Weather Update: मौसम विभाग ने सितंबर के महीने में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है. पूर्वोत्तर भारत में भी 16-21 सितंबर 2025 तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.
Today Weather Update: देशभर में सितंबर के महीने में भी मानसून नहीं जाने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 2 दिनों में पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है.
कई राज्यों में भारी बारिश से एक बार फिर मानसून की वापसी हो सकती है. आज भी मौसम विभआग ने कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट दिया है. दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज 16 सितंबर 2025 को आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाले हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से तकरीबन 10-15 किलोमीटर तेज हवाएं चल सकती हैं. शाम के समय ये हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम स्पीड से दक्षिण-पूर्व की ओर से चलेंगी. ये भी पढ़ें- कश्मीर के किसानों को बड़ा तोहफा, अब श्रीनगर से सीधा दिल्ली जाएगी पार्सल ट्रेन, मनोज सिन्हा ने किया उद्घाटन पूर्वोत्तर भारत में आएगी बारिश पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 16- 17 सितंबर 2025 तक अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जगहों पर हल्की गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में 16-21 सितंबर 2025 तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. असम-मेघालय और नागालैंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. ये भी पढ़ें- किसके हाथ में है पीएम मोदी का रिमोट कंट्रोल? असम में भाषण के दौरान खुद बता दिया इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल उत्तराखंड और हिमाचल में भी पिछले कई दिनों में भारी बारिश से काफी तबाही मची है. मौसम विभाग के मुताबिक आज चंपावत, उधम सिंह नगर, देहरादून, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जैसे जिलों में कई जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी आज 16 सितंबर 2025 को कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों के अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना समेत कई दक्षिण भारत राज्यों में भी झमाझम बारिश होने की संभावना है. FAQ दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा ? मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज 16 सितंबर 2025 को आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाले हैं. पूर्वोत्तर भारत में कैसा मौसम रहने वाला है? नागालैंड, मणिपुर, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में 16-21 सितंबर 2025 तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.
Weather News North India Weather Forecast Hindi News Hindi National News Hindi Weather News भारत के मौसम का पूर्वानुमान मौसम का पूर्वानुमान उत्तर भारत का मौसम का पूर्वानुमान दक्षिण भारत का मौसम का पूर्वानुमान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में होगी बारिशWeather Update: heavy rain alert in north India including Delhi NCR UP Bihar and other states दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में होगी बारिश
Read more »
Bihar Weather Update: बिहार के 30 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, कई इलाकों में होगी भारी बारिशपटना समेत बिहार के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। किशनगंज समेत पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अगले पांच दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। बीते 24 घंटों में पश्चिम चंपारण में सबसे अधिक बारिश हुई। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। पटना का अधिकतम तापमान 35.
Read more »
Bengal weather Update: ৪৮ দিনে ১৫ তম নিম্নচাপ! জেলায় জেলায় বজ্রবিদ্যুৎ-সহ তুমুল বৃষ্টি...15th low pressure in 48 days Heavy rain with thunderstorms across districts
Read more »
Weather Update: उत्तर भारत में बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अलर्टमौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में बारिश, बिजली और आंधी-तूफान से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Read more »
Weather Update: जमकर बरसने वाले हैं इंद्र देवता, तेज सुनाई देगी बादलों की गर्जन, इन जगहों के लिए अलर्ट जारीWeather Update: सितंबर के महीने में भी कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है. पहाड़ों में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि हिमाचल प्रदेश को इससे आराम मिल सकता है.
Read more »
Weather Update: बिहार में मानसून का तांडव! पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्टपूर्वोत्तर बांग्लादेश में चक्रवाती परिसंचरण के कारण बिहार के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ वर्षा की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। किशनगंज में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। नदियों में जल स्तर बढ़ने की आशंका है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली...
Read more »
