West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में कितने वोटरों के नाम कटे? चुनाव आयोग ने जारी कर दी SIR ड्राफ्ट लिस्ट

West Bengal SIR News

West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में कितने वोटरों के नाम कटे? चुनाव आयोग ने जारी कर दी SIR ड्राफ्ट लिस्ट
West Bengal SIR NewsSIR 2026West Bengal News
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

West Bengal SIR News: पश्चिम बंगाल को लेकर एसआईआर की लिस्ट जारी हो गई है. निर्वाचन आयोग ने आज मंगलवार को एसआईआर 2026 के तहत पश्चिम बंगाल की मसौदा मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की है. इस लिस्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल से 58 लाख वोटरों के नाम कट गए हैं.

West Bengal SIR News: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव है. उससे पहले एसआईआर को लेकर हलतल तेज है. इस बीच चुनाव आयोग ने वह लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें वोटरों के नाम काटे गए हैं. जी हां, चुनाव आयोग यानी निर्वाचन आयोग ने आज मंगलवार को एसआईआर 2026 के तहत पश्चिम बंगाल की मसौदा मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की है.

इस लिस्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में कुल 58 लाख वोटरों के नाम कट गए हैं. दरअसल, चुनाव आयोग की इस लिस्ट में उन वोटरों के नाम , जो 2025 में राज्य की वोटर लिस्ट में शामिल थे, लेकिन 2026 की ड्राफ्ट लिस्ट से हटा दिए गए हैं. पश्चिम बंगाल से जुड़ी एसआईआर वाली यह लिस्ट अभी चुनाव आयोग के पोर्टल लिंक ceowestbengal.wb.gov.in/asd_sir पर उपलब्ध है. हालांकि, चुनाव आयोग ने ऐसे वोटरों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है, जिनके नाम कट गए हैं. 58 लाख वोटरों के नाम कटे? चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, ‘इकट्ठा न किए जा सकने वाले SIR एन्यूमरेशन फॉर्म की संख्या 58 लाख से ज़्यादा है, और उन्हें उनके रजिस्टर्ड पते पर मौजूद न होने, स्थायी रूप से शिफ्ट होने, मृत होने या एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में ‘डुप्लीकेट’ वोटर के रूप में मार्क किए जाने के आधार पर हटा दिया गया है. कब तक आपत्ति दर्ज करने का मौका? चुनाव आयोग की वेबसाइट पर बताया गया है, ‘पीड़ित व्यक्ति ड्राफ्ट लिस्ट पब्लिश होने के बाद दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए तय समय यानी 16/12/2025 से 15/01/2026 तक फॉर्म 6 के साथ डिक्लेरेशन फॉर्म और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स जमा कर सकते हैं.’ इसका मतलब है कि जिन लोगों के नाम कट गए हैं, उनके पास 15 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करने का वक्त है. बता दें कि 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं. पश्चिम बंगाल से एसआईआर के तहत कितने वोटर के नाम हटे? चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 58,20,898 नाम मसौदा सूची से हटाए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 24,16,852 लोग मृत पाए गए. 19,88,076 लोग स्थानांतरित हो चुके थे. 12,20,038 लोग लापता मिले. 1,38,328 नाम डुप्लीकेट थे. 57,604 अन्य श्रेणी में पाए गए. आखिर एसआईआर की जरूरत क्यों? अब सवाल है कि आखिर पश्चिम बंगाल में एसआईआर की जरूरत क्यों? इसे लेकर पश्चिम बंगाल में खूब बवाल है. हालांकि, चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि यह प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है. बंगाल से पहले एसआईआर की प्रक्रिया बिहार में भी अपनाई जा चुकी है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

West Bengal SIR News SIR 2026 West Bengal News EC SIR List Election Commission पश्चिम बंगाल एसआईआर लिस्ट Voter Draft List वोटर ड्राफ्ट लिस्ट एसआईआर न्यूज पश्चिम बंगाल एसआईआर न्यूज कोलकाता

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SIR in UP : निर्वाचन आयोग के विशेष रोल प्रेक्षक बोले- एएसडी वोटर्स की पहचान कर रोल बैक कराने में बीएलए भी जुटेंSIR in UP : निर्वाचन आयोग के विशेष रोल प्रेक्षक बोले- एएसडी वोटर्स की पहचान कर रोल बैक कराने में बीएलए भी जुटेंSIR in UP निर्वाचन आयोग के विशेष रोल प्रेक्षक जव्वादी वी.
Read more »

West Bengal University Bill: ক্ষমতার প্রদর্শন? বিশ্ববিদ্যালয়ের আচার্য হতে পারবেন না মুখ্যমন্ত্রী! বিল ফেরালেন রাষ্ট্রপতি...West Bengal University Bill: ক্ষমতার প্রদর্শন? বিশ্ববিদ্যালয়ের আচার্য হতে পারবেন না মুখ্যমন্ত্রী! বিল ফেরালেন রাষ্ট্রপতি...President Droupadi Murmu does not approve West Bengal University Bill
Read more »

SIR in Bengal: রাত পোহালেই SIR-এর খসড়া তালিকা! ৫৯ লক্ষ নাম বাদ? আশঙ্কার কালো মেঘ ২ কোটির মাথায়... জ্বরে কাঁপছে বাংলা...SIR in Bengal: রাত পোহালেই SIR-এর খসড়া তালিকা! ৫৯ লক্ষ নাম বাদ? আশঙ্কার কালো মেঘ ২ কোটির মাথায়... জ্বরে কাঁপছে বাংলা...SIR draft list will be published tomorrow where 59 lakhs voters names are out of list and nearly 2 crore voters are in danger in Bengal
Read more »

SIR in Bengal: SIR-র খসড়া তালিকা প্রকাশের আগেই লিস্ট-আউট! ডানকুনিতে ক্যাম্প করে BLO নিজেই...SIR in Bengal: SIR-র খসড়া তালিকা প্রকাশের আগেই লিস্ট-আউট! ডানকুনিতে ক্যাম্প করে BLO নিজেই...BLO collecting form in Dunkuni 24 hours before the publcation of draft list after SIR in Bengal
Read more »

SIR in UP: 20.33 प्रतिशत भरे फॉर्म को 10 दिन में डिजिटाइज्ड करने की चुनौती, 26 दिसंबर तक भर सकेंगे प्रपत्रSIR in UP: 20.33 प्रतिशत भरे फॉर्म को 10 दिन में डिजिटाइज्ड करने की चुनौती, 26 दिसंबर तक भर सकेंगे प्रपत्रउत्तर प्रदेश में एसआईआर SIR के अंतर्गत 20.
Read more »

SIR in Bengal: বাংলায় রেজাল্ট আউট! SIR-র খসড়া তালিকা প্রকাশ, কোথায়, কীভাবে দেখবেন আপনার নাম...SIR in Bengal: বাংলায় রেজাল্ট আউট! SIR-র খসড়া তালিকা প্রকাশ, কোথায়, কীভাবে দেখবেন আপনার নাম...Results announced in Bengal The draft SIR list has been released Find out where and how to check your name
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:04:58