ऐसा करेंगे तो नहीं देना होगा कैंसिलेशन चार्ज या डेट चेंज करने का एडिशनल चार्ज airvistara IndiGo6E goairlinesindia
वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि मंत्रालय ने तटीय इलाकों में स्थित एयरपोर्ट्स को साइक्लोन को लेकर चेतावनी जारी की गई है और तैयार रहने को कहा गया है.फ्लाइट्स से यात्रा कर रहे यात्रियों को प्राइवेट एयरलाइंस विस्तारा इस मामले में थोड़ी राहत दे रही है.
एयरलाइन विस्तारा ने फानी के खतरे को देखते हुए भुवनेश्वर और कोलकाता जाने वाली फ्लाइट्स के कैंसिलेशन और चेंज चार्ज को माफ कर दिया है. एयरलाइन ने एक ट्वीट कर बताया कि उसने 2 मई से 5 मई तक की भुवनेश्वर और कोलकाता जाने वाली फ्लाइट्स के कैंसिलेशन चार्ज को माफ कर दिया है. अब अगर यात्री अपने टिकट को कैंसल करते हैं या कुछ बदलाव करते हैं तो उन्हें कैंसिलेशन चार्ज या चेंज करने का एडिशनल चार्ज नहीं देना होगा.इंडिगो ने भी रद्द की फ्लाइट्स चक्रवाती तूफान फानी को देखते हुए प्राइवेट एयरलाइन इंडिगो ने 3 मई को अपनी सारी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है. वहीं 2 मई को विशाखापट्टनम जाने वाली फ्लाइट्स को भी रद्द कर दिया. एयरलाइन ने कहा है कि कस्टमर्स दूसरी फ्लाइट बुक कर सकते हैं या रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.फिकायती एयरलाइन कंपनी गोएयर ने फानी चक्रवात के मद्देनजर 2 मई से 5 मई के बीच भुवनेश्वर, कोलकाता और रांची से आने-जाने वाली उड़ानों की टिकट रद्द करने या टिकट बदलने पर लगने वाले शुल्क से छूट दी है. फानी के शुक्रवार को ओडिशा तट पर पहुंचने की आशंका है. आगामी चक्रवात के चलते विभिन्न एयरलाइनों की उडा़नें पहले से ही प्रभावित हैं. फानी तूफान के कारण जिन कंपनियों ने अपनी फ्लाइट्स रद्द की हैं, उन्होंने यात्रियों के लिए कस्टमर केयर नंबर जारी किया है. अगर आपको भी फ्लाइट से जुड़ी कोई समस्या है तो आप इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं.4. इंडिगो- 9910383838 और 01246173838भारतीय रेलवे ने चक्रवाती तूफान 'फानी' की गंभीरता के चलते 100 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं दो का रूट डायवर्ट किया गया है. यह सभी ट्रेन कोलकाता के अलावा आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के प्रभावित इलाकों से गुजरती हैं. 'फानी' तूफान की वजह से रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है, उनमें पटना-एरनाकुलम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस, हावड़ा-हैदराबाद ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-रामेश्वरम एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नीलांचल एक्सप्रेस और पुरी-नई दिल्ली पुरोषत्तम एक्सप्रेस शामिल हैं.बता दें कि चक्रवाती तूफान फानी गोपालपुर और पुरी के दक्षिण में चांदबली होते हुए शुक्रवार दोपहर तक ओडिशा तट से टकराएगा. इस दौरान करीब 175-185 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 205 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है. वहीं, मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती तूफान फानी उत्तर प्रदेश में भी अपना कहर बरपा सकता है. कहा जा रहा है कि अगले दो दिनों में यानि 2 और 3 मई को यूपी कई इलाकों में फानी का असर देखने को मिल सकता है. इससे हल्की बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ओडिशा में पीएम मोदी के काफिले की जांच करने वाले आईएएस के निलंबन पर रोकओडिशा के संबलपुर में पीएम मोदी के काफिले की जांच करने वाले आईएएस मोहम्मद मोहसिन के निलंबन पर रोक लग गई है. यह रोक Central Administrative Tribunal ने लगाई है.
Read more »
बीजेपी के लिए प्रचार करने उतरे द ग्रेट खली, अपने इस दोस्त के लिए मांगे वोटLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की जांच करने वाले अधिकारी को निलंबित करने के चुनाव आयोग के आदेश पर रोकपीएम के हेलीकॉप्टर की जांच करने वाले अधिकारी को निलंबित करने के चुनाव आयोग के आदेश पर रोककेंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की जांच करने वाले अधिकारी मोहम्मद मोहसिन का निलंबन वापस लेने का आदेश दिया. चुनाव आयोग ने निलंबन वापस तो ले लिया है लेकिन अधिकारी की चुनावी ड्यूटी पर रोक लगाते हुए कर्नाटक सरकार से उनके ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है.
Read more »
आयोग ने बिना इजाजत रैली करने पर गंभीर के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दियाआयोग के मुताबिक, गंभीर ने इजाजत लिए बगैर गुरुवार को जंगपुरा इलाके में रैली की आप उम्मीदवार ने गंभीर पर मुकदमा किया, दो क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में नाम होने का आरोप | Lok savha chunav 2019 updates 27 April
Read more »
बिना इजाजत रैली करने के लिए भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के ख़िलाफ़ मामला दर्जबिना इजाजत रैली करने के लिए भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज DelhiPolice GautamGambhir LoksabhaElections2019 दिल्लीपुलिस गौतमगंभीर लोकसभाचुनाव2019
Read more »
देशद्रोह के मुकदमे का सामना करने के लिए परवेज मुशर्रफ का पाकिस्तान आना मुश्किलदेशद्रोह के मुकदमे का सामना करने के लिए परवेज मुशर्रफ का पाकिस्तान आना मुश्किल ParvezMusharraf Treason pid_gov ImranKhanPTI
Read more »
केरल में NIA ने पकड़ा ISIS संदिग्ध, श्रीलंका जैसे हमले की थी प्लानिंग– News18 हिंदीगिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान रियास ए उर्फ रियास अबूबकर उर्फ रियास अबू दुजाना के रूप में की गई है.
Read more »
हाईकोर्ट ने यूपी के सभी जिलों में रेड लाइट एरिया बंद करने के दिए आदेशइलाहबाद हाईकोर्ट ने मेरठ समेत यूपी के सभी जिलों में रेड लाइट एरिया बंद करने का आदेश दिया है। prayagraj Allahabadhighcourt shutdownredlightarea redlightarea
Read more »
