तेलंगाना में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की परेशानी
हैदराबाद, 23 मार्च । तेलंगाना में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रभावित किसान अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद कर रहे हैं।पिछले दो दिनों में उत्तरी तेलंगाना के जिलों में ओलावृष्टि हुई, जिससे धान, मक्का और आम की तैयार फसलों को नुकसान हुआ। कुछ दिन पहले, कई जिलों में सिंचाई के पानी की कमी और भूजल स्तर में गिरावट से फसलें सूख रही थीं। लेकिन अब बेमौसम बारिश ने किसानों की बची हुई फसलों को भी बर्बाद कर दिया।बिजली चमकने के साथ आंधी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। उनकी खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। कुछ जिलों में ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी।कई जिलों में तेज हवाओं के कारण आम के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए हैं। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है, फसल लगभग पूरी तरह तैयार थी।कुछ स्थानों पर मार्केट यार्ड में बिक्री के लिए रखा धान भी बेमौसम बारिश में भीग गया। तेज हवाओं के कारण बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई।संगारेड्डी के मार्केट यार्ड में रखे धान और मक्के के सैकड़ों बोरे बारिश में भीग गए, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। जिले में भारी बारिश के साथ बिजली और तेज हवाएं भी चलीं।कामारेड्डी जिले में बेमौसम बारिश के कारण मक्के की फसलें जलमग्न हो गईं। एक किसान ने बताया कि 30 मिनट की ओलावृष्टि में उसका सब कुछ खत्म हो गया।प्रभावित किसानों ने सरकार से नुकसान की भरपाई कर उनकी मदद करने की अपील की है। मुख्य सचिव ए.
शांति कुमारी ने उत्तरी तेलंगाना में ओलावृष्टि के बाद स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन को और अधिक बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सतर्क रहने और लोगों तक पहुंच बनाने का निर्देश दिया।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने उत्तरी तेलंगाना जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, कुमुराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, महबूबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, जंगाओं जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।--आईएएनएसएफजेड/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस दाल ने बढ़ाई सरकार की चिंता, भारी गिरावट में बदला स्वर्णिम दौरइस दाल ने बढ़ाई सरकार की चिंता, भारी गिरावट में बदला स्वर्णिम दौर, उठाया ये कदम
Read more »
Weather Update: यूपी में बदला मौसम, मथुरा में तेज हवा संग ओलों की बारिश; खेतों में बिछी फसलWeather Update Mathura मथुरा में शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ ओलों की वर्षा से खेतों में लहलहा रही गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। आंधी और ओलावृष्टि से बालियों से लदी गेहूं की फसल खेतों में बिछ गयी है। किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग का आज ओलावृष्टि का पूर्वानुमान...
Read more »
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 96वें दिन जारी, ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान की संभावनाकिसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का खनौरी किसान मोर्चे पर आमरण अनशन 96वें दिन भी जारी है। अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि ओलावृष्टि से फसलों में बड़ा नुकसान हो सकता है।
Read more »
Jehanabad News: बेमौसम आई बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, रबी फसलों को भारी नुकसानJehanabad News: बिहार के जहानाबाद में बेमौसम आई बरसात ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है. रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ है. अचानक हुई बारिश से विशेष कर तिलहन और दलहन की खेती करने वाले किसानों के सामने नई मुसीबत पैदा हो गई है.
Read more »
झारखंड में बेमौसम बारिश बनी आफत! ओलावृष्टि से किसानों पर गिरी मुसीबत, अभी नहीं मिलेगी राहत; जानें अलर्टJharkhand Weather Update: झारखंड में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। रांची, गुमला और सिमडेगा समेत कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ है। अगले 48 घंटों में और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी...
Read more »
Bihar Weather Today: बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, रबी फसलों को भारी नुकसान, आज इन जिलों IMD रेन अलर्टBihar Weather Update: बिहार में पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, इसके लगातार बढ़ रे रफ्तार पर ब्रेक लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है.
Read more »
