ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अघारची ने कहा है कि उनका देश सिर्फ अस्थायी युद्धविराम (सीजफायर) नहीं चाहता। ईरान चाहता है कि पूरे क्षेत्र में पूरी तरह लड़ाई खत्म हो, न कि थोड़े समय के
West Asia Conflict LIVE: बहरीन पर 186 मिसाइलों, 419 ड्रोन्स से हुआ हमला; यमन ने इस्राइल पर दागे रॉकेट {"_id":"69cc167c37d23a1937020073","slug":"west-asia-conflict-live-updates-33-day-iran-israel-us-war-lebanon-gulf-countries-news-in-hindi-2026-04-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict LIVE: बहरीन पर 186 मिसाइलों, 419 ड्रोन्स से हुआ हमला; यमन ने इस्राइल पर दागे रॉकेट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष में हालात अब विस्फोटक और बेकाबू हो चुके हैं। इस्राइल और अमेरिका का ईरान के साथ जारी भीषण टकराव अब अपने 33वें दिन में प्रवेश कर चुका है और हालात ज्यादा खतरनाक रूप ले चुका है। मिसाइलों की बारिश और लगातार धमाकों ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। यह युद्ध अब सीमाओं को तोड़कर वैश्विक खतरा बन गया है, जहां हर पल विनाश और अनिश्चितता का साया गहराता जा रहा है।पश्चिम एशिया में संकटबहरीन की सेना ने बताया है कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान उनके देश पर 186 मिसाइल और 419 ड्रोन हमले हुए हैं। ये हमले ईरान की तरफ से किए गए।कुवैत के एयरपोर्ट पर हमले की खबर है, जिससे एयरपोर्ट पर तेल टैंकरों में आग लग गई। इससे एयरपोर्ट के ऊपर आसमान में धुएं का बड़ा गुबार देखा गया। ईरान ने दावा किया है कि उसके लोरेस्तान राज्य में अमेरिका के एक ड्रोन को निशाना बनाकर तबाह किया गया है। जिस ड्रोन को निशाना बनाया गया, वह लुकास ड्रोन था। ईरान में इंटरनेट बंद हुए 33 दिन बीत गए हैं। युद्ध के चलते ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट है।मध्य इस्राइल में ईरान ने मिसाइल हमले किए। मध्य इस्राइल पर हुए इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं। इसके बाद ईरान की तरफ से उत्तरी और दक्षिणी इस्राइल पर भी मिसाइल हमले किए गए। इस्राइल ी मीडिया ने बताया कि यमन से इस्राइल पर एक मिसाइल दागी गई, जिसे इस्राइल ी सेना ने इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं। इस हमले के चलते दक्षिणी इस्राइल में सायरनों की आवाज सुनी गई।युद्ध के बीच संयुक्त अरब अमीरात की तीन एयरलाइंस ने ईरान ी नागरिकों के देश में प्रवेश और ट्रांजिट पर रोक लगा दी है। लंबी दूरी की उड़ान सेवाएं देने वाली एयरलाइंस एमिरेट्स और एतिहाद के साथ-साथ लो-कॉस्ट एयरलाइन फ्लाईदुबई ने अपनी-अपनी वेबसाइट पर इस फैसले की जानकारी साझा की है। संयुक्त अरब अमीरात, जो सात अमीरातों का एक संघ है, वहां प्रवेश नियम अक्सर स्पष्ट नहीं होते। हालांकि, इन एयरलाइंस की वेबसाइटों पर यह निर्देश साफ तौर पर प्रदर्शित किया गया है। इसके अनुसार, 'गोल्डन वीजा' रखने वाले ईरान ी नागरिकों को देश में प्रवेश की अनुमति बनी रहेगी। इस फैसले पर यूएई अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दुबई में पहले ही ईरान ी अस्पताल और ईरान ी क्लब को बंद कर दिया गया है। ये दोनों संस्थान शहर में शाह के दौर से जुड़े पुराने प्रतिष्ठान माने जाते हैं।पश्चिम एशिया में संकट जारी है और अब इस संकट के बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। दरअसल संयुक्त अरब अमीरात भी इस युद्ध में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव लाने की योजना बना रहा है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैन्य कार्रवाई को वैधता मिल सके। बता दें कि ईरान युद्ध के दौरान ईरान द्वारा यूएई पर कई हमले किए गए हैं, जिससे यूएई में कई लोग मारे गए हैं। अगर यूएनएससी की मंजूरी मिल जाती है तो यूएई भी पश्चिम एशिया की लड़ाई में शामिल हो सकता है। हालांकि मंजूरी मिलने की उम्मीद कम ही है क्योंकि रूस और चीन जैसे देश इसका विरोध कर सकते हैं। यूएई ने अमेरिका को सुझाव दिया है कि अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य के कुछ द्वीपों जैसे अबू मूसा पर कब्जा कर लेना चाहिए। ये द्वीप कई दशकों से ईरान के कब्जे में है और यूएई भी इस पर दावा करता है। ईरान के इस्फहान के पास एक और स्टील प्लांट पर हमला हुआ है। