अमेरिकी सेना ने बताया कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियानों का समर्थन कर रहा KC-135 रिफ्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में सवार छह चालक दल के सदस्यों में
अमेरिकी सेना ने बताया कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियानों का समर्थन कर रहा KC-135 रिफ्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में सवार छह चालक दल के सदस्यों में से चार की मौत की पुष्टि हो गई है। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। पश्चिम एशिया क्षेत्र की निगरानी करने वाली यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह दुर्घटना फ्रेंडली एयरस्पेस में दो विमानों से जुड़े एक अज्ञात घटना के बाद हुई। घटना में शामिल दूसरा विमान सुरक्षित लैंड कर गया। यह ईरान के साथ जारी युद्ध के दौरान सार्वजनिक रूप से सामने आया अमेरिकी सेना का चौथा विमान हादसा है। KC-135 टैंकर विमान का इस्तेमाल लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन भरने के लिए किया जाता है, जिससे वे लंबे समय तक ऑपरेशन जारी रख सकें। KC-135 टैंकर विमान क्या है? KC-135 अमेरिकी वायुसेना का एक प्रमुख एरियल रिफ्यूलिंग विमान है, जो लड़ाकू और बमवर्षक विमानों को उड़ान के दौरान ईंधन देकर उन्हें लंबी दूरी तक मिशन जारी रखने में मदद करता है। यह विमान 1960 के दशक से सेवा में है और इसका डिजाइन बोइंग-707 यात्री विमान पर आधारित है। विमान में सामान्य तौर पर पायलट, को-पायलट और बूम ऑपरेटर सहित तीन सदस्यीय क्रू होता है। पीछे की ओर स्थित बूम ऑपरेटर एक विशेष फ्यूल बूम के जरिए दूसरे विमानों से जुड़कर उन्हें ईंधन देता है। कुछ मिशनों में यह विमान घायलों की मेडिकल इवैक्यूएशन या निगरानी कार्यों में भी इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिकी वायुसेना के पास पिछले साल तक लगभग 376 KC-135 विमान थे, जिनमें सक्रिय ड्यूटी, एयर नेशनल गार्ड और रिजर्व यूनिट शामिल हैं। हालांकि इन पुराने विमानों को धीरे-धीरे नई पीढ़ी के KC-46A पेगासस टैंकरों से बदला जा रहा है। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार रिफ्यूलिंग टैंकर आमतौर पर युद्ध क्षेत्र के पीछे सुरक्षित इलाकों में काम करते हैं, इसलिए इनके दुश्मन की गोलीबारी से गिरने की घटनाएं बेहद दुर्लभ होती हैं। यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब पिछले सप्ताह तीन अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमान गलती से कुवैत की फ्रेंडली फायर में मार गिराए गए थे। KC-135 से जुड़ी पिछली बड़ी दुर्घटनाएं KC-135 विमानों से जुड़े कई घातक हादसे पहले भी हो चुके हैं। मई 2013 में किर्गिस्तान में एक KC-135R विमान टेकऑफ के बाद क्रैश हो गया था, जिसमें तीनों क्रू सदस्य मारे गए थे। जांच में पता चला था कि विमान के रडर में खराबी आने से वह नियंत्रण खो बैठा था। सबसे गंभीर दुर्घटना 1966 में स्पेन के पालोमारिस के पास हुई थी, जब परमाणु बम ले जा रहे B-52 बमवर्षक से KC-135 की हवा में टक्कर हो गई थी। इस हादसे में टैंकर विमान क्रैश हो गया और चार लोगों की मौत हुई, जबकि जमीन पर गिरे परमाणु हथियारों के कारण बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाना पड़ा था।.
