पूरा उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया तो दिल्ली में रातें भी गर्म हो रही हैं। गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति के बीच कम से कम 26 स्थानों पर पारा 43 या उससे ऊपर रहा। मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश की आशंका जताई...
जागरण टीम, नई दिल्ली। पूरा उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया तो दिल्ली में रातें भी गर्म हो रही हैं। राजधानी में मंगलवार की रात का तापमान तीन वर्ष में अप्रैल का सर्वाधिक 25.
6 डिग्री सेल्सियस रहा। कुछ जिलों में गर्मी कहर बरपा रही गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति के बीच कम से कम 26 स्थानों पर पारा 43 या उससे ऊपर रहा। हालांकि मौसम विभाग ने गुरुवार से अगले पांच दिन तक लू नहीं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। कई राज्यों से इतर उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कुछ जिलों में गर्मी कहर बरपा रही है तो कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। तराई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे बुधवार को प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, झांसी, हमीरपुर, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। सबसे अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान झांसी में रिकॉर्ड किया गया। तराई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। राजस्थान में पिलानी में 44.9 डिग्री सेल्सियस, फलौदी और चुरू में क्रमश: 43.8 डिग्री सेल्सियस और 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुजरात के राजकोट में 45.2, अमरेली में 44.3 डिग्री सेल्सियस और सुरेंद्रनगर में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का ऐसा है हाल महाराष्ट्र में अकोला और जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य भारत के रतलाम में सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि होशंगाबाद में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में चल रही गर्मी 10 अप्रैल से कम होने की संभावना है, जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 अप्रैल से गर्मी कम होने की संभावना है। कश्मीर में बर्फबारी वर्षा तो जम्मू में तेज धूप कर रही बेहालपश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कश्मीर में बर्फबारी और बारिश तो जम्मू में तेज धूप बेहाल कर रही है। बुधवार को कश्मीर के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में वर्षा हुई। जम्मू में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री कई दिनों से शुष्क मौसम के बीच सामान्य से कई डिग्री ऊपर गए तापमान में फिर से गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। जम्मू में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24.1 दर्ज किया। यह भी पढ़ें- Delhi से चौंकाने वाली रिपोर्ट, हवा हुई और ज्यादा जहरीली, सामने आई ये बड़ी वजह
Heat Wave Forecast Weather Update Weather News Updates Heavy Rain In India Weather India News Weather Forecast Monsoon 2024 Meteorological Department Monsoon 2024 Update UP Monsoon UP Monsoon News Weather News Weather Update Weather News Weather Forecast Rain Heat Wave Mausam Delhi मौसम समाचार आज का मौसम मौसम न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Weather Today: गर्मी में का कहर शुरू, 35°C के पार पहुंचा पाराBihar Weather Today: गर्मी में का कहर शुरू, 35°C के पार पहुंचा पारा, लू के लिए हो जाएं तैयार
Read more »
आज का मौसम 12 मार्च 2025: फुल स्पीड में चल रहे पंखे, दिल्ली में गर्मी का सितम, यूपी में हल्की बारिश तो उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट, पढ़िए वेदर अपडेटWeather Forecast, आज का मौसम 12 मार्च 2025: दिल्ली-एनसीआर में होली से पहले ही गर्मी बढ़ रही है। अधिकतम तापमान 34.
Read more »
Weather Update : दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बदलेगा मौसम, अगले तीन दिन तक बारिश की संभावनाWeather Update : Weather will change in many states of North India including Delhi, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बदलेगा मौसम, अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना
Read more »
Rajathan Weather: राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में हो सकती है बारिशRajathan Weather Today: राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में हो सकती है बारिश, जानिए आपके शहर का मौसम
Read more »
राजस्थान में मार्च में ही गर्मी का जून जैसा हाल, आज इन जिलों में होगी बारिश!Rajasthan Weather: राजस्थान में मार्च में ही गर्मी का जून जैसा हाल, आज इन जिलों में होगी बारिश, मिलेगी राहत
Read more »
झारखंड में गर्मी ने मचाया आतंक, राजधानी में कर्कश धूप से लोगों का बेहालJharkhand Heat Alert: झारखंड में गर्मी ने मचाया आतंक, राजधानी में कर्कश धूप से लोगों का बेहाल, इन शहरों में 41 डिग्री पार होगा तापमान
Read more »
