Weather Update: आज इन प्रदेशों में होगी भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट Weather Update news IMD Predicts heavy Rain in Delhi UP bihar rajasthan
Weather Update : जहां एक ओर पूरा देश बारिश में भीग रहा है, वहीं दिल्ली उमस और गर्मी झेल रहा है. हालांकि, बुधवार को दिल्लीवालों को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली- एनसीआर में तेज हवा के साथ बरसात होगी. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने के साथ भारी बारिश का अनुमान है. Advertismentहिमाचल और उत्तराखंड में तबाही का दौर जारी मंगलवार को हिमाचल के चंबा और उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है. यहां सड़कों के साथ-साथ लोगों के घरों को भी नुकसान हुआ है. चंबा के पंगाला नाला में बादल फट गया. इस वजह से थल्ली और गडफरी पंचायतों को जोड़ने वाला मार्ग बह गया. दोनों ही पंचायतों का अब जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है. वहीं, चमोली के धुरमा गांव में बादल फटने की वजह से मोक्ष नदी में उफान आ गया, जिससे 18 घरों को नुसकान पहुंचा. यहां रहने वाले लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट-लिपुलेख राजमार्ग पर भूस्खलन उत्तराखंड में भूस्खलन और बारिश से आम जनता के साथ-साथ पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. मंगलवार को ही पिथौड़ागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाला लिपुलेख-तवाघाट नेशनल हाईवे भूस्खलन के वजह से पांच घंटों तक बंद रहा. उत्तराखंड के टिहरी, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. देखिये मौसम की वीडियो... #WATCH | Uttar Pradesh | Rainfall causes waterlogging in parts of Moradabad. Visuals from Bholanath colony.A local resident says, "Nearly 15-20 houses have been immersed in water... This is drain water along with rain water that has caused waterlogging in the colony..." pic.twitter.com/gSJizlAeiZ — ANI July 8, 2025 #WATCH | Chamoli, Uttarakhand: Heavy rain in Siwai village causes roadblockage and crop damage. pic.twitter.com/wgIYmggXyN — ANI July 7, 2025 #WATCH | Chamoli, Uttarakhand: Heavy rain in Siwai village causes roadblockage and crop damage. pic.twitter.com/wgIYmggXyN — ANI July 7, 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा के 9 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट: हिसार समेत 6 जगह पारा 44 के पार, 3 दिन बाद धूल भरी आंधी-बारिश क...Haryana Heat wave Red alert, Weather Change and Rain Update, हरियाणा में मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत आगामी तीन दिनों तक लगातार लू चलेंगी।
Read more »
Weather Forecast: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, अब गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्टWeather Forecast: Weather pattern changed in Delhi-NCR, Weather Forecast: दिल्ली वालों के खुशखबरी, अब गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने बारिश के लेकर जारी किया अलर्ट, देश
Read more »
Monsoon Update: दिल्ली पहुंचने वाला है मानसून, यूपी-पंजाब सहित इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्टMonsoon is about to reach Delhi in next two days, there will be rain in these states including UP-Punjab, IMD has issued an alert । दिल्ली पहुंचने वाला है मानसून, यूपी-पंजाब सहित इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Read more »
Weather Update: दिल्ली पहुंचने वाला है मानसून, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्टWeather Update: Monsoon is about to reach Delhi, there will be rain in these states including UP, Bihar, Madhya Pradesh, IMD has issued an alert
Read more »
लेकसिटी में हल्की फुहारों के बाद ठंडक: उदयपुर संभाग में आज बारिश का अलर्ट, आसमान में छाए बादलउदयपुर संभाग के सभी जिलो में आज बारिश की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गई है।
Read more »
Delhi Rain Alert: दिल्ली में होने वाली है झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और वर्षा का अलर्टIMD issue alert for heavy rain and thunderstorm on Sunday evening in Delhi NCR । दिल्ली में होने वाली है झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और वर्षा का अलर्ट
Read more »
