बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात मौसम में बदलाव हुआ। रात करीब 11 बजे तेज आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। बरेली में आंधी-बारिश ने करीब आधे शहर की
बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात मौसम में बदलाव हुआ। रात करीब 11 बजे तेज आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। बरेली में आंधी-बारिश ने करीब आधे शहर की बिजली गुल कर दी। वहीं, बारिश ने तापमान में भी कमी लाने का काम किया। आंधी से देहात क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। कई जगहों पर पेड़ गिर गए। बारिश से खेतों में कटा पड़ा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों की परेशान फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक संग 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-बारिश के संकेत हैं। बरेली मंडल में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। बरेली में शुक्रवार रात को बादल घिरने के बाद तेज आंधी का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। अचानक आए इस बदलाव की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली निगम के मुताबिक, बरेली के किला, डेलापीर, कोहड़ापीर, राजेंद्र नगर, कुतुबखाना, मढ़ीनाथ, हरू नगला, जगत पुर, मिशन उपकेंद्र ठप हो गए। पिछले शुक्रवार को भी आंधी आने से यहां नुकसान हुआ था। इसे भी पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका। एक सप्ताह में दूसरी बार 33 केवी चार लाइन ब्रेक डाउन हुई है। इससे 80 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा चौपला, जीजीआईसी रोड, पवन विहार, गार्डन सिटी, सैलानी, सिंधु नगर में भी बिजली गुल हो गई। बिजली अधिकारियों का कहना है कि फॉल्ट तलाश कर बिजली सुचारू कराने में टीम लगी हुई हैं। बदायूं में फसलों को नुकसान बदायूं जिले में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा था। तेज धूप और गर्मी की वजह से लोगों का घर और ऑफिस से निकलना मुश्किल हो गया था। शुक्रवार की रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का असर खेती पर देखने को मिला है। खेतों में कटा पड़ा गेहूं भीग गया तो मक्के की फसल खेतों में गिर गई। औरछी गांव, परमानंदपुर गांव, खेड़ा दास, सिसरका बझेड़ा नूतन आदि गांवों में आंधी के साथ गरज-चमक से ओलावृष्टि हुई। इस दौरान खेत में पड़ा भूसा और गेहूं की फसल भीग गई। एमएफ हाईवे के पास पेड़ और बिजली का खंबा गिर गया। कई जगहों पर भराव होने से लोगों को दिक्कत हुई। इसी तरह इस्लामनगर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बिजली के खंभे गिरने से कई इलाकों में बिजली गुल रही। पीलीभीत में छज्जा गिरने से कार क्षतिग्रस्त पीलीभीत जिले में शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश से शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। शहर में छतरी चौराहे से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर मकान का छज्जा गिरने से सड़क पर खाड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। आंधी के बाद से आधे बिलसंडा नगर की बिजली रात से गुल है। वहीं बीसलपुर में भी रात 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़कों पर गिरे पेड़ बीसलपुर से पीलीभीत मार्ग, बरेली मार्ग, बिलसंडा मार्ग व शाहजहांपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे, जिससे आवागमन बाधित हो गया। शनिवार सुबह पेड़ों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया। बीसलपुर-पीलीभीत और बीसलपुर-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर आंधी में कुछ पेड़ गिरने की सूचना है, जिन्हें शनिवार तड़के हटा दिया गया। मझोला-पीलीभीत मार्ग पर न्यूरिया थाने के सामने विशाल का पेड़ जड़ से उखाड़ कर गिर गया था।.
बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात मौसम में बदलाव हुआ। रात करीब 11 बजे तेज आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। बरेली में आंधी-बारिश ने करीब आधे शहर की बिजली गुल कर दी। वहीं, बारिश ने तापमान में भी कमी लाने का काम किया। आंधी से देहात क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। कई जगहों पर पेड़ गिर गए। बारिश से खेतों में कटा पड़ा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों की परेशान फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक संग 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-बारिश के संकेत हैं। बरेली मंडल में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। बरेली में शुक्रवार रात को बादल घिरने के बाद तेज आंधी का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। अचानक आए इस बदलाव की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली निगम के मुताबिक, बरेली के किला, डेलापीर, कोहड़ापीर, राजेंद्र नगर, कुतुबखाना, मढ़ीनाथ, हरू नगला, जगत पुर, मिशन उपकेंद्र ठप हो गए। पिछले शुक्रवार को भी आंधी आने से यहां नुकसान हुआ था। इसे भी पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका। एक सप्ताह में दूसरी बार 33 केवी चार लाइन ब्रेक डाउन हुई है। इससे 80 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा चौपला, जीजीआईसी रोड, पवन विहार, गार्डन सिटी, सैलानी, सिंधु नगर में भी बिजली गुल हो गई। बिजली अधिकारियों का कहना है कि फॉल्ट तलाश कर बिजली सुचारू कराने में टीम लगी हुई हैं। बदायूं में फसलों को नुकसान बदायूं जिले में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा था। तेज धूप और गर्मी की वजह से लोगों का घर और ऑफिस से निकलना मुश्किल हो गया था। शुक्रवार की रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का असर खेती पर देखने को मिला है। खेतों में कटा पड़ा गेहूं भीग गया तो मक्के की फसल खेतों में गिर गई। औरछी गांव, परमानंदपुर गांव, खेड़ा दास, सिसरका बझेड़ा नूतन आदि गांवों में आंधी के साथ गरज-चमक से ओलावृष्टि हुई। इस दौरान खेत में पड़ा भूसा और गेहूं की फसल भीग गई। एमएफ हाईवे के पास पेड़ और बिजली का खंबा गिर गया। कई जगहों पर भराव होने से लोगों को दिक्कत हुई। इसी तरह इस्लामनगर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बिजली के खंभे गिरने से कई इलाकों में बिजली गुल रही। पीलीभीत में छज्जा गिरने से कार क्षतिग्रस्त पीलीभीत जिले में शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश से शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। शहर में छतरी चौराहे से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर मकान का छज्जा गिरने से सड़क पर खाड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। आंधी के बाद से आधे बिलसंडा नगर की बिजली रात से गुल है। वहीं बीसलपुर में भी रात 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़कों पर गिरे पेड़ बीसलपुर से पीलीभीत मार्ग, बरेली मार्ग, बिलसंडा मार्ग व शाहजहांपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे, जिससे आवागमन बाधित हो गया। शनिवार सुबह पेड़ों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया। बीसलपुर-पीलीभीत और बीसलपुर-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर आंधी में कुछ पेड़ गिरने की सूचना है, जिन्हें शनिवार तड़के हटा दिया गया। मझोला-पीलीभीत मार्ग पर न्यूरिया थाने के सामने विशाल का पेड़ जड़ से उखाड़ कर गिर गया था।
Orange Alert For Lightning Weather Today Up News Today Up News Live Hindi Bareilly Weather Budaun Weather Pilibhit Weather Rain Today Up Weather Today मौसम व्रजपात आंधी बारिश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भागलपुर, जमुई सहित इन 05 जिलों में आंधी तूफान के साथ गिरेंगे ओले, अलर्ट जारीBihar Weather Today: भागलपुर, जमुई सहित इन 05 जिलों में आंधी तूफान के साथ गिरेंगे ओले, ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी
Read more »
तेलंगाना में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की परेशानीतेलंगाना में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की परेशानी
Read more »
50 KM की रफ्तार से आंधी, 70 जिलों में बारिश, जानें IMD का यूपी के लिए अलर्टUP Weather News : 50 KM की रफ्तार से आंधी, 70 जिलों में बारिश, IMD ने यूपी के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Read more »
आज ओलावृष्टि-बारिश का ऑरेंज अलर्ट: देर रात चली तेज आंधी, हल्की बूंदाबांदी; कल भी बारिश के आसारयूपी समेत कानपुर में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर और आसपास के जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट है। कानपुर में शुक्रवार देर रात से ही तेज हवाएं चली। देर रात हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बदले मौसमयूपी समेत कानपुर में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर और आसपास के जिलों में...
Read more »
हरियाणा के 18 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट: कल BJP का पंडाल गिरा, मंत्री का टेंट उड़ा; गुरुग्राम में का...Haryana Rain Alert on Dainik Bhaskar हरियाणा के 18 जिलों में आज, शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
Read more »
यूपी के 10 जिलों में तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट,बिजली गिरने की चेतावनीUP Weather Today: यूपी के 10 जिलों में आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का अलर्ट, गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
Read more »
