Haryana Heat wave Red alert, Weather Change and Rain Update, हरियाणा में मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत आगामी तीन दिनों तक लगातार लू चलेंगी।
हिसार समेत 6 जगह पारा 44 के पार, 3 दिन बाद धूल भरी आंधी-बारिश के आसारहरियाणा में गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है। लू चल रही, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 जून तक 9 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को 6 जिलों का तापमान 44 डिग्री समौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान 2-4 डिग्री तक गिर सकता है। डॉक्टरों ने लू बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उधर, गुरुग्राम के DC अजय कुमार ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि लोग अपना चेहरा और सिर ढककर ही बाहर जाएं। वह चश्मे और टोपी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ.
सुरेंद्र पाल का कहना है कि 14 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव आएगा। 14 से 16 जून के बीच धूलभरी हवा और बूंदाबांदी के आसार हैं।भारत मौसम विभाग के सेंटर चंडीगढ़ ने आज 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में लू का रेड अलर्ट और 13 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।13 जून को प्रदेश के 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में लू का रेड अलर्ट है। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, जींद, पानीपत व सोनीपत में ऑरेंज और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल में यलो अलर्ट रहेगा।14 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 13 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत में यलो अलर्ट है।हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भिवानी के सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि लू से बचने के लिए सावधानी बरतें। लू लगने से उल्टी-दस्त हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसके कारण चक्कर या दौरे भी आ सकते हैं। इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। साथ ही लू से बचकर रहें।पंजाब में भीषण गर्मी, आज हीट वेव का रेड अलर्टएमपी में 15 जून को मानसून की एंट्री के आसारहीटवेव ने किया परेशान, पारा 2 डिग्री गिरायूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरेंझांसी में हुई बारिश, तपिश कम हुई तो बढ़ी उमस
Haryana Weather Haryana Temperature Strong Winds Rain Thundershowers Haryana Heat Wave Red Alert Weather Change And Rain Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मेरठ में आंधी बारिश के बाद 9 डिग्री लुढ़का पारा: दिन में 41 डिग्री पहुंचा तापमान, शाम को बदला मौसम का मिजाजमेरठ में आंधी बारिश के बाद 9 डिग्री लुढ़का पारा
Read more »
सावधान! बिहार के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान का भी अलर्टBihar Rain Alert: सीवान, पश्चिम चंपारण...बिहार के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट
Read more »
कोटा-भीलवाड़ा समेत 6 जिलों में आंधी-बारिश: 7 शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार; श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा ...Rajasthan Weather Forecast Latest Update; आंधी से महिला पर गिरा पेड़, महिला की मौत: राजस्थान के 4 जिलों में रेड अलर्ट,नौतपा से शुरू हो सकता है बारिश का दौर
Read more »
झारखंड के इन जिलों में बारिश फिर मचाएगी गदर, IMD का आंधी-तूफान का अलर्टJharkhand Weather Today: झारखंड के इन जिलों में बारिश मचाएगी गदर, IMD का आंधी, तूफान, वज्रपात का अलर्ट
Read more »
सावधान! बिहार के 27 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आज मौसम काटेगा गदरBihar Weather Today: बिहार के 27 जिलों में होगी भारी बारिश, आज मौसम काटेगा गदर, IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट
Read more »
यूपी के 19 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट: प्रयागराज, झांसी में 44°C के पार पहुंचा पारा; 11 जून के बाद बारिश...उत्तर प्रदेश के कई शहरों में एक बार फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यूपी के कई शहरों में तीन दिन तक तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की संभावना के साथ ही उत्तर प्रदेश में गर्मी Uttar Pradesh up weather aaj ka mausam heatwave alert 19 districts Prayagraj Lucknow varanasi kanpur Meerut update...
Read more »
