मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि इस सप्ताहंत में मौसम का मिजाज परेशान कर सकता है। मौसम विभाग के दो-तीन दिन तक तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से जनजीवन प्रभावित हो सकता है... WatherUpdate WeatherReport WeatherAlert YellowWeatherWarning HimachalPradesh
Cyclone Fani के असर से अभी कई राज्य उबरे भी नहीं है कि मौसम विभाग ने एक बार फिर Yellow Weather Warning जारी कर दी है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि इस सप्ताहंत में मौसम का मिजाज परेशान कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इन दो दिन में हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और आंधी आने का अनुमान है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने मंगलवार शाम ताजा Yellow Weather Warning जारी करते हुए हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 मई को तेज बारिश और आंधी की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को हिमाचल प्रदेश के समतल व कम पहाड़ी क्षेत्रों में ओले गिरने के साथ, तेज बारिश और आंधी चलने का अनुमान है। हिमाचल आसपास तीन दिन तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग आम लोगों को खतरनाक मौसम से बचाने के लिए कलर कोड युक्त चेतावनी जारी करता है। इससे पता चला है कि मौसम कितनी खतरनाक स्थिति में पहुंच सकता है और क्या इससे जान-माल के नुकसान की बी आशंका है या नहीं। मौसम विभाग द्वारा जारी पीले रंग की चेतावनी कम खतरनाक होती है। इसका मतलब होता है कि अगले कुछ दिन संबंधित इलाकों में मौसम खराब रहेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उना में सबसे ज्यादा 40.
8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान लाहौल-स्पिति के प्रशासनिक केंद्र केलॉग में रिकॉर्ड किया गया। केलॉम में पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सावधान, भारी तबाही मचा सकता है फानी, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनीनई दिल्ली। गंभीर चक्रवाती तूफान ‘फानी’ (Cyclone Fani) मंगलवार को प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और इसके शुक्रवार तक ओडिशा में पुरी और केंद्रपाड़ा के बीच तट से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इस तूफान से तटीय इलाकों में भारी तबाही की आशंका जताई है।
Read more »
यूपी में भी कहर ढा सकता है चक्रवात फानी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीमौसम विभाग ने चेतावानी जारी की है कि 2 और 3 मई को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में फानी के कारण हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हो सकता है. उत्तर प्रदेश में फानी के कारण 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं.
Read more »
भारी तबाही ला सकता है चक्रवाती तूफान 'फनी': मौसम विभाग-Navbharat TimesHindi Samachar: ‘फनी’ फिलहाल बंगाल की खाड़ी से सटे दक्षिण-पश्चिम में है। मंगलवार शाम से लगभग 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार की देर शाम इसके ‘बेहद तीव्र’ होने की आशंका है।
Read more »
मौसम विभाग का अलर्ट, UP में भी कहर बरपा सकता है चक्रवाती तूफान फानी– News18 हिंदीइसी बीच केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को पहले से ही 1,086 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी कर दिया है. फिलहाल, ये तूफान श्रीलंका में त्रिनकोमाली से करीब 620 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व और चेन्नई से 700 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व तथा मछलीपट्टनम से 900 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है. ये तूफान फिलहाल 18 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है.
Read more »
Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, होगी बारिश; 50 km की रफ्तार से चलेगी हवाभीषण गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों को राहत मिल सकती है। बृहस्पतिवार को तेज हवा चलने के साथ ही बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कुछ हद तक गिरावट आ सकती है।
Read more »
Cyclone Fani: आंध्र प्रदेश में तेज बारिश शुरू, ओडिशा के 8 लाख लोगों ने छोड़ा अपना घरFani Cyclone की वजह से आंध्र प्रदेश में तेज बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान शुक्रवार तक ओडिशा पहुंच सकता है।
Read more »
Cyclone Fani: इन 3 एयरलाइंस ने रद्द की अपनी सारी फ्लाइट्स, आप यहां करें चेक– News18 हिंदीऐसा करेंगे तो नहीं देना होगा कैंसिलेशन चार्ज या डेट चेंज करने का एडिशनल चार्ज airvistara IndiGo6E goairlinesindia
Read more »
'फानी' का फन कुचलने में कामयाब रहा मौसम विभाग, ऐसे बचाई सैकड़ों जिंदगी– News18 हिंदीEarly warning, well-planned response limit Fani toll credit goes to IMD, NDRF, News in Hindi, Hindi News, ओडिशा में 1999 में आए इसी तरह के सुपर साइक्लोन में करीब 10,000 लोगों की जानें गई थीं
Read more »
Weather Update: रविवार को कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्टभारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जारी कर बताया है कि चक्रवाती तूफान फानी के चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती। ये पूर्वानुमान 5 मई के लिए जारी किए गए हैं... WeatherUpdate WeatherAlert CycloneEffect HeavyRain भारीबारिशकीचेतावनी
Read more »
Weather Report: दिल्ली में अगले 48 घंटों में बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने चेतायामौसम विभाग की मानें तो बुधवार से दिल्ली में पारा एक बार फिर चढ़ना शुरू हो जाएगा। चिलचिलाती धूप के साथ पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं।
Read more »
