West Asia Conflict: होर्मुज एक महीने से बंद, 1970 के दशक से भी बड़े ऊर्जा संकट के मुहाने पर पहुंची दुनिया

Hormuz Strait News

West Asia Conflict: होर्मुज एक महीने से बंद, 1970 के दशक से भी बड़े ऊर्जा संकट के मुहाने पर पहुंची दुनिया
Global Energy CrisisOil CrisisWest Asia Conflict
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 25 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 123%
  • Publisher: 51%

ईरान में जारी युद्ध के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति धुरी होर्मुज स्ट्रेट के एक माह से रुकने से दुनिया संभावित बड़े ऊर्जा संकट पर आ गई है। शिपिंग विशेषज्ञ लार्स जेन्सेन व अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा

ईरान में जारी युद्ध के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति धुरी होर्मुज स्ट्रेट के एक माह से रुकने से दुनिया संभावित बड़े ऊर्जा संकट पर आ गई है। शिपिंग विशेषज्ञ लार्स जेन्सेन व अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख फातिह बिरोल ने चेताया कि मौजूदा हालात 1970 के दशक के तेल संकट से भी बड़े आर्थिक जोखिम में बदल सकते हैं। हालांकि कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था कुछ लचीली है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 1970 के दशक का तेल संकट आज की स्थिति से मूल रूप से अलग था, क्योंकि वह सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का नतीजा था। क्रिस्टोल एनर्जी की सीईओ डॉ.

कैरल नाखले ने कहा, अक्तूबर 1973 में अरब तेल उत्पादक देशों ने योम किप्पुर युद्ध के दौरान इस्राइल समर्थक अमेरिका और सहयोगी देशों के विरुद्ध तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऊर्जा सुरक्षा पर ऐतिहासिक दबाव आईईए के प्रमुख फातिह बिरोल ने इस स्थिति को इतिहास का सबसे बड़ा वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा खतरा बताया है। उनके अनुसार यह संकट न केवल 1970 के दशक के तेल झटकों से बड़ा है, बल्कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद आए गैस संकट से भी अधिक गंभीर है। कुल मिलाकर दुनिया एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां एक ओर 1970 के दशक जैसी अराजकता की आशंका है तो दूसरी ओर आधुनिक आर्थिक संरचना और ऊर्जा प्रबंधन तंत्र इसे झेलने की क्षमता भी रखते हैं। आने वाले महीनों में यह स्पष्ट होगा कि यह संकट इतिहास का सबसे बड़ा ऊर्जा झटका साबित होता है या नहीं। तेल-गैस आपूर्ति पर सीधा असर पिछले एक महीने से होर्मुज जलडमरूमध्य, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है, प्रभावी रूप से बंद है। इस मार्ग से सामान्यतः दुनिया के लगभग 20% तेल का निर्यात होता है, जिससे तेल, गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो गई है। शिपिंग विशेषज्ञ और वेस्पुच्ची मैरीटाइम के प्रमुख लार्स जेन्सेन के अनुसार, एक माह पूर्व खाड़ी से निकला तेल अभी दुनिया की रिफाइनरियों तक पहुंच ही रहा है, लेकिन यह आपूर्ति जल्द ही रुकने वाली है। यदि स्ट्रेट तुरंत खुल भी जाए तब भी अगले 6 से 12 महीनों तक ऊर्जा की कीमतों में भारी उछाल बना रहेगा और आपूर्ति संकट गहराएगा। डॉ. कैरल नाखले का मानना है कि मौजूदा स्थिति गंभीर जरूर है, लेकिन 1970 के दशक जितनी भयावह नहीं है। उनके अनुसार आज का वैश्विक तेल बाजार अधिक विविधतापूर्ण है, तेल पर निर्भरता कम हुई है और आपातकालीन भंडार तथा प्रतिक्रिया तंत्र पहले से कहीं बेहतर हैं, जिससे झटकों को सहने की क्षमता बढ़ी है। डॉ. टियार्नान हीनी भी मानते हैं कि आज देशों के पास बेहतर आर्थिक समझ और रणनीतिक तेल भंडार मौजूद हैं, जो संकट के प्रभाव को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। हालात जल्द न सुधरे तो गहरी आर्थिक मंदी का खतरा हेरेरो के अनुसार यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो तेल और गैस की कीमतों में तेज उछाल, व्यापक महंगाई और गहरी आर्थिक मंदी का खतरा बढ़ सकता है, खासकर एशिया के उन देशों के लिए जो आयात पर निर्भर हैं। हालांकि, वे यह भी मानती हैं कि आज के बेहतर भंडार और ऊर्जा दक्षता कुछ राहत जरूर देते हैं, लेकिन आपूर्ति में इतनी बड़ी कमी के कारण संकट अधिक जटिल और दीर्घकालिक हो सकता है। अन्य वीडियो

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Global Energy Crisis Oil Crisis West Asia Conflict Energy Security Crude Oil Supply International Energy Agency Oil Prices Global Economy Lpg Crisis World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा संकट तेल संकट पश्चिम एशिया संघर्ष ऊर्जा सुरक्षा कच्चा तेल आपूर्ति अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी तेल कीमत वैश्विक अर्थव्यवस्था गैस संकट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

West Asia Conflict: ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत; पश्चिम एशिया में बढ़ रहा तनावWest Asia Conflict: ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत; पश्चिम एशिया में बढ़ रहा तनावकुवैत में ईरान की ओर से हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को हुए
Read more »

West Asia Conflict Live: इराक में अमेरिका के सबसे सुरक्षित सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला, विमान तबाह होने का दावाWest Asia Conflict Live: इराक में अमेरिका के सबसे सुरक्षित सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला, विमान तबाह होने का दावापश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच अब इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस्राइल की सैन्य कार्रवाई से ईरान की दरारें उजागर हो रही है। उन्होंने यह
Read more »

West Asia Conflict Live: इस्राइल के हाइफा में बड़ा हमला, यमन और ईरान की तरफ से दागे गए रॉकेट और मिसाइलेंWest Asia Conflict Live: इस्राइल के हाइफा में बड़ा हमला, यमन और ईरान की तरफ से दागे गए रॉकेट और मिसाइलेंपश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच अब इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस्राइल की सैन्य कार्रवाई से ईरान की दरारें उजागर हो रही है। उन्होंने यह
Read more »

तेल की कीमतें 10 डॉलर बढ़ने से 0.60% बढ़ेगी महंगाई: रेटिंग एजेंसी का दावा- GDP ग्रोथ और रुपए पर भी असर; कच्च...तेल की कीमतें 10 डॉलर बढ़ने से 0.60% बढ़ेगी महंगाई: रेटिंग एजेंसी का दावा- GDP ग्रोथ और रुपए पर भी असर; कच्च...West Asia tension sparks global crude oil price surge. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »

West Asia Conflict Live: ईरान बोला- हमारे खिलाफ हमला भारी पड़ेगा; लेबनान में हिजबुल्ला ने IDF को बनाया निशानाWest Asia Conflict Live: ईरान बोला- हमारे खिलाफ हमला भारी पड़ेगा; लेबनान में हिजबुल्ला ने IDF को बनाया निशानाईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने कहा है कि देश के दुश्मन अपनी इच्छाओं को खबरें बताकर और एक ही समय में धमकियां देकर ईरान को चुनौती दे रहे हैं। गालिबाफ ने एक्स पर लिखा
Read more »

घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज सब महंगे होंगे: रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल LPG ...घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज सब महंगे होंगे: रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल LPG ...West Asia tension fuels cost hike, impacting daily essentials. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:06:28