West Asia Crisis: पीएम मोदी बोले- फंसे भारतीयों की सुरक्षा में जुटी सरकार, कांग्रेस कर रही राजनीति

Pm Modi Kochi Speech News

West Asia Crisis: पीएम मोदी बोले- फंसे भारतीयों की सुरक्षा में जुटी सरकार, कांग्रेस कर रही राजनीति
Kerala Bjp PoliticsModi Attack Rahul GandhiKerala Ai Tech Hub Plan
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 25 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 127%
  • Publisher: 51%

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने त्रिशूर लोकसभा सीट और तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में भाजपा की जीत का जिक्र किया। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा की यह सफलता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने त्रिशूर लोकसभा सीट और तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में भाजपा की जीत का जिक्र किया। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा की यह सफलता अब पूरे केरल में फैलेगी। पीएम ने कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के बारी-बारी शासन करने के पुराने तरीके को बदलना अब बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अगले पांच साल एनडीए को सेवा का मौका देने की अपील की। उन्होंने जनता को 'मोदी की गारंटी' का भरोसा दिया। पीएम का विपक्ष पर हमला पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राजकुमार केरल और भारत के युवाओं की सोच को नहीं समझते। उन्होंने केरल के भविष्य के लिए अपनी योजना साझा की। उन्होंने कहा कि हम केरल को एआई और भविष्य की नई तकनीक का बड़ा केंद्र बनाने के लिए काम करेंगे। भारतीयों की सुरक्षा पर की बात प्रधानमंत्री ने विदेश में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज का भारत अपने नागरिकों को कहीं भी मुसीबत में अकेला नहीं छोड़ता। पीएम मोदी ने कहा, "वेस्ट एशिया में जो कुछ हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना बहुत स्वाभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं। जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में पड़ता है तो हमारी सरकार उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देती है। आज का भारत अपने नागरिकों को संकट में अकेला नहीं छोड़ता है। आज भी हमारा प्रयास है कि युद्ध की हालत में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले, हरसंभव सुविधा मिले।" ये भी पढ़ें: Passive Euthanasia: 'हमारे लिए मुश्किल निर्णय', हरीश की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते हुए भावुक हुए न्यायमूर्ति खाड़ी देशों का जताया आभार इसके साथ ही पीएम ने खाड़ी देशों का भी आभार जताया जो विषम परिस्थिति में फंसे लोगों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, "मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारें भी हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं। मैं उन सभी सरकारों का आभारी हूं। वहां हर देश में हमारे जो दूतावास हैं, हमारे मिशन हैं, वे 24/7 उनकी मदद कर रहे हैं। किसी को भी खाना-पीना चाहिए, मेडिकल हेल्प चाहिए, रहने की जगह चाहिए या कानूनी मदद चाहिए, तो इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। लेकिन यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस इतने बड़े वैश्विक संकट में भी राजनीति ढूंढ रही है।" आत्मनिर्भर भारत पर कही ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की महत्ता भी समझाई। उन्होंने आगे कहा, "गल्फ में चल रहे युद्ध ने हमें आत्मनिर्भरता का महत्व फिर से समझाया है। एनर्जी हो या अन्य सेक्टर भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहा है। आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी है ये हमने कोरोना के दौर में देखा है। यूक्रेन संकट के दौरान देखा है और वर्तमान संकट ने एक बार फिर से सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी है।" अन्य वीडियो-.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने त्रिशूर लोकसभा सीट और तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में भाजपा की जीत का जिक्र किया। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा की यह सफलता अब पूरे केरल में फैलेगी। पीएम ने कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के बारी-बारी शासन करने के पुराने तरीके को बदलना अब बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अगले पांच साल एनडीए को सेवा का मौका देने की अपील की। उन्होंने जनता को 'मोदी की गारंटी' का भरोसा दिया। पीएम का विपक्ष पर हमला पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राजकुमार केरल और भारत के युवाओं की सोच को नहीं समझते। उन्होंने केरल के भविष्य के लिए अपनी योजना साझा की। उन्होंने कहा कि हम केरल को एआई और भविष्य की नई तकनीक का बड़ा केंद्र बनाने के लिए काम करेंगे। भारतीयों की सुरक्षा पर की बात प्रधानमंत्री ने विदेश में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज का भारत अपने नागरिकों को कहीं भी मुसीबत में अकेला नहीं छोड़ता। पीएम मोदी ने कहा, "वेस्ट एशिया में जो कुछ हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना बहुत स्वाभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं। जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में पड़ता है तो हमारी सरकार उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देती है। आज का भारत अपने नागरिकों को संकट में अकेला नहीं छोड़ता है। आज भी हमारा प्रयास है कि युद्ध की हालत में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले, हरसंभव सुविधा मिले।" ये भी पढ़ें: Passive Euthanasia: 'हमारे लिए मुश्किल निर्णय', हरीश की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते हुए भावुक हुए न्यायमूर्ति खाड़ी देशों का जताया आभार इसके साथ ही पीएम ने खाड़ी देशों का भी आभार जताया जो विषम परिस्थिति में फंसे लोगों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, "मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारें भी हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं। मैं उन सभी सरकारों का आभारी हूं। वहां हर देश में हमारे जो दूतावास हैं, हमारे मिशन हैं, वे 24/7 उनकी मदद कर रहे हैं। किसी को भी खाना-पीना चाहिए, मेडिकल हेल्प चाहिए, रहने की जगह चाहिए या कानूनी मदद चाहिए, तो इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। लेकिन यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस इतने बड़े वैश्विक संकट में भी राजनीति ढूंढ रही है।" आत्मनिर्भर भारत पर कही ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की महत्ता भी समझाई। उन्होंने आगे कहा, "गल्फ में चल रहे युद्ध ने हमें आत्मनिर्भरता का महत्व फिर से समझाया है। एनर्जी हो या अन्य सेक्टर भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहा है। आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी है ये हमने कोरोना के दौर में देखा है। यूक्रेन संकट के दौरान देखा है और वर्तमान संकट ने एक बार फिर से सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी है।" अन्य वीडियो-

