Weather Update: heavy rain alert in north India including Delhi NCR UP Bihar and other states दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में होगी बारिश
"Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में पिछले चार-पांच दिनों से बारिश का दौरग थम गया है. जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी सताने लगी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
मौसम विज्ञानियों की मानें तो 16-17 सितंबर के बीच पहाड़ों पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. जिसके चलते एक बार फिर से उत्तर भारत में बारिश का दौर शुरू होगा. फिर इसके बाद मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. यूपी-बिहार में हो सकती है जमकर बारिश Advertisment मौसम विभाग के अनुसार यूपी-बिहार समेत विभिन्न राज्यों में दोबारा सक्रिय होने वाले मानसून की वजह से आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश दर्ज की जाएगी. 14 और 15 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है. महाराष्ट्र के भी कई जिलों में बारिश की आशंका आईएमडी के अनुसार, दक्षिण कोंकण में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने के साथ भारी बारिश हो सकती है. उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मराठवाड़ा के सभी आठ जिले येलो अलर्ट पर हैं, जहाँ धाराशिव और लातूर में विशेष रूप से भारी वर्षा होने की संभावना है. इसी तरह, विदर्भ के सभी 11 ज़िले अलर्ट पर हैं, जहाँ अकोला, अमरावती, नागपुर और भंडारा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. पंजाब अभी भी बाढ़ से त्रस्त गंगा व यमुना का जलस्तर जैसे-जैसे कम हो रहा त्रासदी की डरावनी तस्वीर सामने आ रही है. कई मकान गिरे हैं, तो कई जगहों पर खेतों में पानी भरा है. वहीं, अभी भी फर्रुखाबाद, उन्नाव, कन्नौज, फतेहपुर, इटावा, औरैया के तटवर्ती गांवों के संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं. फर्रुखाबाद, महोबा व औरैया में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई. पंजाब के लुधियाना आज जिलों में बाढ़ का पानी कम तो हुआ लेकिन अभी चिंता की स्थिति बनी हुई है."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Update: अभी भी नहीं थमा है मानसून, इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, IMD ने दी चेतावनीWeather Update: अभी भी नहीं थमा है मानसून, इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, IMD ने दी चेतावनी
Read more »
Weather Update: उत्तराखंड से कब विदाई लेगा मानसून, सामने आया मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेटमौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर से देश से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। उत्तराखंड में आज देहरादून टिहरी पौड़ी अल्मोड़ा नैनीताल और बागेश्वर में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है। रुद्रप्रयाग चमोली चंपावत व पिथौरागढ़ जिलों में भी गरज के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून फिर सक्रिय हो गया...
Read more »
Bengal Weather Update: পুজোর মুখে দুর্যোগ! ৯ জেলায় তুমুল বৃষ্টি, আবহাওয়ার বড় আপডেট...Disaster looms before Puja Heavy rainfall in 9 districts major weather update
Read more »
Bengal Weather: ফের নিম্নচাপের ভ্রূকুটি ! শনি-রবিতে ভাসবে বাংলা, দোসর ৪০ কিমি বেগে দমকা হাওয়া...west bengal weather update rainfall depression north bengl south bengal kolkata districts weekend
Read more »
Heavy Rains In Telangana: తెలంగాణాలో మళ్లీ వరుణుడి మహోగ్ర రూపం.!. వాతావరణ కేంద్రం కీలక హెచ్చరిక..Telangana Weather update: తెలంగాణలోని పలు జిల్లాల్లో భారీ నుంచి అతిభారీ వర్షాలు కురుస్తాయని వాతావరణ కేంద్రం కీలక అలర్ట్ ను జారీ చేసింది.ఈ క్రమంలో ప్రజలు అప్రమత్తంగా ఉండాలని కూడా సూచనలు చేసింది.
Read more »
Weather Update: अगले चार दिन और सताएगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्टमौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मानसून से राहत मिलने की संभावना कम है कुछ क्षेत्रों में भारी तो कुछ में हल्की बारिश होगी। देहरादून के निदेशक ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक पानी बरसा चुका है। सरोवर नगरी में शनिवार को हल्की बारिश हुई जिससे मौसम का मिजाज बदल...
Read more »
