Wedding Dates 2025: 18 नवंबर से गूंजेगी शहनाई, विवाह का सीजन हुआ शुरू; अभी नोट कर लें शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2024-2025 News

Wedding Dates 2025: 18 नवंबर से गूंजेगी शहनाई, विवाह का सीजन हुआ शुरू; अभी नोट कर लें शुभ मुहूर्त
Auspicious Wedding DatesWedding Dates NovemberWedding Dates December
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 53%

भगवान विष्णु के जागने के बाद 18 नवंबर से विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे हैं, जो 6 दिसंबर तक रहेंगे। मिथिला और बनारसी पंचांगों में अलग-अलग मुहूर्त बताए गए हैं। ग्रहों की शुभता विवाह के लिए जरूरी है। शुभ लग्न और नक्षत्रों का भी महत्व होता है। ज्येष्ठ मास में जन्मे वर-कन्या का विवाह ज्येष्ठ में नहीं...

जागरण संवाददाता, रांची। श्री हरि विष्णु चार माह बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी, एक नवंबर को योग निद्रा से जागृत होंगे। भगवान विष्णु के निद्रा से जागृत होने के बाद मांगलिक कार्य आरंभ होगा। 16 नवंबर को सूर्य के तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में आने से शादी-ब्याह का दौर आरंभ हो जाएगा। शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त चातुर्मास की समाप्ति के बाद 18 नवंबर से आरंभ होगा। छह दिसंबर के बाद शादी-ब्याह पर विराम लग जाएगा। पंडित रामदेव पांडेय ने पंचांगों के हवाले से बताया कि मिथिला पंचांग के अनुसार 10 तो बनारसी पंचांग के अनुसार 13 मुहूर्त है। बनारसी पंचांग के अनुसार नवंबर में नौ तथा दिसंबर में चार वैवाहिक लग्न है। मिथिला पंचांग के अनुसार नवंबर में सात एवं दिसंबर में तीन दिन शुभ विवाह मुहूर्त है। नववर्ष में चार फरवरी से शुरू होगा विवाह 11 दिसंबर गुरुवार को पूर्व दिशा में शुक्र ग्रह के अस्त होने तथा वृद्धत्व दोष के कारण 8 दिसंबर सोमवार से विवाहादि शुभ कार्य नहीं होगा। 2026 के पहले मास जनवरी में खरमास की समाप्ति के बाद एवं शुक्र ग्रह के अस्त होने से शादी-ब्याह नहीं होंगे। एक फरवरी की शाम छह बजे शुक्र के उदित होने के साथ शादी-ब्याह का सिलसिला आरंभ होगा। शादी में ग्रहों की शुभता जरूरी शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का होना बड़ा महत्वपूर्ण होता है। वैवाहिक बंधन को सबसे पवित्र रिश्ता माना गया है। इसलिए इसमें शुभ मुहूर्त का होना जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शादी के शुभ योग के लिए बृहस्पति, शुक्र और सूर्य का शुभ होना जरूरी है। रवि गुरु का संयोग सिद्धिदायक और शुभफलदायी होते हैं। इन तिथियों पर शादी-विवाह को बेहद शुभ माना गया है। ऐसे तय होते हैं शुभ लग्न-मुहूर्त शादी के शुभ लग्न व मुहूर्त निर्णय के लिए वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु एवं मीन लग्न में से किन्ही एक का होना जरूरी है। वहीं नक्षत्रों में से अश्विनी, रेवती, रोहिणी, मृगशिरा, मूल, मघा, चित्रा, स्वाति, श्रवणा, हस्त, अनुराधा, उत्तरा फाल्गुन, उत्तरा भद्र व उत्तरा आषाढ़ में किन्ही एक का रहना जरूरी है। अति उत्तम मुहूर्त के लिए रोहिणी, मृगशिरा या हस्त नक्षत्र में से किन्ही एक की उपस्थिति रहने पर शुभ मुहूर्त बनता है। पंडित राकेश झा ने कहा कि यदि वर और कन्या दोनों का जन्म ज्येष्ठ मास में हुआ हो तो उनका विवाह ज्येष्ठ में नहीं होगा। तीन ज्येष्ठ होने पर विषम योग बनता है और ये वैवाहिक लग्न में निषिद्ध है। विवाह माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़ एवं अगहन मास में हो तो अत्यंत शुभ होता है। वर्ष के वैवाहिक शुभ मुहूर्त बनारसी पंचांग के अनुसार नवंबर: 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 29, 30 दिसंबर: 1, 4, 5, 6 फरवरी: 4, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 24, 25, 26 मार्च: 2, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 मिथिला पंचांग के मुताबिक नवंबर: 20, 21, 23, 24, 26, 27, 30 दिसंबर: 1, 4, 5 जनवरी: 29 फरवरी: 5, 6, 8, 15, 19, 20, 22, 25, 26 मार्च: 4, 9, 11, 13.