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बोर्जुन इलाके में स्थित सेफीदाश्त स्टील प्लांट को निशाना बनाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और स्थिति की जांच कर रहा है।लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राजधानी बेरूत के पास खालदे इलाके में इस्राइल ने एक कार पर हवाई हमला किया। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में शासन बदलना उनका लक्ष्य नहीं है और 2-3 हफ्तों में ऑपरेशन खत्म हो सकता है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका से संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है, लेकिन कोई औपचारिक बातचीत नहीं चल रही। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि हम बमों के जरिए बातचीत कर रहे हैं” और ईरान को शांति समझौते के लिए चेतावनी दी। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के सहयोगी अब बड़ा खतरा नहीं हैं, लेकिन ईरान अभी भी मिसाइल और ड्रोन से हमला कर सकता है।संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यक्रम ने चेतावनी दी कि इस युद्ध से क्षेत्र को 194 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है।एक अमेरिकी सीनेटर ने चेतावनी दी कि अगर यमन के हूती विद्रोही स्वेज नहर को बंद करते हैं, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा।headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates.
Stay updated with us for all latestहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी
Israel Iran Conflict Israel Attack Iran Iran Israel Updates Iran Israel War Strait Of Hormuz Crisis West Asia Crisis Iran Israel Us Strikes Donald Trump Benjamin Netanyahu Us Iran Israel War West Asia Conflict Live Updates Iran Israel War News Saudi Turkey Egypt Meeting Crisis Iran Water Facility Attack Middle East War Escalation Us Israel Strikes Iran Response Global Tension Middle East World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News इस्राइल ईरान अमेरिका इस्राइल ईरान संघर्ष पश्चिम एशिया तनाव होर्मुज जलडमरूमध्य संकट हिजबुल्लाह इस्राइल हमला पश्चिम एशिया लाइव अपडेट पश्चिम एशिया संकट ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तेल की कीमतें 10 डॉलर बढ़ने से 0.60% बढ़ेगी महंगाई: रेटिंग एजेंसी का दावा- GDP ग्रोथ और रुपए पर भी असर; कच्च...West Asia tension sparks global crude oil price surge. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »
West Asia Conflict Live: ईरान बोला- हमारे खिलाफ हमला भारी पड़ेगा; लेबनान में हिजबुल्ला ने IDF को बनाया निशानाईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने कहा है कि देश के दुश्मन अपनी इच्छाओं को खबरें बताकर और एक ही समय में धमकियां देकर ईरान को चुनौती दे रहे हैं। गालिबाफ ने एक्स पर लिखा
Read more »
घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज सब महंगे होंगे: रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल LPG ...West Asia tension fuels cost hike, impacting daily essentials. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »
West Asia Conflict Live: कुवैत के तेल टैंकर पर हमला; ईरान का एमक्यू-9 ड्रोन गिराने का दावाईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने कहा है कि देश के दुश्मन अपनी इच्छाओं को खबरें बताकर और एक ही समय में धमकियां देकर ईरान को चुनौती दे रहे हैं। गालिबाफ ने एक्स पर लिखा
Read more »
West Asia Conflict: होर्मुज एक महीने से बंद, 1970 के दशक से भी बड़े ऊर्जा संकट के मुहाने पर पहुंची दुनियाईरान में जारी युद्ध के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति धुरी होर्मुज स्ट्रेट के एक माह से रुकने से दुनिया संभावित बड़े ऊर्जा संकट पर आ गई है। शिपिंग विशेषज्ञ लार्स जेन्सेन व अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा
Read more »
West Asia Conflict LIVE: ईरान युद्ध में शामिल होने की तैयारी में यूएई; यमन से इस्राइल पर फिर हुआ मिसाइल हमलाईरान के विदेश मंत्री अब्बास अघारची ने कहा है कि उनका देश सिर्फ अस्थायी युद्धविराम (सीजफायर) नहीं चाहता। ईरान चाहता है कि पूरे क्षेत्र में पूरी तरह लड़ाई खत्म हो, न कि थोड़े समय के
Read more »
