F-15 से KC-135 तक: ईरान जंग में ट्रंप को दिन में दिखे तारे, एक-एक कर गवां दिए अपने 4 ‘बाहुबली’

Iran-US War News

F-15 से KC-135 तक: ईरान जंग में ट्रंप को दिन में दिखे तारे, एक-एक कर गवां दिए अपने 4 ‘बाहुबली’
KC-135 Stratotanker CrashUS Military Aircraft AccidentF-15 Strike Eagle Crash
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 162 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 113%
  • Publisher: 51%

ईरान के खिलाफ जारी 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' में अमेरिकी एयरफोर्स को बड़े नुकसान का सामना पड़ा है. हाल में अमेरिका को अपना केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर प्‍लेन खोना पड़ा है. इसी के साथ, ईरान वॉर में अमेरिका ने अपने 4 एयरक्राफ्ट खो दिए हैं.

America-Iran War: ईरान पर सैन्‍य कार्रवाई को अमेरिका जितना आसान मानकर चल रहा था, उसको उतनी ही कठिन चुनौतियों का लगातार सामना करना पड़ रहा है. वॉर के 14वें दिन ईरान से अमेरिका को एक बार फिर बड़ा झटका मिला है.

अमेरिका के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ से जुड़ा जुड़ा केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर रीफ्यूलिंग प्‍लेन पश्चिमी इराक में क्रैश हो गया है. इस क्रैश की पुष्टि खुद यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने की है. आपको बता दें कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ 28 फरवरी को अमेरिका की तरफ से ईरान के खिलाफ शुरू किया गया एक मिलिट्री ऑपरेशन है. कहां और कैसे क्रैश हुआ केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर प्‍लेन यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इस मिशन में दो केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर प्‍लेन शामिल थे. इनमें से एक प्‍लेन पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि दूसरा सुरक्षित तरीके से लैंड करने में सफल रहा. सेंटकॉम का दावा है कि यह क्रैश दुश्मन की गोलीबारी या अपनी ही सेना की फायरिंग की वजह से नहीं हुआ है. इस दावे के बाद अंदेशा जताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान प्‍लेन में आई तकनीकी खराबी की वजह से यह क्रैश हुआ है. हालांकि इस क्रैश के बाद एक दावा इराक के ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस’ नाम के एक ग्रुप की तरफ से भी किया गया है. ग्रुप का दावा है कि उसी ने इस प्‍लेन को गिराया है. संगठन ने बयान जारी कर कहा कि उसने इराक की संप्रभुता और एयर स्‍पेस की रक्षा के लिए अमेरिकी प्‍लेन को निशाना बनाया है. केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर के क्रैश के साथ ही ईरान के साथ जारी इस युद्ध में क्रैश होने वाली अमेरिकी प्‍लेंस की संख्‍या बढ़कर चार हो गई है. जिसमें तीन एफ-15ई स्‍ट्राइक ईगल फाइटर प्‍लेंस भी शामिल हैं. हालांकि इस गंभीर घटनाओं के बीच राहत की बात यह रही कि सभी पायलट सुरक्षित बच गए. अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, F-15E स्‍ट्राइक ईगल फाइटर प्‍लेन में सवार छह क्रू मेंबर समय रहते इजेक्ट करने में कामयाब रहे और उन्हें बाद में सुरक्षित निकाल लिया गया. यह भी पढ़ें: खून के प्यासे हैं अमेरिका, चीन, रूस, ईरान और इजरायल, मगर भारत को कर रहे सलाम, जयशंकर ने खेला ‘ग्रेट गेम’ क्यों अहम है केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर? केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर को आधुनिक हवाई युद्ध की रीढ़ माना जाता है. यह एक ऐसा रीफ्यूलिंग प्‍लेन है जो हवा में ही लड़ाकू प्‍लेंस और बमवर्षकों को फ्यूल मुहैया कराता है. इसकी वजह से फाइटर जेट्स लंबी दूरी तक उड़ान भर सकते हैं और दुश्मन के ठिकानों पर लगातार हमले करने में सक्षम रहते हैं. ऐसे मिशनों में कई प्‍लेन एक साथ काम करते हैं और हवा में ही ईंधन ट्रांसफर करने की जटिल प्रक्रिया को अंजाम दिया जाता है. खासकर युद्ध के दौरान, जब चौबीसों घंटे ऑपरेशन चलते रहते हैं, तब इस तरह के टैंकर प्‍लेंस का रोल बेहद अहम हो जाता है. अमेरिका ने कब और कहां खोए अपने F-15E फाइटर प्‍लेन? युद्ध के शुरुआती दौर में अमेरिका को बड़ा सैन्‍य नुकसान झेलना पड़ा था. इस नुकसान में अमेरिका के तीन F-15E स्‍ट्राइक ईगल फाइटर प्‍लेन का कुवैत के ऊपर क्रैश होना भी शामिल है. यह प्‍लेन ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के शुरुआती हमलों का हिस्सा थे. रिपोर्टस के मुताबिक, कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम ने गलती से इन प्‍लेंस को दुश्मन का प्‍लेन समझ लिया. इसी भ्रम के बीच कुवैत के एक एफ/ए-18 हॉरनेट फाइटर जेट ने अमेरिकी प्‍लेंस पर फायरिंग कर दी. नतीजतन तीनों F-15E प्‍लेन मार गिराए गए. अमेरिकी वायुसेना के लिए ये तीनों क्रैश बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है. ड्रोन्‍स के मामले में अमेरिका को कितना नुकसान हुआ है? अमेरिका को अपने ड्रोन बेड़े में भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है. रिपोर्टों के अनुसार, ईरान और इराक के ऊपर चलाए जा रहे मिशनों के दौरान करीब 11 एमक्यू-9 रीपर ड्रोन मार गिराए गए. दरअसल, एमक्यू-9 रीपर जैसे ड्रोन अक्सर दुश्मन के इलाके के भीतर गहराई तक जाकर निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने का काम करते हैं. ऐसे मिशनों में जोखिम ज्यादा होता है, इसलिए वॉर जोन में उड़ान भरने वाले ड्रोन अक्सर निशाना बन जाते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

