Weather Update: Heat wave continues in plain areas including Delhi, mercury crosses 46 in Rajasthan । दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में जारी गर्मी का कहर, राजस्थान में पारा 46 के पार
Weather Update: अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भीषण गर्मी का कहर जारी है. राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. उत्तर भारत के साथ मध्य भारत भी प्रचंड गर्मी की चपेट में है.
उधर राजस्थान में पारा 46 डिग्री के पार चला गया है. जिससे दिन में लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. राजधानी दिल्ली में दिन के साथ ही अब रात में भी गर्मी का कहर महसूस किया जा रहा है. मंगलवार रात दिल्ली में अप्रैल के महीने में तीन सालों में तापमान पहली बार 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं यूपी के कई जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. Advertisment कई राज्यों में 43 डिग्रा के ऊपर पहुंचा तापमान देश के कई राज्यों में इनदिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में लू की स्थिति बनी हुई है. जबकि इन राज्यों में करीब 26 स्थानों पर तापमान 43 या उससे ऊपर निकल गया है. हालांकि मौसम विभाग ने गुरुवार से अगले पांच दिन तक इन राज्यों में लू नहीं चलने की बात कही है. जबकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके साथ ही शुक्रवार को भी मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा. वहीं यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. क्योंकि राज्य के कुछ जिलों में गर्मी कहर बरपा रही है तो कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है. इन इलाकों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि बुधवार को प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, झांसी, हमीरपुर, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. सबसे अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान झांसी में रिकॉर्ड किया गया. तराई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं. राजस्थान में पिलानी में 44.9 डिग्री सेल्सियस, फलौदी और चुरू में क्रमश: 43.8 डिग्री सेल्सियस और 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुजरात के राजकोट में 45.2, अमरेली में 44.3 डिग्री सेल्सियस और सुरेंद्रनगर में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी महाराष्ट्र में अकोला और जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मध्य भारत के रतलाम में सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि होशंगाबाद में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में चल रही गर्मी 10 अप्रैल से कम होने की संभावना है, जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 अप्रैल से गर्मी कम होने की संभावना है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Update: दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज; IMD की चेतावनीदेश Weather Update News in Delhi of Season IMD Alert News in hindi Weather Update: दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज; IMD की चेतावनी
Read more »
तेज हवाओं का कहर जारी, दिल्ली-NCR में तापमान पर लगाम, जानें आज के मौसम का हालWeather Update: तेज हवाओं का कहर जारी, दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान पर लगाम, जानें आज के मौसम का हाल
Read more »
Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत देशभर में प्रचंड गर्मी का कहर, कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के पारWeather Update: Scorching heat wreaks havoc across the country including Delhi-UP, temperature crosses 40 degrees in many areas । दिल्ली-यूपी में प्रचंड गर्मी का कहर, कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार । देश
Read more »
Weather Update : दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा गर्मी का हाल, IMD ने जारी किया Red AlertWeather Update What will be the heat condition in these states including Delhi-NCR, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा गर्मी का हाल, IMD ने जारी किया Red Alert
Read more »
Weather: दिल्ली-यूपी में कहर बरपा रही गर्मी, राजस्थान में पारा 46 से पार; आज से बदलेगा इन राज्यों में मौसमपूरा उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया तो दिल्ली में रातें भी गर्म हो रही हैं। गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति के बीच कम से कम 26 स्थानों पर पारा 43 या उससे ऊपर रहा। मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश की आशंका जताई...
Read more »
मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर! भोपाल समेत 20 जिलों में लू मचाएगा तांडवMP Heatwave alert: मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर! भोपाल समेत 20 जिलों में लू मचाएगा तांडव, Orange Alert जारी
Read more »
