாமல் மாத ஓய்வூதியத்தை பெறலாம். இதை பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »
UP: शादी के 18 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार, बिचौलिए ने 60 हजार लेकर कराया था रिश्तासहारनपुर के पटनी गांव में शादी के 18 दिन बाद दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गई. दूल्हे के परिवार ने बताया कि कोलकाता की रहने वाली दुल्हन की शादी एक बिचौलिए सिटू ने 60 हजार रुपये लेकर कराई थी. घटना के समय घर में कोई नहीं था. परिजनों ने बिचौलिए से पूछताछ की और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
Read more »
सर्दियों में किसान हो जाएंगे मालामाल! ये 5 सब्जियां देंगी ₹100 किलो तक दाम, लागत भी बेहद कमAgriculture News: सर्दियों में कई सब्जियां किसानों को अच्छा मुनाफा देती हैं. दिसंबर में बोई हरी मटर जनवरी–फरवरी में तैयार होकर ₹50–100 किलो तक बिकती है. शिमला मिर्च पॉलीहाउस या खुले खेत दोनों में ₹60–100 किलो में मिलती है. पत्ता गोभी 60 दिनों में तैयार होकर ₹50–60 किलो बिक जाती है.
Read more »
यहां 60 से 90 साल की दादियां रोज जाती हैं स्कूल, वीडियो वायरलयोगेंद्र बांगर सर द्वारा शुरू किया गया यह स्कूल, फंगने गांव की दादियों को मुफ़्त बुनियादी शिक्षा प्रदान करने के लिए हर शनिवार और रविवार को खुलता है. इन महिलाओं ने जीवन में कभी पढ़ाई नहीं की और यहीं वे
Read more »
बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर चैट करने का सबसे आसान तरीका, स्टेप बाय स्टेप जानेंव्हाट्सएप अब यूजर्स को बिना नंबर सेव किए चैट करने की सुविधा देता है, जो अस्थायी बातचीत के लिए बहुत उपयोगी है। इसके लिए, आपको व्हाट्सएप में किसी भी चैट में उस व्यक्ति का पूरा फोन नंबर कंट्री कोड के साथ टाइप करके भेजना होगा। भेजे गए नंबर पर टैप करने के बाद 'Message on WhatsApp' विकल्प चुनकर आप सीधे चैट शुरू कर सकते हैं। यह तरीका सर्विस प्रोवाइडर या...
Read more »
भरतपुर में गोल बैंगन की बढ़ी मांग, 60 रुपये किलो तक भाव, किसानों की कमाई बढ़ीदो महीने में तैयार हो जाती है गोल बैगन की फसल, बाजार में 60 रुपए किलो तक भाव, भरतपुर के किसान हो रहे मालामाल
Read more »