KC-135 Stratotanker Crash US Military Aircraft Accident F-15 Strike Eagle Crash Operation Epic Fury US Military Aircraft Crash In Iraq MQ-9 Reaper Drone Shot Down ईरान-अमेरिका युद्ध केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर दुर्घटना अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटना F-15 स्ट्राइक ईगल दुर्घटना ऑपरेशन एपिक फ्यूरी इराक में अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटना MQ-9 रीपर ड्रोन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ईरान से जंग के बीच अमेरिका का KC-135 रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, रेस्क्यू जारी, अमेरिकी सेना ने क्या बतायाईरान से जंग के बीच अमेरिका का KC-135 रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, रेस्क्यू जारी, अमेरिकी सेना ने क्या बतायाअमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि उसका एक रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसमें एक दूसरा एयरक्राफ्ट भी शामिल था, जो सुरक्षित उतर गया। अमेरिकी सेना ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चला जा रहा है।
Read more »

ईरान जंग के बीच अमेरिका को झटका, इराक में क्रैश हुआ KC-135 विमान, सर्च ऑपरेशन जारीईरान जंग के बीच अमेरिका को झटका, इराक में क्रैश हुआ KC-135 विमान, सर्च ऑपरेशन जारीहाल के दिनों में अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ मध्य पूर्व में बड़ी संख्या में अपने विमान तैनात किए हैं. यह ऑपरेशन 28 फरवरी को उस समय शुरू हुआ, जब अमेरिकी और इजराइली बलों ने ईरानी ठिकानों पर हमले किए.
Read more »

US KC 135 Crash: अमेरिका का KC-135 टैंकर प्लेन इराक में क्रैश, ईरान के साथ लड़ाई में ट्रंप को नया झटकाUS KC 135 Crash: अमेरिका का KC-135 टैंकर प्लेन इराक में क्रैश, ईरान के साथ लड़ाई में ट्रंप को नया झटकाईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिका को नया झटका लगा है. इराक में अमेरिकी वायुसेना का KC-135 टैंकर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अमेरिकी सेना ने कहा कि यह हादसा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुआ. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक दो विमान शामिल थे, जिनमें से एक सुरक्षित लैंड कर गया जबकि दूसरा गिर गया.
Read more »

अमेरिकी विमान KC-135 इराक में क्रैश, ईरान समर्थित ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारीअमेरिकी विमान KC-135 इराक में क्रैश, ईरान समर्थित ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारीपश्चिमी इराक में अमेरिकी सेना का KC-135 रिफ्यूलिंग विमान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान का 14वां दिन था।
Read more »

अमेरिकी विमान को इराक में किसने बनाया निशाना? US अधिकारीयों ने किया क्लियरअमेरिकी विमान को इराक में किसने बनाया निशाना? US अधिकारीयों ने किया क्लियरईरान युद्ध के 14वें दिन पश्चिमी इराक में अमेरिकी KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यूएस सेंट्रल कमांड CENTCOM ने पुष्टि की कि यह घटना ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुई।
Read more »

US KC-135: ईरान जंग में ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका का पावरफुल विमान कैसे खाक, KC-135 को हुआ क्या?US KC-135: ईरान जंग में ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका का पावरफुल विमान कैसे खाक, KC-135 को हुआ क्या?US KC-135 Military Aircraft Crashes In Iraq: ईरान जंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका लगा है. अमेरिका का सबसे पावरफुल विमान खाक हो गया. जी हां, इराक में ईरान से जुड़े युद्ध अभियान के दौरान अमेरिकी वायुसेना का हवाई रिफ्यूलिंग विमान केसी-135 क्रैश हो गया. अमेरिकी सेना ने इस घटना की पुष्टि की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:23:32