जागरण संवाददाता, रांची। श्री हरि विष्णु चार माह बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी, एक नवंबर को योग निद्रा से जागृत होंगे। भगवान विष्णु के निद्रा से जागृत होने के बाद मांगलिक कार्य आरंभ होगा। 16 नवंबर को सूर्य के तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में आने से शादी-ब्याह का दौर आरंभ हो जाएगा। शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त चातुर्मास की समाप्ति के बाद 18 नवंबर से आरंभ होगा। छह दिसंबर के बाद शादी-ब्याह पर विराम लग जाएगा। पंडित रामदेव पांडेय ने पंचांगों के हवाले से बताया कि मिथिला पंचांग के अनुसार 10 तो बनारसी पंचांग के अनुसार 13 मुहूर्त है। बनारसी पंचांग के अनुसार नवंबर में नौ तथा दिसंबर में चार वैवाहिक लग्न है। मिथिला पंचांग के अनुसार नवंबर में सात एवं दिसंबर में तीन दिन शुभ विवाह मुहूर्त है। नववर्ष में चार फरवरी से शुरू होगा विवाह 11 दिसंबर गुरुवार को पूर्व दिशा में शुक्र ग्रह के अस्त होने तथा वृद्धत्व दोष के कारण 8 दिसंबर सोमवार से विवाहादि शुभ कार्य नहीं होगा। 2026 के पहले मास जनवरी में खरमास की समाप्ति के बाद एवं शुक्र ग्रह के अस्त होने से शादी-ब्याह नहीं होंगे। एक फरवरी की शाम छह बजे शुक्र के उदित होने के साथ शादी-ब्याह का सिलसिला आरंभ होगा। शादी में ग्रहों की शुभता जरूरी शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का होना बड़ा महत्वपूर्ण होता है। वैवाहिक बंधन को सबसे पवित्र रिश्ता माना गया है। इसलिए इसमें शुभ मुहूर्त का होना जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शादी के शुभ योग के लिए बृहस्पति, शुक्र और सूर्य का शुभ होना जरूरी है। रवि गुरु का संयोग सिद्धिदायक और शुभफलदायी होते हैं। इन तिथियों पर शादी-विवाह को बेहद शुभ माना गया है। ऐसे तय होते हैं शुभ लग्न-मुहूर्त शादी के शुभ लग्न व मुहूर्त निर्णय के लिए वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु एवं मीन लग्न में से किन्ही एक का होना जरूरी है। वहीं नक्षत्रों में से अश्विनी, रेवती, रोहिणी, मृगशिरा, मूल, मघा, चित्रा, स्वाति, श्रवणा, हस्त, अनुराधा, उत्तरा फाल्गुन, उत्तरा भद्र व उत्तरा आषाढ़ में किन्ही एक का रहना जरूरी है। अति उत्तम मुहूर्त के लिए रोहिणी, मृगशिरा या हस्त नक्षत्र में से किन्ही एक की उपस्थिति रहने पर शुभ मुहूर्त बनता है। पंडित राकेश झा ने कहा कि यदि वर और कन्या दोनों का जन्म ज्येष्ठ मास में हुआ हो तो उनका विवाह ज्येष्ठ में नहीं होगा। तीन ज्येष्ठ होने पर विषम योग बनता है और ये वैवाहिक लग्न में निषिद्ध है। विवाह माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़ एवं अगहन मास में हो तो अत्यंत शुभ होता है। वर्ष के वैवाहिक शुभ मुहूर्त बनारसी पंचांग के अनुसार नवंबर: 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 29, 30 दिसंबर: 1, 4, 5, 6 फरवरी: 4, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 24, 25, 26 मार्च: 2, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 मिथिला पंचांग के मुताबिक नवंबर: 20, 21, 23, 24, 26, 27, 30 दिसंबर: 1, 4, 5 जनवरी: 29 फरवरी: 5, 6, 8, 15, 19, 20, 22, 25, 26 मार्च: 4, 9, 11, 13

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Auspicious Wedding Dates Wedding Dates November Wedding Dates December Hindu Wedding Marriage Dates Shubh Muhurat Chaturmas 2024 Auspicious Time For Marriage Banarasi Panchang Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News In Hindi Ranchi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2025 के पहले 9 महीनों में टॉप शहरों में ऑफिस का किराया 6 प्रतिशत बढ़ा2025 के पहले 9 महीनों में टॉप शहरों में ऑफिस का किराया 6 प्रतिशत बढ़ा2025 के पहले 9 महीनों में टॉप शहरों में ऑफिस का किराया 6 प्रतिशत बढ़ा
Read more »

बांग्लादेश: डेंगू से चार मौत, 2025 में मृतकों की संख्या 270 पारबांग्लादेश: डेंगू से चार मौत, 2025 में मृतकों की संख्या 270 पारबांग्लादेश: डेंगू से चार मौत, 2025 में मृतकों की संख्या 270 पार
Read more »

दिल्ली-हिमाचल रणजी मैच ड्रॉ, अंकुश बैंस-पुखराज ने टीम की लाज बचाईदिल्ली-हिमाचल रणजी मैच ड्रॉ, अंकुश बैंस-पुखराज ने टीम की लाज बचाईRanji Trophy 2025: दिल्ली-हिमाचल रणजी मैच ड्रॉ, अंकुश बैंस-पुखराज ने टीम की लाज बचाई
Read more »

Honda ने पेश की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक कार, Tata Nano से भी छोटी, मिलेंगे कई हाईटेक फीचर्सHonda ने पेश की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक कार, Tata Nano से भी छोटी, मिलेंगे कई हाईटेक फीचर्सहोंडा ने 2025 जापान मोबिलिटी शो में सुपर-वन प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक कार पेश की, जो 2025 गुडवुड फेस्टिवल में दिखाए गए सुपर ईवी कॉन्सेप्ट पर आधारित है। 3.
Read more »

जयशंकर ने यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल से एफटीए पर चर्चा की, 2025 अंत तक समझौता लक्ष्यजयशंकर ने यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल से एफटीए पर चर्चा की, 2025 अंत तक समझौता लक्ष्यजयशंकर ने यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल से एफटीए पर चर्चा की, 2025 अंत तक समझौता लक्ष्य
Read more »

Bank Holidays November 2025: নভেম্বরে ১২দিন ছুটি! জেনে নিন কবে কবে বন্ধ ব্যাংক...Bank Holidays November 2025: নভেম্বরে ১২দিন ছুটি! জেনে নিন কবে কবে বন্ধ ব্যাংক...Bank will be closed for 12 days in November 2025
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:51:06