संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान देखने को मिला है। विदेश मंत्री की तरफ से सदन में पश्चिम
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान देखने को मिला है। विदेश मंत्री की तरफ से सदन में पश्चिम एशिया में व्याप्त संकट पर बयान दिया गया। लेकिन इसके बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ' पश्चिम एशिया संकट से कितना नुकसान होगा? एक बड़े बदलाव की लड़ाई चल रही है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा। आपने शेयर बाजार देखा। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के साथ समझौता कर लिया है। देश को बड़ा झटका लगने वाला है। तो फिर इस पर चर्चा करने में उन्हें क्या दिक्कत है?' #WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "How much loss would the West Asia crisis cause? A fight towards a paradigm shift is going on.
This will cause a major loss to our economy. You saw the stock market. PM Modi has signed the deal with the US. The country is going to… pic.twitter.com/IlbMABStTZ — ANI March 9, 2026 यह भी पढ़ें - आइरिस लावन को भारत में पनाह दिए जाने पर क्या बोली सरकार?: संसद में जयशंकर ने बताया- ईरानी समकक्ष मदद के आभारी 'क्या पश्चिम एशिया का मुद्दा महत्वपूर्ण नहीं है?' राहुल गांधी ने आगे कहा कि, 'हम इसके बाद दूसरे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। क्या पश्चिम एशिया का मुद्दा महत्वपूर्ण नहीं है? ईंधन की कीमतें और आर्थिक तबाही चर्चा के महत्वपूर्ण विषय नहीं हैं? ये सार्वजनिक मुद्दे हैं। हम इन्हें महत्वपूर्ण मानते हैं और इन पर चर्चा करना चाहते हैं... लेकिन वे चर्चा नहीं करना चाहते क्योंकि इससे और भी बातें सामने आएंगी, प्रधानमंत्री की छवि खराब होगी। उनकी छवि खराब होगी और उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है, ये सब सामने आएगा। इसलिए वे चर्चा नहीं करना चाहते। आपने देखा कि प्रधानमंत्री संसद से कैसे भाग गए। मैं आपको बता रहा हूं, वे नहीं आ पाएंगे।' भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है प्रभाव- खरगे वहीं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को एशिया के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र में तेजी से बदल रही भू-राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह हालात केवल उस क्षेत्र तक सीमित नहीं है। इसका प्रभाव भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी पड़ रहा है। साथ ही भारत की वैश्विक छवि और सामर्थ्य पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी कच्चे तेल की लगभग 55 प्रतिशत जरूरतें पश्चिम एशिया से होने वाले आयात से पूरी करता है। यदि उस क्षेत्र में संघर्ष बढ़ता है तो उसका सीधा असर हमारे देश की आर्थिक स्थिरता पर पड़ सकता है। खरगे ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से कहा, 'मैं आपका आभारी हूं कि आपने मुझे यह मुद्दा उठाने का अवसर दिया।' खरगे ने कहा कि वह नियम 176 के तहत तहत उभरती चुनौतियों के संदर्भ में भारत की ऊर्जा सुरक्षा के विषय पर अल्पकालिक चर्चा की अनुमति का अनुरोध करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एशिया के उस क्षेत्र में लाखों भारतीय काम करते हैं, जिनकी सुरक्षा और आजीविका वहां की स्थिरता पर निर्भर करती है। हाल की घटनाओं में कुछ भारतीय नागरिकों के मारे जाने या लापता होने की खबरें भी सामने आई हैं। हंगामे के बीच विदेश मंत्री ने दी जानकारी उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी भी आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है। भारत हर साल लगभग 51 बिलियन अमेरिकी डॉलर का तेल आयात करता है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था और परिवारों के जीवन से सीधे जुड़ा हुआ विषय है। इसलिए इन अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। इस बीच सभापति द्वारा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बैठ जाने के लिए कहा गया। सभापति ने खरगे को बाद में बोलने का अवसर देने की बात कही और कहा कि फिलहाल विदेश मंत्री एस जयशंकर सदन में अपनी बात रखने जा रहे हैं। इस बार विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच एस जयशंकर ने अपनी बात रखी। लेकिन विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी करते रहे इसके उपरांत विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। यह भी पढ़ें - Parliament: पश्चिम एशिया संकट पर संसद में चर्चा की संभावना कम, सवाल की इजाजत न मिलने पर विपक्ष का वॉकआउट विदेश मंत्री के संबोधन के दौरान विपक्ष ने की नारेबाजी दरअसल, नेता प्रतिपक्ष और विपक्षी सांसद इस मुद्दे पर सदन में अपनी बात रखना चाहते थे। सभापति ने मल्लिकार्जुन खरगे को शुरुआत में बोलने का अवसर दिया और इसके बाद उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री द्वारा इस संदर्भ में आधिकारिक जानकारी दे रहे हैं। विदेश मंत्री द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद वह खरगे को बोलने का अवसर देंगे। लेकिन विपक्ष इसके लिए राजी नहीं हुआ और सदन में विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी करते रहे।
Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge Pm Modi Energy Security Middle East Crisis Congress Bjp India News In Hindi Latest India News Updates पश्चिम एशिया संकट राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खरगे पीएम मोदी ऊर्जा सुरक्षा मध्य पूर्व संकट कांग्रेस भाजपा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
West Asia Crisis: दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरेपश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब दिल्ली के बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। पश्चिमी एशिया के देशों से आने वाले सामान की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण व्यापारियों के
Read more »
PM मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का किया उद्घाटन, 33,500 करोड़ रुपये की सौगातPm Modi Ring Corridor Inauguration Live Updates: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को पीएम मोदी ने मेट्रो के दो कॉरिडोर का उद्घाटन किया.
Read more »
CM ममता के धरने का तीसरा दिन: बोलीं- BJP पर एक देश, एक नेता-एक पार्टी का पागलपन सवार; चुनाव आयोग को वैनिश क...CM Mamata Banerjee Protest Third Day Voter List Removal West Bengal SIR
Read more »
राष्ट्रपति के पश्चिम बंगाल दौरे पर घटनाक्रम अतिदुर्भाग्यपूर्ण, मायावती ने ममता बनर्जी को दी ये सीखMayawati on President West Bengal Visit: राष्ट्रपति के पश्चिम बंगाल दौरे के घटनाक्रम पर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। मामले में बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा बयान आया है।
Read more »
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर संसद में जानकारी देगी सरकार, लोकसभा में विदेश मंत्री जयशंकर देंगे बयानपश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच
Read more »
बंगाल पहुंचे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कालीघाट में पूजा की: लोगों ने गो-बैक के पोस्टर, काले झंडे दिखाए; B...West Bengal election commissioner visit Kolkata protest go back poster black flag.
Read more »
