पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार को कोलकाता स्थित लोकभवन में 22वें राज्यपाल के रुप मं पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें सॉजय पॉल ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह
पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार को कोलकाता स्थित लोकभवन में 22वें राज्यपाल के रुप मं पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें सॉजय पॉल ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे। लोकभवन में आयोजित समारोह तय समय के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुआ। शपथ ग्रहण से पहले और बाद में वंदे मातरम् और राष्ट्रीय गान जन गण मन गाया गया। शपथ लेने के बाद नए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों से मुलाकात कर औपचारिक बातचीत भी की। समारोह में राज्य के मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, विधानसभा अध्यक्ष बिमल बनर्जी तथा वाम मोर्चा अध्यक्ष बिमान बोस समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दो चरणों में हो सकता है मतदान, चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने दिए संकेत गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने आरएन रवि को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इससे पहले वह तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। तमिलनाडु में अपने कार्यकाल के दौरान उनका राज्य सरकार, खासकर मुख्यमंत्री एमके स्टालीन के नेतृत्व वाली सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव भी सुर्खियों में रहा। विभिन्न विधेयकों को लेकर राज्यपाल और सरकार के बीच मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आए थे। यहां तक कि राज्य सरकार ने राष्ट्रपति से राज्यपाल को हटाने की मांग भी की थी। इधर, सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही सवाल उठाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि राज्यपाल के इस्तीफे की खबर से वह स्तब्ध और चिंतित हैं। साथ ही उन्होंने आशंका जताई थी कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यदि किसी राजनीतिक दबाव के कारण यह निर्णय लिया गया है तो यह चिंताजनक होगा। अब आरएन रवि के राज्यपाल पद संभालने के बाद राज्य की राजनीति में आगे के समीकरणों पर भी नजरें टिकी रहेंगी। अन्य वीडियो-.
पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार को कोलकाता स्थित लोकभवन में 22वें राज्यपाल के रुप मं पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें सॉजय पॉल ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे। लोकभवन में आयोजित समारोह तय समय के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुआ। शपथ ग्रहण से पहले और बाद में वंदे मातरम् और राष्ट्रीय गान जन गण मन गाया गया। शपथ लेने के बाद नए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों से मुलाकात कर औपचारिक बातचीत भी की। समारोह में राज्य के मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, विधानसभा अध्यक्ष बिमल बनर्जी तथा वाम मोर्चा अध्यक्ष बिमान बोस समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दो चरणों में हो सकता है मतदान, चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने दिए संकेत गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने आरएन रवि को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इससे पहले वह तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। तमिलनाडु में अपने कार्यकाल के दौरान उनका राज्य सरकार, खासकर मुख्यमंत्री एमके स्टालीन के नेतृत्व वाली सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव भी सुर्खियों में रहा। विभिन्न विधेयकों को लेकर राज्यपाल और सरकार के बीच मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आए थे। यहां तक कि राज्य सरकार ने राष्ट्रपति से राज्यपाल को हटाने की मांग भी की थी। इधर, सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही सवाल उठाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि राज्यपाल के इस्तीफे की खबर से वह स्तब्ध और चिंतित हैं। साथ ही उन्होंने आशंका जताई थी कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यदि किसी राजनीतिक दबाव के कारण यह निर्णय लिया गया है तो यह चिंताजनक होगा। अब आरएन रवि के राज्यपाल पद संभालने के बाद राज्य की राजनीति में आगे के समीकरणों पर भी नजरें टिकी रहेंगी। अन्य वीडियो-
Rn Ravi Oath Ceremony Kolkata West Bengal Governor Appointment Mamata Banerjee Political News Suvendu Adhikari Opposition Leader Cv Ananda Bose Resignation India Governor Appointment News West Bengal Politics Update Former Ib Officer Rn Ravi Kolkata Raj Bhavan Oath Ceremony India News In Hindi Latest India News Updates आर एन रवि राज्यपाल बंगाल पश्चिम बंगाल नए राज्यपाल बंगाल राजनीति खबर ममता बनर्जी राज्यपाल विवाद लोक भवन शपथ समारोह Cv आनंद बोस इस्तीफा बंगाल विधानसभा चुनाव राजनीति भारत राज्यपाल नियुक्ति
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bengal Elections 2025: चुनाव से पहले बंगाल के नेताओं को इलेक्शन कमिश्नर ने कड़े शब्दों में दिया संदेश, सख्त कार्रवाई की दी चेतावनीचुनाव से पहले बंगाल के नेताओं को इलेक्शन कमिश्नर ने कड़े शब्दों में दिया संदेश, सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी CEC Gyanesh Kumar on Bengal Elections 2025 राज्य पश्चिम बंगाल
Read more »
बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड के 2 आरोपी बंगाल में गिरफ्तार: मेघालय बॉर्डर से भारत में हुए दाखिल, वापस बा...West Bengal STF nabs two accused in Sheikh Hasina rivals murder, trying to flee India.
Read more »
West Bengal: बंगाल के नादिया में अफगान नागरिक गिरफ्तार, बिना दस्तावेज भारत में प्रवेश करने की कर रहा था कोशिशपश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक अफगानिस्तान नागरिक को बिना वैध दस्तावेज भारत में प्रवेश करने के प्रयास के दौरान गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। गिरफ्तार होने वाले
Read more »
यूपी में तेल और गैस किल्लत की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाईCM Yogi Adityanath: यूपी में तेल और गैस की किल्लत की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं है।
Read more »
फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में होटल में फायरिंग: जम्मू में शादी समारोह में गए थे, डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी...Jammu firing incident updates: Deputy CM Surinder Chaudhary present at Farooq Abdullahs event. Gunman arrested.
Read more »
West Bengal: आर.एन. रवि लेंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ, ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी रहेंगे मौजूदइंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के पूर्व अधिकारी और तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आर.एन. रवि गुरुवार को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। वह बुधवार देर शाम कोलकाता पहुंच गए थे। शपथ
Read more »