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Kerala Bjp Politics Modi Attack Rahul Gandhi Kerala Ai Tech Hub Plan Thrissur Lok Sabha Bjp Win Nda Kerala Strategy Modi Kerala Rally News West Asia Crisis Indians Help Kerala Political Battle Bjp Expansion Kerala India News In Hindi Latest India News Updates पीएम मोदी कोच्चि रैली केरल राजनीति बीजेपी मोदी राहुल गांधी हमला केरल Ai हब योजना त्रिशूर लोकसभा सीट बीजेपी केरल Nda राजनीति मोदी केरल भाषण पश्चिम एशिया संकट भारतीय केरल चुनाव राजनीति बीजेपी केरल रणनीति

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

West Asia Crisis: राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, खरगे बोले- भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है प्रभावWest Asia Crisis: राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, खरगे बोले- भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है प्रभावसंसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान देखने को मिला है। विदेश मंत्री की तरफ से सदन में पश्चिम
Read more »

West Asia Crisis Impact: इधर भारत में सेंसेक्‍स 1350 अंक धड़ाम, उधर पाकिस्‍तान में ऐसी आंधी कि बंद करना पड़ गया बाजारWest Asia Crisis Impact: इधर भारत में सेंसेक्‍स 1350 अंक धड़ाम, उधर पाकिस्‍तान में ऐसी आंधी कि बंद करना पड़ गया बाजारWest Asia crisis Impact: पश्चिम एशिया का गहराता संघर्ष कच्‍चे तेल पर भारी पड़ा है। इसने क्रूड की कीमतों को 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा दिया है। निवेशकों में इससे दहशत है। भारत ही नहीं, पाकिस्‍तान में भी न‍िवेशकों ने घबराकर शेयरों में भारी बिकवाली की। पाकिस्‍तान में बिकवाली का ऐसा झोंका आया कि कारोबार को सस्‍पेंड तक करना पड़...
Read more »

West Asia Crisis: क्या ईरान में स्कूल-रिहायशी इमारतों को निशाना बना रहा अमेरिका? जानें किसने किया यह दावाWest Asia Crisis: क्या ईरान में स्कूल-रिहायशी इमारतों को निशाना बना रहा अमेरिका? जानें किसने किया यह दावाईरान के मध्य स्थित शहर खोमेयन में एक शैक्षणिक संस्थान पर अमेरिकी मिसाइल हमले की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह हमला डॉ. हाफिज खोमेइनी स्कूल पर हुआ। कतर आधारित मीडिया
Read more »

West Asia Crisis: विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरानी समकक्ष से फोन पर की बात, क्षेत्र के हालात पर चर्चाWest Asia Crisis: विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरानी समकक्ष से फोन पर की बात, क्षेत्र के हालात पर चर्चाविदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में चल रहे संघर्ष और ताजा हालातों पर विस्तार से चर्चा की।
Read more »

West Asia Crisis: तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की, इस मुद्दे पर बनी सहमतिWest Asia Crisis: तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की, इस मुद्दे पर बनी सहमतिविदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बात की। दोनों नेताओं की यह बातचीत पश्चिम एशिया संकट, खासकर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के
Read more »

West Asia Crisis LIVE: बहरीन में हवाई हमले का अलर्ट, सायरन बजे; ईरानी हमलों में अब तक 140 अमेरिकी सैनिक घायलWest Asia Crisis LIVE: बहरीन में हवाई हमले का अलर्ट, सायरन बजे; ईरानी हमलों में अब तक 140 अमेरिकी सैनिक घायलइस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध के लिए सरकार एक विशेष बजट बनाएगी। उन्होंने वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच के साथ देश को वीडियो संदेश जारी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:29:51