अमेरिकी सेना ने बताया कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियानों का समर्थन कर रहा KC-135 रिफ्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में सवार छह चालक दल के सदस्यों में से चार की मौत की पुष्टि हो गई है। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। पश्चिम एशिया क्षेत्र की निगरानी करने वाली यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह दुर्घटना फ्रेंडली एयरस्पेस में दो विमानों से जुड़े एक अज्ञात घटना के बाद हुई। घटना में शामिल दूसरा विमान सुरक्षित लैंड कर गया। यह ईरान के साथ जारी युद्ध के दौरान सार्वजनिक रूप से सामने आया अमेरिकी सेना का चौथा विमान हादसा है। KC-135 टैंकर विमान का इस्तेमाल लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन भरने के लिए किया जाता है, जिससे वे लंबे समय तक ऑपरेशन जारी रख सकें। KC-135 टैंकर विमान क्या है? KC-135 अमेरिकी वायुसेना का एक प्रमुख एरियल रिफ्यूलिंग विमान है, जो लड़ाकू और बमवर्षक विमानों को उड़ान के दौरान ईंधन देकर उन्हें लंबी दूरी तक मिशन जारी रखने में मदद करता है। यह विमान 1960 के दशक से सेवा में है और इसका डिजाइन बोइंग-707 यात्री विमान पर आधारित है। विमान में सामान्य तौर पर पायलट, को-पायलट और बूम ऑपरेटर सहित तीन सदस्यीय क्रू होता है। पीछे की ओर स्थित बूम ऑपरेटर एक विशेष फ्यूल बूम के जरिए दूसरे विमानों से जुड़कर उन्हें ईंधन देता है। कुछ मिशनों में यह विमान घायलों की मेडिकल इवैक्यूएशन या निगरानी कार्यों में भी इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिकी वायुसेना के पास पिछले साल तक लगभग 376 KC-135 विमान थे, जिनमें सक्रिय ड्यूटी, एयर नेशनल गार्ड और रिजर्व यूनिट शामिल हैं। हालांकि इन पुराने विमानों को धीरे-धीरे नई पीढ़ी के KC-46A पेगासस टैंकरों से बदला जा रहा है। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार रिफ्यूलिंग टैंकर आमतौर पर युद्ध क्षेत्र के पीछे सुरक्षित इलाकों में काम करते हैं, इसलिए इनके दुश्मन की गोलीबारी से गिरने की घटनाएं बेहद दुर्लभ होती हैं। यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब पिछले सप्ताह तीन अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमान गलती से कुवैत की फ्रेंडली फायर में मार गिराए गए थे। KC-135 से जुड़ी पिछली बड़ी दुर्घटनाएं KC-135 विमानों से जुड़े कई घातक हादसे पहले भी हो चुके हैं। मई 2013 में किर्गिस्तान में एक KC-135R विमान टेकऑफ के बाद क्रैश हो गया था, जिसमें तीनों क्रू सदस्य मारे गए थे। जांच में पता चला था कि विमान के रडर में खराबी आने से वह नियंत्रण खो बैठा था। सबसे गंभीर दुर्घटना 1966 में स्पेन के पालोमारिस के पास हुई थी, जब परमाणु बम ले जा रहे B-52 बमवर्षक से KC-135 की हवा में टक्कर हो गई थी। इस हादसे में टैंकर विमान क्रैश हो गया और चार लोगों की मौत हुई, जबकि जमीन पर गिरे परमाणु हथियारों के कारण बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाना पड़ा था।
Kc 135 Plane Crash Kc 135 Tanker Us Iran Israel World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News पश्चिम एशिया संकट केसी 135 विमान दुर्घटना केसी 135 टैंकर अमेरिका ईरान इज़राइल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US KC 135 Crash: अमेरिका का KC-135 टैंकर प्लेन इराक में क्रैश, ईरान के साथ लड़ाई में ट्रंप को नया झटकाईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिका को नया झटका लगा है. इराक में अमेरिकी वायुसेना का KC-135 टैंकर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अमेरिकी सेना ने कहा कि यह हादसा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुआ. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक दो विमान शामिल थे, जिनमें से एक सुरक्षित लैंड कर गया जबकि दूसरा गिर गया.
Read more »
अमेरिकी विमान KC-135 इराक में क्रैश, ईरान समर्थित ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारीपश्चिमी इराक में अमेरिकी सेना का KC-135 रिफ्यूलिंग विमान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान का 14वां दिन था।
Read more »
अमेरिकी विमान को इराक में किसने बनाया निशाना? US अधिकारीयों ने किया क्लियरईरान युद्ध के 14वें दिन पश्चिमी इराक में अमेरिकी KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यूएस सेंट्रल कमांड CENTCOM ने पुष्टि की कि यह घटना ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुई।
Read more »
US KC-135: ईरान जंग में ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका का पावरफुल विमान कैसे खाक, KC-135 को हुआ क्या?US KC-135 Military Aircraft Crashes In Iraq: ईरान जंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका लगा है. अमेरिका का सबसे पावरफुल विमान खाक हो गया. जी हां, इराक में ईरान से जुड़े युद्ध अभियान के दौरान अमेरिकी वायुसेना का हवाई रिफ्यूलिंग विमान केसी-135 क्रैश हो गया. अमेरिकी सेना ने इस घटना की पुष्टि की है.
Read more »
F-15 से KC-135 तक: ईरान जंग में ट्रंप को दिन में दिखे तारे, एक-एक कर गवां दिए अपने 4 ‘बाहुबली’ईरान के खिलाफ जारी 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' में अमेरिकी एयरफोर्स को बड़े नुकसान का सामना पड़ा है. हाल में अमेरिका को अपना केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर प्लेन खोना पड़ा है. इसी के साथ, ईरान वॉर में अमेरिका ने अपने 4 एयरक्राफ्ट खो दिए हैं.
Read more »
इराक में अमेरिका का KC-135 विमान क्रैश, चार सैनिकों की मौत की पुष्टिइराक में अमेरिकी वायुसेना का KC-135 रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह में से चार चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।
Read more »
