Agra Weather News शनिवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 42.
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather News: प्रदेश में शनिवार को आगरा सर्वाधिक गरम रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा। तीखी धूप घर से बाहर निकलने पर चुभती हुई नजर आई। कभी बादल छाए तो कभी धूप निकली। सुबह से शाम तक उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल नजर आए। घर या बाहर कहीं भी राहत नहीं मिली। शाम को मौसम में बदलाव आया। हवा चलने व बूंदाबांदी होने से शहरवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने रविवार को भी आंशिक बादल छाए रहने व तापमान में अधिक बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान जताया है। शहर में शनिवार को सुबह से धूप निकली। सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोग बेहाल दिखे। चंद कदम चलने पर शहरवासी पसीने में तरबतर हो उठे। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश तेज हुई तो उससे बचाव को शहरवासियों ने घर या कार्यालय में ही रुकना पसंद किया। तीन बजे के करीब बादल घिर आए। आंशिक बादल छाए रहे, शाम को बूंदाबांदी व हवा चलने से मिली राहत सैयां में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। कुछ देर बाद ही धूप निकल आई। शाम 4:30 बजे से बादल घिरने व ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। शहर में भी बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 42.
1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। चार जून को बादल छाने और बारिश का अनुमान शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो व तीन जून को तेज हवा के साथ वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। चार जून को बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा हो सकती है। 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था तापमान इस सीजन में शहर में सबसे अधिक गरम दिन 16 मई को रहा था। तब अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। प्रदेश के गरम शहरों की स्थिति क्रम, शहर, अधिकतम तापमान 1, आगरा, 42.1 2, उरई, 41.8 3, बहराइच, 41.6 4, मुरादाबाद, 41.5 5, वाराणसी, 41.1 मौसम विज्ञानी माे. दानिश ने बताया कि पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर के चलते तीन दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
Agra City News Agra Weather Agra Temperature Uttar Pradesh Weather Heatwave Weather Forecast Western Disturbance Agra Rain Maximum Temperature Minimum Temperature Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज से 10 मई तक गड़बड़ रहेगा हिमाचल का मौसम, आंधी-बारिश का बड़ा अलर्ट, जानें सबHimachal Weather: आज से 10 मई तक गड़बड़ रहेगा हिमाचल का मौसम, आंधी-बारिश का बड़ा अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Read more »
उदयपुर में हवाओं व बादलों ने दी गर्मी से राहत, तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावटUdaipur Weather Update: उदयपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा-बादलों से गर्मी से राहत, अगले 5 दिन बारिश की संभावना
Read more »
जैसलमेर में तापमान 36 डिग्री पहुंचा: हीटवेव-गर्मी से लोगों को राहत, 9 व 10 मई को आंधी बारिश का यलो अलर्टजैसलमेर जिले में पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ से आए आंधी तूफान व बारिश के बाद भीषण गर्मी व हीटवेव से राहत मिली है। आंधी बारिश से पारा 46.7 डिग्री से लुढ़ककर 33.
Read more »
Jharkhand Weather: चिलचिलाती गर्मी के बीच झमाझम बारिश से गिरा तापमान, मई के महीने में मौसम हुआ मेहरबानजमशेदपुर और रांची सहित कई इलाकों में भीषण गर्मी के बाद रविवार रात आंधी और बारिश ने लोगों को राहत दी। दिन का तापमान 40.
Read more »
Forecast News: यूपी में कहीं बारिश ने दी राहत तो कहीं तेज धूप ने रुलाया, बांदा जिला देश का सबसे गर्म दिन रहाउत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जहां कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो वहीं कुछ जिलों में बारिश से राहत मिली है। बांदा 46.
Read more »
Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, भयंकर आंधी के साथ बारिश से लोगों को राहतWeather Update: Gusty winds and heavy rainfall hit Delhi, as it experiences a change in weather, दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, भयंकर आंधी के साथ बारिश से लोगों को राहत
Read more »
