Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है. राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों से ज्यादा से बारिश हो रही है. जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है.
Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश से हाहाकार, दर्जनभर से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है.
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों से ज्यादा से बारिश हो रही है. जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है.दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है. राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों से ज्यादा से बारिश हो रही है. जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के ज्यादा जिलों में बारिश हो रही है. जिससे जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के चलते यूपी सरकार ने स्कूलों को बंद करने के आदेश दिया है. इसी के साथ भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी दिल्ली में आज येलो अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ विभाग ने दर्जनभर से ज्यादा राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है. नतीजतन, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल उड़ीसा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा आज ऑरेंज अलर्ट पर हैं. बांग्लादेश के ऊपर 'कम दबाव' क्षेत्र के कारण उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने मानसून के बारे में एक तात्कालिक चेतावनी जारी की और कहा कि मौजूदा मौसम प्रणाली अगले नौ घंटों तक उत्तर भारत के क्षेत्र को प्रभावित करेगी.धौलपुर व आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते पार्वती बांध के दस गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है. पार्वती बांध के गेट खुलने से 50 गांवों में संकट आ खड़ा हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मध्य प्रदेश पर बना 'दबाव' आज दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुंच गया है. केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में इसके उत्तर की ओर बढ़ने और कमजोर होकर 'वेल मार्क लो प्रेशर' बनने की संभावना है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे. वहीं, कई इलाकों में बारिश होती रहेगी. हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक वीकेंड से बारिश का दौर खत्म हो सकता है.दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले सप्ताह से देश से लौटना शुरू होने की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 से 25 सितंबर के बीच देश से लौटना शुरू हो सकता है. यह आमतौर पर एक जून तक केरल में प्रवेश करता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, इन क्षेत्रों में जारी किया अलर्टWeather Updates: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, इन क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट Delhi-NCR three days rain Alert Weather Updates in hindi देश
Read more »
Weather: गुजरात से महाराष्ट्र और बंगाल से त्रिपुरा तक भारी बारिश का अलर्ट; पूरे देश में जन-जीवन अस्त व्यस्तमौसम विभाग ने 26 अगस्त तक गुजरात से लेकर महाराष्ट्र और बंगाल से लेकर त्रिपुरा और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Read more »
मौसम अपडेट: यूपी-बिहार, जम्मू-कश्मीर समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; गुजरात के 18 जिलों में बाढ़मौसम अपडेट: यूपी-बिहार, जम्मू-कश्मीर समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; गुजरात के 18 जिलों में बाढ़
Read more »
हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: कई जगह रात से बरसात हो रही, सड़कों पर एक फीट तक पानी भराहरियाणा में मानसून सक्रिय है। सुबह से पानीपत, जींद, फरीदाबाद, गोहाना समेत कई जगह बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Read more »
Weather Update: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में येलो अलर्ट, गुजरात में भारी बारिश के संकेत, जानें अन्य राज्यों का हालWeather Update: दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में भारी बारिश के संकेत हैं, गुजरात के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं, ऐसे में सेना को मदद के लिए उतारा है.
Read more »
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट, MP-गुजरात और तेलंगाना में हाई अलर्टYellow alert for rain in Delhi-NCR UP-Rajasthan Weather Update in hindi देश दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट, MP-गुजरात और तेलंगाना में हाई अलर्ट
Read more »
