Weather Update: अब नहीं होगी बरसात, इस दिन विदा हो जाएगा मॉनसून, फिर पड़ेगी सड़ी गर्मी! जानें मौसम अपडेट

Weather Update News

Weather Update: अब नहीं होगी बरसात, इस दिन विदा हो जाएगा मॉनसून, फिर पड़ेगी सड़ी गर्मी! जानें मौसम अपडेट
18 September 2025 Weather UpdateWeather Update In HindiWeather Forecast
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 110%
  • Publisher: 63%

When monsoon leave this year: मॉनसून ने इस साल देश के विभिन्न हिस्सों में खूब कहर मचाया है. अब उसकी विदाई की तारीख सामने आ गई है. इसके बाद अगले एक महीने तक लोगों को सड़ी हुई गर्मी झेलनी पड़ेगी.

Weather Forecast 18 September 2025: पिछले 12 दिनों से दिल्ली में शुष्क मौसम बना हुआ है. बेस स्टेशन सफदरजंग पर अब तक सितंबर महीने में केवल 85 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि औसत 128 मिमी रहती है. कल यानी 18 सितंबर को मामूली बूंदाबांदी हो सकती है, उसके बाद दिल्ली में मॉनसून का अंत माना जाएगा.

बादल और बारिश नहीं होने से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली-एनसीआर में आज लगातार दूसरे दिन पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. झुलसने वाला है पश्चिमी राजस्थान प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मॉनसून की वापसी के बाद तापमान का बढ़ना सामान्य है. इसकी वजह ये है कि बादलों के अभाव में इन दिनों नमी घट जाती है और शुष्क हवाएं चलने लगती हैं. इन सबके असर से पारा चढ़ जाता है. ऐसा ही मौसम अब बनना शुरु हो गया है. सबसे ज्यादा गर्मी की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान एक बार फिर तेज गर्मी में झुलसने वाला है. वहां पर आने वाले दो हफ्तों में तापमान 40 डिग्री तक पहुँच जाएगा. ऐसी ही गर्मी दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल सकती है. इस तारीख के बाद विदा हो जाएगा मॉनसून मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली एनसीआर से मॉनसून की विदाई अब लगभग तय है. 19 सितंबर के ‘टच एंड गो’ हालात के बाद मॉनसून दिल्ली से पूरी तरह पीछे हट जाएगा. जिसकी औपचारिक घोषणा 20–21 सितंबर 2025 के बीच की जा सकती है. अगर ऐसा हुआ तो पिछले 15 सालों में इस बार सबसे जल्दी मॉनसून की वापसी हो सकती है. वर्ष 2024 में मॉनसून 2 अक्टूबर को विदा हुआ था, जबकि आमतौर पर यह सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के पहले हफ्ते तक खिंचता है. वहीं, 2013 में मानसून सबसे देर से 17 अक्टूबर को विदा हुआ था. पिछले वर्षों में कैसा रहा है सितंबर का रिकॉर्ड? एजेंसी के अनुसार, पिछले 10 सालों में दिल्ली का तापमान हर साल सितंबर में लगभग हर बार 37 डिग्री से ऊपर पहुंचता रहा है. केवल 2018 में 35.7°C और 2021 में 36.2°C के साथ पारा नीचे रहा था. वहीं 2023 में तापमान 40°C से ऊपर और पिछले साल 37°C से ऊपर दर्ज किया गया था. अब तक का सबसे अधिक 40.6°C तापमान 16 सितंबर 1938 को दर्ज हुआ था. देश के बाकी हिस्सों में कहां हो रही बारिश? देश के बाकी हिस्सों की बात करें वहां पर बारिश का दौर अब भी जारी है. सिक्किम, भूटान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो रही है. वहीं तमिलनाडु, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर महाराष्ट्र, विदर्भ, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलीं. अगले 24 घंटों में देश में कहां होगी बारिश? एजेंसी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, कर्नाटक, केरल, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बौछारें हो सकती हैं. इसी तरह उत्तर-पूर्व भारत, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

18 September 2025 Weather Update Weather Update In Hindi Weather Forecast Delhi NCR Weather Forecast Monsoon Alert Weather Alert All India Weather Alert मौसम अपडेट 18 सितंबर 2025 मौसम अपडेट हिंदी में मौसम अपडेट मौसम भविष्यवाणी दिल्ली एनसीआर मौसम भविष्यवाणी मॉनसून अलर्ट मौसम अलर्ट अखिल भारतीय मौसम अलर्ट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Weather Update: कहीं झमाझम बारिश का अलर्ट तो कहीं चटख धूप निकालेगी पसीने, जान लें मंगलवार का मौसम अपडेटWeather Update: कहीं झमाझम बारिश का अलर्ट तो कहीं चटख धूप निकालेगी पसीने, जान लें मंगलवार का मौसम अपडेट16 September 2025 Weather Forecast: इन दिनों मौसम अजब-गजब बना हुआ है. कहीं भारी बरसात बाढ़ का सबब बनी हुई है तो कहीं पर चटखधार धूप लोगों के पसीने निकाल रही है. अब मौसम विभाग ने 16 सितंबर के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है.
Read more »

Weather Update: सितंबर में जमकर गरजेंगे बादल, खूब बरसने वाला है पानी, इन जगहों पर भारी अलर्टWeather Update: सितंबर में जमकर गरजेंगे बादल, खूब बरसने वाला है पानी, इन जगहों पर भारी अलर्टWeather Update: मौसम विभाग ने सितंबर के महीने में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है. पूर्वोत्तर भारत में भी 16-21 सितंबर 2025 तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.
Read more »

Prayagraj Weather Update : आज भी सुबह से छाए हैं घने बादल, हो रही रिमझिम बारिश, तीन दिन और बारिश का अलर्टPrayagraj Weather Update : आज भी सुबह से छाए हैं घने बादल, हो रही रिमझिम बारिश, तीन दिन और बारिश का अलर्टPrayagraj Weather Update प्रयागराज में बारिश के बाद मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आसमान में बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि कल बुधवार से शुक्रवार तक तेज बारिश की संभावना...
Read more »

Bihar Weather Update: 17 से 21 तक बारिश के आसार... मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में ये बताया, जानें अपने शहर का हालBihar Weather Update: 17 से 21 तक बारिश के आसार... मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में ये बताया, जानें अपने शहर का हालBihar Weather Update मानसून जाने की तैयारी में है। लेकिन अंतिम दौर में भी बीच-बीच में रह-रहकर जनमानस को भिंगोता रहेगा। बिहार के भागलपुर में मंगलवार देर शाम झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। इधर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 17 सितंबर से 21 सितंबर तक रुक-रुककर वर्षा होती...
Read more »

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather UpdateWeather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Updateप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के पुर्णिया से चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दलों ने न सिर्फ बिहार की अस्मिता
Read more »

Weather Update : उत्तराखंड से हिमाचल तक भारी बारिश से तबाही, IMD ने जारी किया अलर्टWeather Update : उत्तराखंड से हिमाचल तक भारी बारिश से तबाही, IMD ने जारी किया अलर्टWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:07:17